Elaichi Khane Ke Fayde: भारतीय रसोई में इलायची जरूर होती है. इसे अक्सर ही चाय में डाला जाता है, पकवानों में डालते हैं और चाहे कोई कितना ही मुंह बनाए इसे बिरयानी में डालते ही हैं. लेकिन, इलायची (Cardamom) सिर्फ स्वाद के चलते ही नहीं जानी जाती बल्कि सेहत के लिए भी यह कई तरह से फायदेमंद होती है. आयुर्वेद में भी इलायची के खूब फायदे (Elaichi Benefits) गिनाए जाते हैं. यह एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होती है, इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं और यह एंटी-ऑक्सीडेंट्स की भी अच्छी स्त्रोत है. लेकिन, अक्सर ही लोग यह नहीं समझ पाते कि उन्हें सर्दियों में इलायची खानी चाहिए या नहीं क्योंकि इसकी तासीर को लेकर कंफ्यूजन बनी रहती है. कोई कहता है कि इलायची ठंडी होती है तो किसी का कहना है कि इलायची गर्म है. ऐसे में यहां जानिए इलायची ठंडी है या गर्म और साथ ही न्यूट्रिशनिस्ट से जानिए इलायची सर्दियों में खाई जाए तो शरीर पर इसका क्या असर पड़ता है.
इलायची गर्म है या ठंडी
इलायची को गर्म मसाला माना जाता है लेकिन हरी इलायची की तासीर ठंडी होती है. वहीं, बड़ी इलायची की तासीर गर्म है.
सर्दियों में इलायची खाने के फायदे
न्यूट्रिशनिस्ट पूजा लूथरा के अनुसार, रोजाना रात में 2 हरी इलाइची खाकर उसके ऊपर 1 गिलास गर्म दूध पीने पर शरीर को इसके बहुत से फायदे मिलते हैं. इस तरह इलायची के सेवन से वजन कम होने में असर दिख सकता है, दिमाग शांत रहने लगता है, सांस संबंधी दिक्कतें कम हो सकती हैं, ब्लड प्रेशर कम होने में मदद मिल सकती है और शरीर डिटॉक्स होता है सो अलग. इससे इतर इलायची मुंह की बदबू दूर करने में असरदार होती है सो अलग. अगर आप इस तरह इलायची खाएंगे तो इंफ्लेमेशन कम होने में यानी शरीर की सूजन कम होने में भी असर दिख सकता है.
तनाव भी कम करती है इलायची
आयुर्वेद के अनुसार, इलायची खाने पर मूड बेहतर हो सकता है. इसके काल्मिंग गुण दिमाग को शांत करने में मदद करते हैं. ऐसे में इलायची के सेवन से तनाव कम हो सकता है. इलायची को नेचुरल एंटीडिप्रेसेंट भी कहते हैं. जब भी बहुत ज्यादा स्ट्रेस होने लगे या फिर मन में बेचैनी हो तो कड़क इलायची की चाय पीने पर राहत महसूस हो सकती है.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
1 दिन में कितनी इलायची खा सकते हैं?
आमतौर पर 1 दिन में 1-2 इलायची खाने की ही सलाह दी जाती है. इसे कच्चा चबाकर खा सकते हैं या दूध के साथ इसका सेवन किया जा सकता है.
इलायची खाने का सही समय क्या है?
इलायची सुबह खाली पेट खाई जा सकती है. इसे रात के समय सोने से पहले खाने पर भी फायदा मिलता है.
इलायची के दुष्प्रभाव क्या हैं?
इलायची के कुछ संभावित दुष्प्रभाव भी होते हैं. इलायची अगर जरूरत से ज्यादा खाई जाए तो पाचन संबंधी दिक्कतें, एलर्जी और सीने में जलन जैसी दिक्कतें हो सकती हैं.
इलायची किडनी के लिए ठीक है?
इलायची की चाय पीने पर किडनी को बेहतर तरह से काम करने में मदद मिलती है. इससे शरीर को टॉक्सिंस बाहर निकालने में सहायता मिलती है.
क्या इलायची पुरुषों के लिए अच्छी है?
पुरुषों को इलायची खाने के ढेरों फायदे मिलते हैं. इलायची पुरुषों की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी को मजबूत बनाती है, शरीर को इंफेक्शंस से दूर रखती है, तनाव दूर करती है और श्वसन संबंधी दिक्कतें दूर करती है.