Oversleeping Causes: शरीर को स्वस्थ रहने के लिए कम से कम सात से आठ घंटे की नींद लेनी जरूरी है। और आप हर दिन 6 घंटे से भी कम सोते हैं या 8 घंटे से भी बहुत ज्यादा सोते हैं, तो ये सेहत के लिए हानिकारक हो सकता हैं। कम सोने का कारण देर तक मोबाइल चलाना या लगातार टीवी देखना, या फिर कोई शारीरिक समस्या के कारण जल्दी नींद नहीं आती है। लेकिन, कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें सारा दिन नींद ही नींद आती रहती है या उबासी महसूस होती रहती है। बार-बार नींद आती है या सोने का मन करता रहता है, तो इस समस्या को हाइपरसोम्निया (Hypersomnia) कहा जाता है। 7-8 घंटे नींद लेने के बाद भी जब आपको नींद आती रहती है, तो यह एक तरह से स्लीप डिसऑर्डर है।
क्या है हाइपरसोम्निया
हाइपरसोम्निया एक ऐसी स्थिति है, जिसमें आपको दिन के समय भी अधिक नींद महसूस होती है। हाइपरसोम्निया एक प्राइमरी या सेकेंडरी स्थिति हो सकती है। जिन लोगों को हाइपरसोम्निया आने की समस्या होती है, उन्हें दिन में किसी भी काम को करने में परेशानी हो सकती है, क्योंकि वे अक्सर थका हुआ महसूस करते हैं।
ये भी पढ़ें- थकान हो या पैरों में दर्द हो तो संभल जाएं, कहीं ये लक्षण Thyroid के तो नहीं
अधिक नींद आने का कारण
प्राइमरी हाइपरसोम्निया कई बार ब्रेन के सिस्टम में समस्याओं के कारण होता है, जो नींद और जागने को कंट्रोल करते हैं। वहीं, सेकेंडरी हाइपरसोम्निया में थकान नींद का कारण बनती हैं। कुछ दवाओं के सेवन से भी हाइपरसोम्निया का कारण बन सकता हैं। नशीली दवाओं और शराब के सेवन से दिन में नींद आ सकती है।
हाइपरसोम्निया के लक्षण
- कम शारीरिक ऊर्जा
- चिड़चिड़ा महसूस करना
- एंग्जायटी
- भूख में कमी
- दिन भर नींद आते रहना
- किसी भी चीज को याद रखने में परेशानी होना
- बेचैनी महसूस करना
ज्यादा सोने से बचने के उपाय
- रात में हल्का खाना खाएं
- शराब, स्मोकिंग की आदत को कम कर दें
- सोने का टाइम फिक्स करें
- वजन पर कंट्रोल रखें
- अच्छा खानपान
- सोने के कमरे का वातारण शांत हो
- देर तक जागकर काम ना करे
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
दिमाग को बनाना है तेज? सदियों पुरानी ये तकनीकें बढ़ा सकती हैं आपकी याददाशत
1 hr ago30 घंटे से नहीं सोए हैं तो 20 मिनट का वर्कआउट आ सकता है काम: स्टडी
1 hr agoWorld Polio Day 2026: पोलियो होने पर कैसे लक्षण दिखते हैं? UNICEF ने बताया
5 hrs agoक्या है शमोंडा वायरस, जो पहली बार इंसानों में पाया गया?
19 hrs agoशुगर की बीमारी शरीर के किन अंगों पर असर डाल सकती है?
19 hrs agoप्रेग्नेंसी के पहले 3 महीने हैं सबसे ज्यादा जरूरी, AIIMS की डॉक्टर ने बताया
21 hrs agoन दर्द, न शुरुआती लक्षण! फिर भी आंखों की रोशनी छीन सकता है ग्लूकोमा
23 hrs agoशरीर में खुजली होना किडनी की बीमारी का भी हो सकता है संकेत
1 day agoकैंसर के 7 प्रमुख चेतावनी संकेत क्या हैं? स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया
1 day agoपतली कमर और चपटे पेट के लिए ये 5 योग हैं बेस्ट, फिट दिखने लगेगा शरीर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines