---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

Eye Care Tips: आंखों की रोशनी तेज करने के लिए 7 बेहतरीन उपाय, मिलेंगे ये फायदे

Eye Care Tips: आंखों की रोशनी हमारे खराब लाइफस्टाइल से बिगड़ती है। इस रिपोर्ट में जानिए आई साइट सुधारने के 7 कारगर उपाय, जिन्हें अपनाकर आप आसानी से अपनी आंखों की रोशनी को इंप्रूव कर सकते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

Eye Care Tips: आंखें हमारे शरीर के अहम और संवेदनशील अंगों में से एक हैं। इसे स्वस्थ रखना हमारी जिम्मेदारी है। आंखों की रोशनी प्रभावित होना या कम होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे शरीर में पोषक तत्वों की कमी होना, खराब लाइफस्टाइल, ज्यादा ब्लू स्क्रीन का इस्तेमाल करना और अनुवांशिकी। आंखों की यह समस्या आजकल बच्चों से लेकर बड़े-बूढ़ों में भी कॉमन हो गई है, इसलिए कमजोर नजर को लेकर लोगों के बीच भी जागरूकता बढ़ाई जा रही है। इसके अलावा, आंखों में सुखापन, रात के समय कम दिखाई देना या दूर-पास की नजर में अंतर होना भी आई डिजीज में शामिल होते हैं। हम आपको रिपोर्ट के माध्यम से आंखों को सुरक्षित रखने के लिए ऐसे 7 उपाय बता रहे हैं, जो काफी असरदार और अपनाने में भी सरल हैं।

आंखों की रोशनी बढ़ाएंगी ये टिप्स

1. 20-20-20 रूल अपनाएं

---खबर नीचे जारी है---

इस रूल के मुताबिक, हमें हर 20 मिनट में 20 सेकंड के लिए 20 फीट दूरी पर रखी किसी वस्तु को देखना होता है। आपको उस चीज को फोकस करते हुए देखना होता है ताकि आंखों की मांसपेशियों को आराम मिल सके। ऐसा करने से आंखों को डिजिटल स्ट्रेस से भी राहत मिलती है।

ये भी पढ़ें- कोलन कैंसर की पहली स्टेज के शुरुआती संकेत क्या?

---खबर नीचे जारी है---

2. आंखों के व्यायाम करें

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए हमें रोजाना कुछ आसान आंखों की एक्सरसाइज करना फायदेमंद हो सकता है। जैसे कि आंखों को चारों दिशाओं में घुमाना, पलकें झपकाना और टकटकी लगाकर किसी एक बिंदु पर देखना, ऐसा आपको 5 या 10 बार करना होता है। ये अभ्यास आंखों की मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं और आंखों की थकान को दूर करने में मदद करते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

3. अच्छी डाइट का सेवन करें

आंखों की सेहत बनाए रखने के लिए अपनी डाइट में विटामिन-ए, सी और ई से भरपूर आहार का सेवन करना बेहद महत्वपूर्ण होता है। इसके लिए आप नियमित रूप से गाजर, पालक, अंडे, मछली और अखरोट जैसी चीजें खा सकते हैं। ये आंखों के लिए फायदेमंद होती हैं। इनमें मौजूद विटामिन आंखों की रोशनी को बढ़ाते हैं और उम्र बढ़ने के साथ-साथ होने वाली आंखों की समस्याओं को भी कम कर सकते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

4. पर्याप्त नींद लें

आंखों की रोशनी अच्छी रखने के लिए आपको पर्याप्त नींद लेना जरूरी होता है। नींद की कमी से आंखों में सूजन और थकान हो सकती है, जिससे आंखों की रोशनी प्रभावित होती है। आपको कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए, ताकि आंखों को आराम मिल सके और फ्रेशनेस मिल सके।

---खबर नीचे जारी है---
eye care tips

फोटो क्रेडिट-freepik

5. UV रेज से बचाएं

---खबर नीचे जारी है---

सूरज की तेज रोशनी और यूवी किरणों से आंखों की सुरक्षा करना जरूरी है, नहीं तो धूप की वजह से भी आंखों की पुतलियों पर असर पड़ता है। ऐसे में जब भी बाहर जाएं, तो आंखों पर सनग्लासेज पहनकर जाएं, जो आपकी आंखों को यूवी रेज से सेफ रख सकें।

6. हाइड्रेशन

---खबर नीचे जारी है---

शरीर के हर अंग को अपने कार्यों को सही ढंग से करने के लिए हाइड्रेशन यानी पानी की जरूरत होती है। क्योंकि, पानी से आंखों की नमी बनी रहती है। इसलिए दिन में कम से कम 8-10 गिलास पानी पिएं।

7. आंखों की जांच करवाएं

---खबर नीचे जारी है---

समय-समय पर आंखों की जांच करवाते रहें। ऐसा करने से आपको अपनी आंखों की रोशनी पर पड़ रहे प्रभावों के बारे में भी जानकारी मिलती रहेगी। आई हेल्थ के लिए नियमित तौर पर आंखों का चेकअप कराना भी हर इंसान के लिए जरूरी है, इससे आप समय से ही किसी भी समस्या का पता लगा सकेंगे और उसे जल्दी ठीक कर पाएंगे।

ये भी पढ़ें- शरीर को हाइड्रेटेड करने के लिए क्या सिर्फ पानी पीना है जरूरी? 

---खबर नीचे जारी है---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Nov 26, 2024 08:46 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola