---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

Eye Exercises: कमजोर नजर? एक्सपर्ट से जानें 4 आसान उपाय जो आंखों को बना देंगी तेज

ऐसे बहुत से लोग हैं जिनकी आंखों में कमजोरी होती है। साथ ही आसपास की चीजें देखने में भी दिक्कत होती है। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो दिनभर स्क्रीन पर काम करते हैं, जिससे आंखें कमजोर होने की संभावना बढ़ जाती है। तो आइए जानते हैं एक्सपर्ट से कुछ ऐसी एक्सरसाइज के बारे में जो आंखों को मजबूत बना सकती हैं।

---विज्ञापन---

Eye Exercises: आज के समय में बच्चे हों या बड़े, सभी का स्क्रीन टाइम बहुत बढ़ गया है। इसी कारण आंखों से जुड़ी कई समस्याएं सामने आ रही हैं। कई बार तो डॉक्टर के पास जाना पड़ता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर बैठे कुछ आसान एक्सरसाइज करके आप अपनी कमजोर आंखों को बेहतर बना सकते हैं वो भी बिना किसी दवा या डॉक्टर के? आइए जानते हैं एक्सपर्ट की बताई गई कुछ आसान और असरदार आंखों की एक्सरसाइज, जिन्हें अगर रोजाना किया जाए तो आंखों को कई लाभ मिल सकते हैं।

दाएं-बाएं आंख घुमाना

एक्सपर्ट के अनुसार इस व्यायाम में आंखों को धीरे-धीरे दाईं ओर और फिर बाईं ओर घुमाएं। यह आंखों को मजबूत करता है और फोकस करने में मदद करता है। इसे कम से कम 10–15 बार दोहराएं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Health Tip: घुटनों में दर्द छुपा रहा है गंभीर बीमारी का राज, अभी जानिए क्या है संकेत

ऊपर-नीचे आंख घुमाना

एक्सपर्ट के अनुसार, इस व्यायाम में आंखों को पहले ऊपर देखें और फिर धीरे से नीचे। इसे भी 10–15 बार करें। यह आंखों की थकान को कम करने में मदद करता है।

---विज्ञापन---

आंखों से 8 का आकार बनाना

इस व्यायाम करने के लिए आप कल्पना करें कि सामने एक बड़ा “8” बना हुआ है। अब अपनी आंखों को उसी दिशा में घुमाएं पहले एक दिशा में और फिर उल्टी दिशा में। यह व्यायाम आंखों की मूवमेंट और फोकसिंग को बेहतर करता है।

गोल घुमाव वाली आंखों की एक्सरसाइज

इसमें आंखों को घड़ी की दिशा में गोल-गोल घुमाएं, फिर घड़ी की उल्टी दिशा में। यह व्यायाम आंखों की लचीलापन (Flexibility) और ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने में मदद करती है। इसे रोजाना हर दिशा में 5–5 बार करें।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Walking Techniques For Health: चलने का सही तरीका क्या है? जानें एक्सपर्ट के बताए ये 6 हेल्दी ट्रिक्स

First published on: Aug 27, 2025 11:55 AM

Eye
End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola