अक्सर लोगों की शिकायत रहती है कि जब भी वह तनाव में रहते हैं, तो उन्हें सामान्य से ज्यादा भूख लगने लगती है. दरअसल, तनाव के दौरान बार-बार कुछ खाने का मन होना सिर्फ आदत नहीं, बल्कि शरीर की तनाव प्रतिक्रिया से जुड़ा हो सकता है. शुरुआत में तनाव भूख को दबा सकता है, क्योंकि शरीर एड्रेनालिन रिलीज करता है और ‘फाइट-ऑर-फ्लाइट’ स्थिति में चला जाता है. लेकिन तनाव लंबे समय तक बना रहे तो कॉर्टिसोल हार्मोन बढ़ सकता है, जो भूख और खाने की इच्छा को बढ़ाता है. खासकर ज्यादा फैट और शुगर वाले ‘कम्फर्ट फूड’ तनाव से जुड़ी भावनाओं को कुछ समय के लिए कम महसूस करा सकते हैं.
‘इमोशनल ईटिंग’ में हार्मोन्स का क्या रोल है?
Harvard के अनुसार, लगातार तनाव रहने पर बढ़ा हुआ कॉर्टिसोल खाने की तलब को प्रभावित कर सकता है. रिसर्च में तनाव, खाने की पसंद और वजन बढ़ने के बीच संबंध भी देखा गया है. तनाव के दौरान कई अध्ययनों में ज्यादा फैट और शुगर वाले भोजन का सेवन बढ़ने की बात सामने आई है. कॉर्टिसोल के साथ इंसुलिन का स्तर भी इस प्रक्रिया में भूमिका निभा सकता है. इसके अलावा घ्रेलिन, जिसे ‘हंगर हार्मोन’ कहा जाता है, भी तनाव और भूख के संबंध में भूमिका निभा सकता है.
इमोशनल ईटिंग रोकने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
तनाव में ओवरईटिंग से बचने के लिए आप कुछ आदतों को नियमित रूप से अपनाएंगे, तो इस समस्या से काफी हद तक बाहर आ सकते हैं. Harvards के अनुसार,
मेडिटेशन: कई स्टडीज से पता चलता है कि ध्यान करने से तनाव कम होता है. अगर आप नियमित रूप से ध्यान लगाएंगे, तो आपका मन शांत होगा और बार-बार खाने की क्रेविंग भी कम होगी.
एक्सरसाइज: एक्सरसाइज जितना ज्यादा और लंबे समय तक किया जाए तो कोर्टिसोल का स्तर अलग-अलग हो सकता है, लेकिन कुल मिलाकर एक्सरसाइज तनाव के कुछ नकारात्मक प्रभावों को कम कर सकती है.
सोशल सपोर्ट: सोशल सपोर्ट यानी दोस्तों, परिवार और करीबी लोगों का साथ तनाव कम करने में मदद करता है. रिसर्च के मुताबिक, अस्पताल की इमरजेंसी जैसी तनावपूर्ण जगहों पर काम करने वाले लोगों का मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है, जब उन्हें पर्याप्त भावनात्मक और सामाजिक सहयोग मिलता रहता है. हालांकि, कम तनाव वाली जिंदगी जीने वाले लोगों को भी मुश्किल समय में दोस्तों और परिवार के सहारे की जरूरत होती है.
यह भी पढ़ें: नसों में प्लाक बनने से पहले ही संभल जाएं! दिल को अटैक से बचाने के लिए रोज करें ये काम
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कैंसर होने पर शरीर पहले ही देने लगता है संकेत? किन लक्षणों पर रखें नजर
6 hrs agoखाना खाते ही सीने में होने लगती है जलन? जानिए क्या है कारण
8 hrs agoअचानक हाथ कांपने लगते हैं या शरीर में होती है कंपकंपी? ये हो सकती है वजह
10 hrs agoदांतों में दिखने वाले ये लक्षण हो सकते हैं कैंसर का संकेत, न करें नजरअंदाज
14 hrs agoपेशाब करने के बाद भी लगता है ब्लैडर खाली नहीं हुआ? जानिए इसके कारण
1 day agoबच्चों का स्क्रीन टाइम बन रहा माता-पिता के लिए सिर दर्द, जानिए क्या है वजह
1 day agoक्या विटिलिगो का कोई इलाज है या नहीं, डॉक्टर ने बताया ट्रीटमेंट कैसे होगा
1 day agoकैंसर का जल्दी पता चलना, क्या सच में बचा सकता है मरीज की जिंदगी?
1 day agoक्या सर्वाइकल कैंसर पूरे शरीर में फैल सकता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoजरूरत से ज्यादा चीनी खाने पर हो सकती हैं ये 5 बीमारियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
SOURCE: Harvard Health Publishing
First published on:
Know More: Editorial Guidelines