Eye Swelling Causes: आंखें सूजना एक ऐसी दिक्कत है जो किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकती है. कई बार आंखों का निचला हिस्सा सूजा हुआ दिखता है तो कभी पलकों पर सूजन नजर आती है. यह सूजन टेम्पररी भी हो सकती है और लंबे समय तक भी दिख सकती है. लेकिन, क्या यह सूजन आम है या किसी बीमारी का संकेत? यहां जानिए आंखों का सूजना (Aankh Sujna) किस बीमारी का लक्षण हो सकता है और किस स्थिति में आंखों की सूजन (Swollen Eyes) को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.
आंखों का सूजना किस बीमारी का लक्षण होता है
कंजंक्टिवाइटिस
कंजंक्टिवाइटिस को आंख आना भी कहते हैं. यह आंखों के लाल होने या सूजे हुए नजर आने की आम वजह हो सकता है. कंजंक्टिवाइटिस में आंखें लाल या गुलाबी दिखने लगती हैं, आंखों में खुजली होती है, पानी आता है और पलकों पर सूजन नजर आती है.
एलर्जी होने पर
आंखों में धूल, मिट्टी या परागकण जाने से एलर्जी हो सकती है. इस एलर्जी में आंखों में खुजली होने लगती है, पानी बहता और आंखें फूली हुई नजर आती हैं. घर में अगर पालतू जानवर हैं तो उनके बालों से भी एलर्जी हो सकती है.
गुर्दे की बीमारी
आंखों का सूजना गुर्दे की बीमारी (Kidney Disease) के चलते भी हो सकता है. किडनी की बीमारियों में एक्सेस फ्लुइड शरीर के अलग-अलग हिस्सों में जमा होने लगता है. यही एक्सेस फ्लुइड आंखों के आस-पास भी जम सकता है जिससे आंखों में सूजन नजर आती है.
थायराइड की दिक्कत
शरीर में थायराइड का लेवल बिगड़ने पर आंखें सूज सकती हैं और बाहर की तरफ निकली हुई नजर आ सकती हैं. इसे थायराइड आई डिजीज भी कहते हैं.
आंखों पर लगी चोट
आंखों से कुछ टकरा जाने पर, आंख पर खरोंच आने पर या कोई चीज आंख में घुस जाने पर आंखों में सूजन आ जाती है. इस ट्रॉमा से आंखों के आस-पास फ्लुइड जमने लगता है और आंख लाल नजर आती है. इस स्थिति में डॉक्टर को दिखाना जरूरी है जिससे पता चल सके कि आंखों में अंदरूनी तौर पर तो कोई चोट नहीं आई है.
फ्लुइड जमने के ये भी हैं कारण
नींद की कमी, नमक का जरूरत से ज्यादा सेवन और हार्मोनल बदलाव के कारण आंखों के आस-पास फ्लुइड जम सकता है जिससे आंखें सूजी हुई नजर आती हैं. शरीर में पानी की कमी से भी आंखें फूली हुई दिख सकती हैं.
इन संकेतों को ना करें इग्नोर
अगर आंखों से लगातार पानी आ रहा है (Watery Eyes), आंखें लाल हैं, पलके सूज गई हैं, खुजली हो रही है, आंखों के आस-पास की त्वचा कोमल हो गई है और देखने में दिक्कत आने लगी हो तो डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है.
यह भी पढ़ें – गंदे यूरिक एसिड को शरीर से निचोड़कर बाहर कर देगी यह चटनी, इस तरह घर पर करें तैयार
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
सर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 hr agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
2 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
3 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
3 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
4 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
6 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
22 hrs agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines