हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

क्या अंडे खाने से कैंसर हो सकता है? जानिए क्या है पूरा मामला, एक्सपर्ट्स ने बताया क्या अभी अंडे का सेवन करना सुरक्षित है

Eggoz Eggs Controversy: हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो में अंडों में नाइट्रोफ्यूरान होने की आशंका जताई गई है और कहा जा रहा है कि इससे कैंसर हो सकता है. जानिए अंडे में नाइट्रोफ्यूरान होने का क्या मतलब है और क्या सचमुच अंडे कैंसर की वजह बन सकते हैं या नहीं.

विज्ञापन
अंडे में पाए गए नाइट्रोफ्यूरान का क्या मतलब है और क्या इससे कैंसर हो सकता है, जानिए यहां.

Egg Consumption Cancer: सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में दावा किया गया है कि एगोज ब्रांड के अंडों (Eggoz Eggs) में नाइट्रोफ्यूरान ((Nitrofurans) हैं जोकि एंटीबायोटिक है और बहुत से देशों में मुर्गी पालन में बैन किया जा चुका है. नाइट्रोफ्यूरान मेटाबॉलाइड्स वो कोंपोनेन्ट्स होते हैं जो शरीर के अच्छे सेल्स को कैंसर सेल्स में कन्वर्ट करने की क्षमता रखते हैं. इसपर FSSAI की इस्तेमाल करने की लिमिट 1mg प्रति किलोग्राम है. हालांकि, एगोज कंपनी ने अपने जारी किए स्टेटमेंट में कहा है कि उनके अंडे पूरी तरह सुरक्षित हैं और ब्रांड पर विश्वास किया जा सकता है. कंपनी का कहना है कि उनके अंडों में पर्मिट के अनुसार 1mg से कम नाइट्रोफ्यूरान हैं. लेकिन, नाइट्रोफ्यूरान के जिक्र ने लोगों को चिंता में डाल दिया है. ऐसे में यह बड़ा सवाल है कि क्या इस समय अंडों का सेवन करना चाहिए या नहीं.

क्या अंडे खाने पर कैंसर हो सकता है

नाइट्रोफ्यूरान को दुनियाभर में बैन किया गया है क्योंकि इसके रेसिड्यूज अंडे पकाने के बाद भी उसमें चिपके रह सकते हैं. एनिमल स्टडीज को देखते हुए एक्सपर्ट कहते हैं कि अगर लंबे समय तक संक्रमित अंडे खाए जाएं तो इससे जेनेटिक डैमेज हो सकता है और कैंसर का रिस्क (Cancer Risk) बढ़ता है. इसके अलावा लिवर और किडनी पर इसका दुष्प्रभाव पड़ता है.

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने एग्गोज विवाद (Eggoz eggs controversy) के बीच सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अंडों में रेसिड्यूल लेवल्स की जांच के आदेश दिए हैं. FSSAI ने अंडों में मौजूद बैन हुए सब्सटेंस की जांच करने के लिए भी कहा है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें – एड्स के शुरुआती लक्षण क्या हैं? पुरुषों के शरीर पर दिखते हैं ये 7 AIDS Symptoms

एग्गोज ने जारी किया बयान

विज्ञापन

एग्गोज कंपनी ने अंडे में न्यूरोफेरान और कैंसर विवाद के बीच बयान जारी किया है. बयान में कहा गया है कि, “वादे के अनुसार, एग्गोज अंडो के सैंपल्स की लेटेस्ट रिपोर्ट्स (दिसंबर 25) अब उपलब्ध है, और हम सभी के लिए इन्हें शेयर कर रहे हैं. एग्गोज में उपभोक्ताओं की सुरक्षा और विश्वास हमारे लिए सबकुछ है. आपके धैर्य और हमें तथ्य बताने का मौका देने के लिए आपका धन्यवाद. हम हमारे फार्म्स और प्रोसेसेस में ऊंचे स्टैडर्ड हमेशा बनाए रखेंगे.”

क्या अभी अंडे का सेवन करना सुरक्षित है?

विज्ञापन

एक्सपर्ट की सलाह है कि किसी भी ब्रांड के बजाय इस समय आप लोकल फार्मर मार्केट से अंडे खरीद सकते हैं. आप डैमेज दिखने वाले अंडों से दूर रहें और अंडे कच्चे खाने से पूरी तरह परहेज करें. इसके अलावा, प्रोटीन के स्त्रोत के रूप में अंडों के बजाय अन्य फूड्स को डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है.

यह भी पढ़ें – सिर्फ 30 सेकंड में बूस्ट होगा Blood Circulation, वैस्कुलर सर्जन से जानिए नसों में ब्लड सर्कुलेशन कैसे बढ़ाएं

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola