Egg Consumption Cancer: सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में दावा किया गया है कि एगोज ब्रांड के अंडों (Eggoz Eggs) में नाइट्रोफ्यूरान ((Nitrofurans) हैं जोकि एंटीबायोटिक है और बहुत से देशों में मुर्गी पालन में बैन किया जा चुका है. नाइट्रोफ्यूरान मेटाबॉलाइड्स वो कोंपोनेन्ट्स होते हैं जो शरीर के अच्छे सेल्स को कैंसर सेल्स में कन्वर्ट करने की क्षमता रखते हैं. इसपर FSSAI की इस्तेमाल करने की लिमिट 1mg प्रति किलोग्राम है. हालांकि, एगोज कंपनी ने अपने जारी किए स्टेटमेंट में कहा है कि उनके अंडे पूरी तरह सुरक्षित हैं और ब्रांड पर विश्वास किया जा सकता है. कंपनी का कहना है कि उनके अंडों में पर्मिट के अनुसार 1mg से कम नाइट्रोफ्यूरान हैं. लेकिन, नाइट्रोफ्यूरान के जिक्र ने लोगों को चिंता में डाल दिया है. ऐसे में यह बड़ा सवाल है कि क्या इस समय अंडों का सेवन करना चाहिए या नहीं.
क्या अंडे खाने पर कैंसर हो सकता है
नाइट्रोफ्यूरान को दुनियाभर में बैन किया गया है क्योंकि इसके रेसिड्यूज अंडे पकाने के बाद भी उसमें चिपके रह सकते हैं. एनिमल स्टडीज को देखते हुए एक्सपर्ट कहते हैं कि अगर लंबे समय तक संक्रमित अंडे खाए जाएं तो इससे जेनेटिक डैमेज हो सकता है और कैंसर का रिस्क (Cancer Risk) बढ़ता है. इसके अलावा लिवर और किडनी पर इसका दुष्प्रभाव पड़ता है.
भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने एग्गोज विवाद (Eggoz eggs controversy) के बीच सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अंडों में रेसिड्यूल लेवल्स की जांच के आदेश दिए हैं. FSSAI ने अंडों में मौजूद बैन हुए सब्सटेंस की जांच करने के लिए भी कहा है.
एग्गोज कंपनी ने अंडे में न्यूरोफेरान और कैंसर विवाद के बीच बयान जारी किया है. बयान में कहा गया है कि, “वादे के अनुसार, एग्गोज अंडो के सैंपल्स की लेटेस्ट रिपोर्ट्स (दिसंबर 25) अब उपलब्ध है, और हम सभी के लिए इन्हें शेयर कर रहे हैं. एग्गोज में उपभोक्ताओं की सुरक्षा और विश्वास हमारे लिए सबकुछ है. आपके धैर्य और हमें तथ्य बताने का मौका देने के लिए आपका धन्यवाद. हम हमारे फार्म्स और प्रोसेसेस में ऊंचे स्टैडर्ड हमेशा बनाए रखेंगे.”
क्या अभी अंडे का सेवन करना सुरक्षित है?
एक्सपर्ट की सलाह है कि किसी भी ब्रांड के बजाय इस समय आप लोकल फार्मर मार्केट से अंडे खरीद सकते हैं. आप डैमेज दिखने वाले अंडों से दूर रहें और अंडे कच्चे खाने से पूरी तरह परहेज करें. इसके अलावा, प्रोटीन के स्त्रोत के रूप में अंडों के बजाय अन्य फूड्स को डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.