Ek Hafte Tak Kheere Khane Ke Fayde: खीरे गर्मियों में आते हैं जिसमें 90 प्रतिशत पानी होता है. यह शरीर की गर्मी दूर करके पानी की कमी को दूर करने का काम करता है. इसलिए एक्सपर्ट्स खीरा खाने की सलाह देते हैं. आप भी अपनी थाली में खीरे को शामिल करें और अपने शरीर को ठंडा रखें. आप खीरे को 1 हफ्ते तक खा सकते हैं, क्योंकि एक्सपर्ट आचार्य मनीष जी का कहना है कि अगर आप 1 हफ्ते तक रोज खीरा खाएं और वह भी बिना छिलका उतारेतो इसके फायदे कई गुना बढ़ सकते हैं. यह फायदे क्या हो सकते हैं, आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.
इसे भी पढ़ें- क्या नींद की कमी से कैंसर होता है? एक्सपर्ट से जानिए क्या है इसका साइंटिफिक लिंक
1 हफ्ते तक खीरा खाने से क्या होगा?
शरीर हाइड्रेटेड रहेगा- खीरे में लगभग 90 प्रतिशत पानी होता है, जो शरीर के अंदर हो रही पानी की कमी हो पूरा करता है.
पेट से जुड़ी समस्याएं- खीरे का सेवन करने से पेट से जुड़ी समस्याएं दूर हो जाती हैं. अगर आपको कब्ज रहता है या गैस बनती है तो खीरा फायदेमंद हो सकता है.
वजन घटाने में मददगार– खीरे में लो कैलोरी होती है और इसका सेवन करने से पेट भरा हुआ रहता है. अगर आप 1 हफ्ते तक खाते हैं तो फायदा तेजी से देखने को मिलेगा.
बिना छिलका उतारे क्यों खाना चाहिए?
एक्सपर्ट्स का कहना है कि खीरे को लोग अक्सर छीलकर खाते हैं, लेकिन ऐसा करना सही नहीं है. इससे आपको सिर्फ स्वाद मिलेगा, क्योंकि छिलके में फाइबर भरपूर होते हैं. साथ ही, इसमें विटामिन K और एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाने का काम करते हैं. इसलिए बेहतर होगा कि आप छिलके उतारकर खाएं.
क्या है खाने का सही तरीका?
खीरे को खाने के तरीके कई सारे हैं, लेकिन आपको उसका चुनाव करना है जिससे फायदे ज्यादा मिलें. अगर आप खीरे को छिलके समेत खा रहे हैं तो पहले अच्छी तरह से धो लें और जो हिस्सा खराब है उस हिस्से को बाहर निकाल दें. अब आप काटकर प्लेट में रखें और ऊपर से नमक डालकर सेवन करें.
इसे भी पढ़ें- टाइट पेटीकोट पहनने से भी हो सकता है कैंसर! जानिए क्या है साड़ी कैंसर और इसके लक्षण
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
हाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
10 hrs agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
11 hrs agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
17 hrs agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
21 hrs agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
1 day agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
1 day agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
1 day agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
1 day agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
1 day agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines