नींद की इस बीमारी के बारे में कितना जानते हैं आप? जानें Exploding Head Syndrome के संकेत

Exploding Head Syndrome Symptoms: कई बार हमारे साथ सोते-सोते अचानक कानों में तेज किसी ब्लास्ट की जैसी आवाज आती है और हम जग जाते हैं, क्या आपके साथ भी कभी कुछ ऐसा हुआ है? आइए आपको बताते हैं नींद से जुड़े इस सिंड्रोम के बारे में।

Exploding Head Syndrome

Exploding Head Syndrome

विज्ञापन

Exploding Head Syndrome Symptoms: नींद और नींद से जुड़ी बीमारियां कई प्रकार की हो सकती हैं। रात में नींद न आना या बार-बार नींद से जगना, ये सभी या तो किसी बीमारी का संकेत होते हैं या फिर किसी मेंटल सिंड्रोम से संबंधित होते हैं। क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ कि आप सो रहे हैं और अचानक किसी धमाकेदार आवाज से चौंक कर उठ गए और जब नींद टूटती है, तो आस-पास कोई शोर नहीं होता या फिर अगर कोई आवाज है भी तो आपके अलावा वह शायद किसी और को सुनाई नहीं देता है। इसे क्या कहते हैं? इसका नाम एक्सप्लोडिंग हेड सिंड्रोम है, जो कि एक मेंटल सिचुएशन होती है। इसे EHS भी कहते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में डॉक्टर से।

EHS क्या है?

EHS यानी एक्सप्लोडिंग हेड सिंड्रोम जिसमें कानों के अंदर विस्फोटक आवाज होती है। डॉक्टर सेरमेड मेझेर ने अपने यूट्यूब पेज पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह बताते हैं कि रात के समय अगर आपको ऐसा लगता है कि नींद में आपके कानों में कोई शोर हो रहा है, तो आपको भी शायद एक्सप्लोडिंग सिंड्रोम है। इस बारे में डॉक्टर कहते हैं कि दुनिया के हर 10 में से एक इंसान को ऐसा सिंड्रोम है। साथ ही, महिलाओं में यह समस्या सबसे ज्यादा पाई जाती है, वो भी उनमें जो अकेले रहती हैं।

विज्ञापन

कैसी आवाजें आती हैं?

डॉक्टर सेरमेड मेझेर (Dr. Sermed Mezher) बताते हैं कि इसमें आपको गोलियों की आवाज आ सकती हैं, बम ब्लास्ट की, दरवाजों के पटकने की या ट्रैफिक की आवाजें जैसी असहनीय और नॉन फेवरेबल आवाजें आती हैं। यह ऐसा नॉइस होता है, जो कि कानों के अंदर ऐसा शोर पैदा करता है, जो आपकी नींद को तंग करता है और आपको जगा देता है। जब आप चौंक कर उठते हैं, तो आपके आस-पास शांति होती है।

क्या है इसके कारण?

  • तनाव और चिंता में रहना।
  • अत्यधिक थकान या नींद की कमी होना।
  • सोने से पहले किसी बात को लेकर गहराई से सोचना और चिंता करना।
  • कुछ दवाओं का प्रभाव।
  • कैल्शियम की कमी से भी ऐसा हो सकता है।

Exploding Head Syndrome के संकेत

  • PCOD की समस्या।
  • स्ट्रेस और एंग्जाइटी।
  • एंटी-डिप्रेशन।
  • सामान्य दिनचर्या में भी तेज आवाजें सुनना।
  • भावनात्मक रूप से कमजोर महसूस करना यानी ओवर इमोशनल होना।

इलाज

हालांकि, डॉक्टर इसके इलाज को लेकर किसी भी तरह के दवाओं के सेवन से मनाही करते हैं क्योंकि यह कोई बीमारी नहीं है। इसमें हम मेडिटेशन या थेरेपी ले सकते हैं। अगर किसी को ज्यादा परेशानी है तो उसे डॉक्टर से कंसल्ट करके ही इलाज करवाना चाहिए या दवा लेनी चाहिए।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ