हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

सलाद खाने वालों के लिए अलर्ट! जानलेवा संक्रमण ने मचाई तबाही, हजारों लोग हुए बीमार

Explosive Diarrhea Outbreak: सलाद एक हेल्दी ऑप्शन है, लेकिन कई राज्यों में इसे खाकर हजारों लोग बीमार पड़ रहे हैं. यह बात अजीब जरूर है, लेकिन सच है जिसकी वजह डायरिया विस्फोट बताया जा रहा है.

विज्ञापन
सलाद से कैसे फैलता है इंफेक्शन? Image Credit- News24

Diarrhea Causes: सलाद को हेल्दी डाइट का अहम हिस्सा माना जाता है. फ्रेश सब्जियां और पत्तेदार सलाद शरीर को कई जरूरी विटामिन, मिनरल और फाइबर देने का काम करते हैं, लेकिन अगर इन्हें सही तरीके से साफ न किया जाए या ये किसी बैक्टीरिया या वायरस फैलाने का काम कर सकते हैं. अमेरिका में भी एक तरह के वायरस ने हाहाकार मचा रखा है, जिसकी वजह से हजारों लोग बीमार पड़ रहे हैं. इसके बाद पूरे देश में अलर्ट जारी कर दिया गया और रेस्टोरेंट में सलाद बिकने पर रोक लगा दी गई है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 30 से ज्यादा राज्यों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है, लेकिन ऐसा क्यों हुआ? आइए इस लेख में विस्तार में जानते हैं.  

क्या है पूरा मामला?

अमेरिका रोग नियंत्रण और रोकथान केंद्र के मुताबिक, यह बीमारी लगातार बढ़ रही है और राज्यों में अब तक लगभग 7000 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं. जारी आंकड़ों के मुताबिक, 1 मई से अब तक 1600 मामलों की पुष्टि की गई है.  

इसे भी पढ़ें- डिमेंशिया, कैंसर और कई गंभीर बीमारियों का पता दे सकती हैं आपकी आंखें, जानिए कैसे

विज्ञापन

सलाद से कैसे फैलता है इंफेक्शन?

सलाद से इंफेक्शन कई तरह से फैल सकता है. ऐसा पानी से सब्जियों की सिंचाई होना, सब्जियों को ठीक से न होना, पैक्ड सलाद इस्तेमाल करना और सही से धोकर सब्जियों का इस्तेमाल न करना आदि हो सकता है. 

मिशिगन और ओहियो में बड़ा खतरा

इस बीमारी का खतरा अमेरिका के कई इलाकों में बना हुआ है. रिपोर्ट के मुताबिक, मिशिगन और ओहियो में सबसे ज्यादा खतरा देखा जा रहा है. वाशिंगटन की रिपोर्ट के अनुसार, इन देशों में फैलने वाले लगभग 400 मामले एक ही कड़ी से जुड़े हुए पाए गाए हैं.  

विज्ञापन

इंफेक्शन के क्या हैं लक्षण?

सलाद में खाने के बाद कुछ लोगों को एक नहीं, बल्कि कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जैसे-

  • दस्त आना
  • पेट में तेज दर्द या ऐंठन
  • उल्टी होना
  • मतली
  • बुखार आना
  • शरीर में कमजोरी

सलाद खाते समय किन बातों का रखें ध्यान?

  • सलाद बनाने से पहले सभी सब्जियों और पत्तेदार साग को पानी में डालकर अच्छी तरह से धोएं. फिर फूड ग्रेड वेजिटेबल वॉश का इस्तेमाल करें.
  • बेहतर होगा कि सलाद बनाने के लिए अलग-अलग चॉपिंग बोर्ड का इस्तेमाल करें.
  • पैक्ड सलाद खरीदते वक्त एक्सपायरी डेट और पैकेजिंग जरूर चेक करें.  

इसे भी पढ़ें- रोजाना प्रोटीन बार खाने पर क्या होता है? शरीर में इन 5 बदलावों का कारण बनते हैं Protein Bars

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola