Eye care TIPS: बदलती दिनचर्या और खराब खान पान के कारण लोगों की आंखों की रोशनी कमजोर हो रही है। कमजोर नजर के कारण लोग चश्मा लगाने पर मजबूत हो चुके हैं। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं तो डाइट में बदलाव करें। कुछ ऐसे फूड्स हैं, जिनका सेवन आंखों की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है.
एक्सपर्ट्स के अनुसार आंखों की रोशनी कम होने के कई कारण हो सकते हैं। इनमें अधिक समय तक स्क्रीन देखना सबसे बड़ा कारण है। इस खबर में हम आपको ऐसे विटामिन्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जो कि आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।
अभी पढ़ें – शादीशुदा पुरुष इस वक्त चबा लें 2 लौंग, ये जबरदस्त फायदे हैरान कर देंगे!
आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करते हैं ये विटामिन्स
1. आंखों के लिए फायदेमंद विटामिन ए
विटामिन ए से भरपूर फूड्स आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। विटामिन ए में रोडोस्परिन होता है, यह एक ऐसा प्रोटीन है, जो आंखों को कम लाइट में भी देखने की शक्ती प्रदान करता है। विटामिन ए आपको कई फलों में मिल सकता है।
गाजर– गाजर में सबसे ज्यादा रोडोस्परिन पाया जाता है। इसे खाने से आपकी आंखों की रोशनी बढ़ती है। गाजर में भरपूर मात्रा में विटामिन ए होता है, इसे रेगुलर खाने आंखों की सेहत सही रहती है।
कद्दू और पपीता- इन दोनों में विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो कि आंखों की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसे सीधा खाया जा सकता है या फिर सूप बना कर पी सकते हैं।
2. आंखों के लिए फायदेमंद विटामिन बी 1 और ई
ज्यादातर लोगों को लगता है कि आंखों के लिए विटामिन ए ही बेहद जरूरी है, पर ऐसा नहीं है। विटामिन ए के अलावा भी कई ऐसे विटामिन हैं, जो कि आंखों को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी हैं। इनमें विटामिन बी 1 और विटामिन ई भी शामिल है।
बिटामिन बी 1 से भरपूर फूड्स
- नट्स
- हरी मटर
- केला
- होल ग्रेन ब्रेड
विटामिन ई से भरपूर फूड्स
- काजू
- बादाम
- अंकुरित दाल
- पालक
3. आंखों के लिए फायदेमंद विटामिन सी
खट्टे फल एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी से भरपूर होते हैं, जो आंखों के लिए बेहद फायदेमंद हैं। ये कॉर्निया और आंखों के सफेद भाग को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।
अभी पढ़ें – लंच में बनाएं न्यू फ्लेवर्ड चिली गार्लिक पराठा, स्वाद ऐसा बार-बार खाने का करेगा मन, जानें रेसिपी
विटामिन सी से भरपूर फूड्स
- नींबू
- संतरा
- अंगूर
- अमरूद
- टमाटर
Disclaimer– खबर में दी गई जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है। हालांकि इसकी नैतिक जिम्मेदारी न्यूज 24 हिन्दी की नहीं है। आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से जरूर संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
अभी पढ़ें – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
शुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
14 hrs agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
16 hrs agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
17 hrs agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
18 hrs agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
20 hrs agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
23 hrs agoमुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
1 day agoबार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
1 day agoखाना खाने के बाद बढ़ जाती है शुगर तो 10 मिनट करें यह काम, AIIMS ने बताया
1 day agoहाथ सुन्न हो जाना या हाथों में झुनझुनी महसूस होना किस बीमारी का लक्षण है?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines