सिर्फ 30 सेकंड में बूस्ट होगा Blood Circulation, वैस्कुलर सर्जन से जानिए नसों में ब्लड सर्कुलेशन कैसे बढ़ाएं

Blood Circulation Kaise Badhaye: शरीर का ब्लड सर्कुलेशन अच्छा ना होने पर हाथ-पैर सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं. ऐसे में अगर आपको भी ब्लड सर्कुलेशन ठीक ना होने के चलते पैरों में दर्द रहने लगा है तो वैस्कुल सर्जन और वेरिकोज वीन्स स्पेशलिस्ट डॉ. सुमित कपाड़िया की बताई यह एक एक्सरसाइज आपको जरूर करनी चाहिए.

Blood Circulation

पैरों में खराब ब्लड सर्कुलेशन के लक्षण क्या हैं?

Blood Circulation Exercise: शरीर ठीक तरह से काम करे इसके लिए ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होना जरूरी है. अगर ब्लड सर्कुलेशन ठीक नहीं होगा तो इससे पूरा शरीर प्रभावित होता है और खासतौर से पैरों तक खून सही तरह से फ्लो नहीं करता जिससे पैरों में दर्द, थकान और वेरिकोज वीन्स (Varicose Veins) जैसी दिक्कतें हो सकती हैं. ऐसे में खराब ब्लड सर्कुलेशन को पहचानकर उसे ठीक करना जरूरी होता है. इसी बारे में बता रहे हैं वैस्कुल सर्जन और वेरिकोज वीन्स स्पेशलिस्ट डॉ. सुमित कपाड़िया. डॉक्टर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट शेयर करके बताया है कि ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करने के लिए कौन सी एक एक्सराइज को सिर्फ 30 सेकंड तक ही करने पर फायदा मिल जाता है. इस एक्सरसाइज से ब्लड सर्कुलेशन ठीक होने लगता है.

विज्ञापन

ब्लड सर्कुलेशन कैसे बढ़ाएं | How To Improve Blood Circulation

डॉ. सुमित कपाड़िया ने बताया कि बहुत से लोगों को शाम होने तक पैर थके हुए और बेजान से महसूस होते हैं. इसकी वजह कमजोर मसल्स से लेकर खराब ब्लड सर्कुलेशन तक की दिक्कत हो सकती है. ऐसे में ब्लड सर्कुलेशन बूस्ट करने के लिए एक बेहद सिंपल सी एक्सरसाइज की जा सकती है. इस एक्सरसाइज को करने के लिए काल्फ रेजेज (Calf Raises) किए जा सकते हैं. काल्फ रेजेज करने के लिए सीधे खड़े हो जाएं. इसके बाद अपने पंजों पर खड़े हों और पूरे पैर को जमीन पर रख लें. आप दीवार या किसी कुर्सी को पकड़कर भी एक्सरसाइज कर सकते हैं.

विज्ञापन

इस एक्सरसाइज को रोज करने पर ब्लड सर्कुलेशन बेहतर हो जाता है. डॉ. सुमित कपाड़िया का कहना है कि इसे 30 सेकंड तक या 20 बार किया जाए तो काल्फ मसल्स से खून दिल तक बेहतर तरह से फ्लो होकर जाता है. इस एक्सरसाइज को रोजाना करने पर धीमे ब्लड फ्लो के कारण पैरों में दर्द नहीं होगा और ना ही पैरों में जकड़न या थकान महसूस होगी.

विज्ञापन

किस-किस को करनी चाहिए ब्लड सर्कुलेशन वाली एक्सरसाइज

  • डॉक्टर की सलाह है कि ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने वाली एक्सरसाइड उन लोगों को करनी चाहिए जिनके हाथ-पैर हर समय ठंडे रहते हैं.
  • जिन लोगों के पैर अक्सर सुन्न हो जाते हैं या पैरों में झनझनाहट महसूस होती है.
  • ब्लड सर्कुलेशन कम होने के लक्षण शरीर पर अगर दिख रहे हों.
  • जिन लोगों को पैरों में हमेशा थकान और भारीपन महसूस होता है.

दिन में कितनी बार करनी चाहिए यह एक्सरसाइज

विज्ञापन

शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करने के लिए लेग रेजेज एक्सरसाइज दिन में 30 सेकंड के लिए 3 से 4 बार की जा सकती है. इससे पैरों तक रक्त का प्रवाह ठीक ना होने की दिक्कत से छुटकारा मिलता है.

ब्लड सर्कुलेशन खराब होने के क्या लक्षण हैं

विज्ञापन
  • ब्लड सर्कुलेशन ठीक ना होने पर मसल्स में दर्द होने लगता है.
  • चलने में दिक्कत होती है.
  • हाथ-पैरों की उंगलियां ठंडी पड़ जाती हैं.
  • हाथ-पैर सुन्न पड़ जाते हैं.
  • सीने में दर्द रहने लगता है.
  • शरीर में कहीं सूजन आ सकती है.
  • वेरिकोज वीन्स की दिक्कत हो सकती है.
  • हल्का सा भी कुछ काम करने पर थकान होने लगती है.
  • चक्कर आने जैसा महसूस होता है.
  • पेट से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं
  • इरेक्टाइल डिस्फंक्शन (Erectyle Dysfucntion) हो सकता है.
  • त्वचा से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं.

यह भी पढ़ें – खाली पेट गर्म अदरक का पानी पीने के क्या फायदे हैं? आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया Ginger Water बनाने का सही तरीका

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ