Is Exercise Good in Cancer: कैंसर के मरीजों की संख्या में रोजाना बढ़ोतरी हो रही है। डब्ल्यूएचओ (WHO) की मानें तो हर साल कैंसर के नए मामले सामने आते हैं। जानकारों की मानें, कैंसर बीमारी विटामिन B 17 की कमी के चलते होती है। यह बीमारी शरीर में अचानक और असामान्य रूप से सेल्स बढ़ने से होती है। किसी भी तरह के कैंसर के लक्षण दिखने पर इसका इलाज किया जा सकता है। वहीं, इलाज के साथ-साथ कैंसर के खतरे को कम करने के लिए एक्सरसाइज भी की जा सकती है।
एक्सरसाइज मेडिसिन रिसर्च इंस्टीट्यूट के शोध में बताया गया कि लास्ट स्टेज के कैंसर वाले मरीजों को 6 महीने तक व्यायाम करके अपने शरीर के वातावरण को बदल सकते हैं। रिसर्च की मानें तो कैंसर के इलाज के अलग-अलग चरणों के दौरान मरीज को शारीरिक और मानसिक तौर पर स्वास्थ्य में सुधार होता है। ज्यादातर कैंसर के इलाज के दौरान थकान, कमजोरी, बॉडी में दर्द का सामना करना पड़ता है। हल्की एक्सरसाइज उन्हें अपनी ताकत को हासिल करने में मदद कर सकती है। यहां तक कि कैंसर के निदान से पहले जो लोग एक्टिव नहीं रहते हैं वो भी कुछ हल्की एक्सरसाइज शुरू कर सकते हैं, क्योंकि यह उनके पूरे स्वास्थ्य में सुधार के इलाज सफल बनाता है।
ये भी पढ़ें- क्या आपको भी दिखता है धुंधला ? ये गंभीर बीमारियां हो सकती हैं कारण
अगर डेली आप कुछ मिनट तक कड़ी मेहनत वाला काम करते हैं तो काफी हद तक कैंसर से बचाव कर सकते हैं। हालांकि, कैंसर में एक्सरसाइज शुरू करने से पहले डॉक्टर से बात करनी चाहिए। कैंसर के इलाज, जैसे कीमोथेरेपी और रेडिएशन थेरेपी, से कुछ नुकसान हो सकते हैं जो व्यायाम को प्रभावित कर सकते हैं।
कैंसर इलाज में सुधार करने के लिए, मरीजों को डॉक्टर से बात करके अपने लिए एक प्रॉपर एक्सरसाइज रूटीन बनवाना करना चाहिए। एक्सरसाइज रूटीन कैंसर के प्रकार, इलाज और व्यक्तिगत कंडीशन के आधार पर किया जा सकता है। कैंसर मरीजों के जीवन में सुधार करने के लिए एक्सरसाइज मरीजों को ज्यादा एक्टिव रहने में भी कर सकता है।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
(Ultram)
संबंधित खबरें
पीलिया होने पर दिख सकते हैं ये 7 लक्षण, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया
2 hrs agoसिर्फ नमक कम करने से नहीं, इन आदतों को अपनाने से कंट्रोल रहेगा BP
3 hrs agoब्रेस्ट के आसपास होने वाली ये दिक्कतें हो सकती हैं कैंसर का लक्षण
5 hrs agoकैसे पता चलेगा अर्थराइटिस हो गया है? AIIMS से जानिए लक्षण और दर्द के उपाय
7 hrs agoमहीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
21 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
22 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
1 day agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
1 day agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines