Exploding Head Syndrome Symptoms: नींद और नींद से जुड़ी बीमारियां कई प्रकार की हो सकती हैं। रात में नींद न आना या बार-बार नींद से जगना, ये सभी या तो किसी बीमारी का संकेत होते हैं या फिर किसी मेंटल सिंड्रोम से संबंधित होते हैं। क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ कि आप सो रहे हैं और अचानक किसी धमाकेदार आवाज से चौंक कर उठ गए और जब नींद टूटती है, तो आस-पास कोई शोर नहीं होता या फिर अगर कोई आवाज है भी तो आपके अलावा वह शायद किसी और को सुनाई नहीं देता है। इसे क्या कहते हैं? इसका नाम एक्सप्लोडिंग हेड सिंड्रोम है, जो कि एक मेंटल सिचुएशन होती है। इसे EHS भी कहते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में डॉक्टर से।
EHS क्या है?
EHS यानी एक्सप्लोडिंग हेड सिंड्रोम जिसमें कानों के अंदर विस्फोटक आवाज होती है। डॉक्टर सेरमेड मेझेर ने अपने यूट्यूब पेज पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह बताते हैं कि रात के समय अगर आपको ऐसा लगता है कि नींद में आपके कानों में कोई शोर हो रहा है, तो आपको भी शायद एक्सप्लोडिंग सिंड्रोम है। इस बारे में डॉक्टर कहते हैं कि दुनिया के हर 10 में से एक इंसान को ऐसा सिंड्रोम है। साथ ही, महिलाओं में यह समस्या सबसे ज्यादा पाई जाती है, वो भी उनमें जो अकेले रहती हैं।
ये भी पढ़ें- Baba Ramdev Health Tips: डाइट में बदलाव क्यों जरूरी?
कैसी आवाजें आती हैं?
डॉक्टर सेरमेड मेझेर (Dr. Sermed Mezher) बताते हैं कि इसमें आपको गोलियों की आवाज आ सकती हैं, बम ब्लास्ट की, दरवाजों के पटकने की या ट्रैफिक की आवाजें जैसी असहनीय और नॉन फेवरेबल आवाजें आती हैं। यह ऐसा नॉइस होता है, जो कि कानों के अंदर ऐसा शोर पैदा करता है, जो आपकी नींद को तंग करता है और आपको जगा देता है। जब आप चौंक कर उठते हैं, तो आपके आस-पास शांति होती है।
क्या है इसके कारण?
- तनाव और चिंता में रहना।
- अत्यधिक थकान या नींद की कमी होना।
- सोने से पहले किसी बात को लेकर गहराई से सोचना और चिंता करना।
- कुछ दवाओं का प्रभाव।
- कैल्शियम की कमी से भी ऐसा हो सकता है।
Exploding Head Syndrome के संकेत
- PCOD की समस्या।
- स्ट्रेस और एंग्जाइटी।
- एंटी-डिप्रेशन।
- सामान्य दिनचर्या में भी तेज आवाजें सुनना।
- भावनात्मक रूप से कमजोर महसूस करना यानी ओवर इमोशनल होना।
इलाज
हालांकि, डॉक्टर इसके इलाज को लेकर किसी भी तरह के दवाओं के सेवन से मनाही करते हैं क्योंकि यह कोई बीमारी नहीं है। इसमें हम मेडिटेशन या थेरेपी ले सकते हैं। अगर किसी को ज्यादा परेशानी है तो उसे डॉक्टर से कंसल्ट करके ही इलाज करवाना चाहिए या दवा लेनी चाहिए।
ये भी पढ़ें- बवासीर को कैसे दूर भगाएंगी रसोई में छिपी ये चीजें
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
बच्चे को किस उम्र से ब्रश कराना चाहिए? AIIMS से जानिए
1 hr agoमिर्गी में दिमाग के अंदर क्या होता है? AIIMS के डॉक्टर ने बताए 5 बड़े बदलाव
4 hrs agoभारत की सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन Cervavac को WHO की हरी झंडी
16 hrs agoचलने-फिरने में फूलती है सांस तो सावधान! कमजोरी समझकर न करें नजरअंदाज
19 hrs agoखाने के बाद बस 10 मिनट चलने की आदत कितनी फायदेमंद?
20 hrs agoप्लेग बीमारी क्या है और कैसे फैलती है? जानिए इसके लक्षण, क्या हैं तरीके
21 hrs agoक्या साथ बैठकर खाना खाने से फैलता है TB? AIIMS के डॉक्टरों ने बताया सच
1 day agoक्या रूस में फैल गया है प्लेग? रिसर्चर की मौत के बाद मचा हड़कंप
1 day agoआंवला जूस, फल या पाउडर? बदलते मौसम में किसका सेवन करना रहेगा बेहतर
1 day agoघाव भरने में हो रही है देरी? नजरअंदाज न करें, डायबिटीज का हो सकता है संकेत!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines