---विज्ञापन---

हेल्थ

Eggs Side Effects: किन लोगों को नहीं खाने चाहिए अंडे? किन बीमारियों का बढ़ता रिस्क

Eggs Side Effects: अंडे हमारी सेहत के लिए फायदेमंद फूड होता है। इसे प्रोटीन का सोर्स माना जाता है लेकिन क्या कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को अंडा खाना चाहिए? आइए डॉक्टर से जानते हैं।

Eggs Side Effects: अंडा हमारी डेली डाइट का एक प्रमुख फूड है। इसका सेवन लोग नाश्ते में ज्यादा करते हैं। आपने अंडों के फायदों के बारे में, तो सुना ही होगा। यह एक ऐसा प्रोटीन सोर्स है, जो आम लोगों से लेकर सेलेब्रिटीज के बीच भी काफी पॉपुलर फूड है। पर क्या आप जानते हैं अंडे Cholesterol के मरीजों के लिए ज्यादा फायदेमंद नहीं होता है? जी हां, हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि कोलेस्ट्रॉल अक्सर तला-भुना या बाहर का खाना खाने से बढ़ता है। मगर देश के मशहूर हार्ट स्पेशलिस्ट बताते हैं कि अंडे खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल यानी HDL बढ़ता है। आइए जानते हैं रियल फैक्ट।

अंडे और कोलेस्ट्रॉल का संबंध

हाई कोलेस्ट्रॉल यानी HDL के बढ़ने से शरीर में गंदा फैट बढ़ जाता है। कोलेस्ट्रॉल का यह प्रकार हार्ट डिजीज का कारण बनता है। अंडे और कोलेस्ट्रॉल के संबंध के बारे में बताया गया है कि अंडों में भी कोलेस्ट्रॉल होता है। दरअसल, अंडों का पीला भाग जिसे लोग गुड कोलेस्ट्रॉल मानते हैं, असल में सबसे खराब कोलेस्ट्रॉल माना जाता है। डॉक्टर बिमल छाजेड़ ने राज शमानी के पॉडकास्ट में बताया कि अंडे का पीला भाग सबसे ज्यादा खराब कोलेस्ट्रॉल का सोर्स होता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- स्वामी रामदेव ने बताए इस सब्जी के फायदे

अंडे के हेल्थ बेनिफिट्स

कोलेस्ट्रॉल के लिए भले ही अंडे खाना सही न हो लेकिन अंडे का सफेद भाग खाना शरीर के लिए बेहद लाभकारी होता है। जी हां, डॉक्टर बिमल छाजेड़, जो देश के मशहूर हार्ट स्पेशलिस्ट हैx, बताते हैं कि अंडे का सफेद भाग यानी एग व्हाइट (Egg White) प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स है। अगर हम रोजाना अंडे का सफेद हिस्सा खाते हैं, तो शरीर को पर्याप्त प्रोटीन मिल सकता है। वहीं, अंडे विटामिन-डी का भी सोर्स है, जो हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूती देता है।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dr. Bimal Chhajer (@dr.bimalchhajer)

और किन लोगों को नहीं खाने चाहिए अंडे?

  1. हृदय रोग से पीड़ित लोगों को भी अंडे के सेवन से परहेज करना चाहिए, क्योंकि खून में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने से दिल पर असर पड़ता है।
  2. जो लोग किसी प्रकार की एलर्जी से पीड़ित है, उन्हें भी अंडे संभलकर खाने चाहिए।
  3. पेट में अल्सर, एसिडिटी या अपच की समस्याओं से परेशान लोगों को भी अंडे कम खाने चाहिए।
  4. किडनी डिजीज से पीड़ित लोगों को प्रोटीन का सेवन कम करना चाहिए, इसलिए उन्हें भी अंडे कम खाने चाहिए।

अंडे खाने का सही तरीका क्या?

अगर हम बात करें अंडों के सेवन की, तो हमें एक दिन में 1 से 2 अंडे खाने चाहिए। वहीं, हार्ट के मरीजों को 1 से ज्यादा अंडा नहीं खाना चाहिए। जिन्हें प्रोटीन की जरूरत ज्यादा होती है जैसे कि बॉडी बिल्डर्स और स्पोर्ट्सपर्सन, उनकी डाइट में ज्यादा अंडे हो सकते हैं। वहीं, वेट लॉस करने वालों को अंडे का सेवन कम करना चाहिए।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- आंखों के नीचे काले धब्बे होंगे छूमंतर

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Jan 09, 2025 12:46 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola