Egg side effects: अंडा सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है, लेकिन यह सभी लोगों के लिए फायदेमंद हो, ये जरूरी नहीं। हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि कुछ लोगों के लिए अंडे का सेवन नुकसान पहुंचा सकता है। इस खबर में हम उन लोगों के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जिन्हें अंडा खाने से बचना चाहिए। या फिर अपने डॉक्टर की सलाह पर ही अंडे का सेवन कितना करना है और कितना नहीं, ये फैसला लेना चाहिए।
दरअसल, अंडा पोषक तत्वों से भरपूर होता हैं। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन,कैल्शियम, फोलिक एसिड, एमिनो एसिड और फॉस्फोरस आदि पाया जाता हैं, जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अंडा खाने से हड्डियां मजबूत होने के साथ इम्यूनिटी भी स्ट्रांग होती हैं। ये उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जो स्वस्थ्य हैं और जिन्हें प्रोटीन की जरूरत है।
क्या कहते हैं डॉक्टर मणिक्कम?
अमेरिकी डॉक्टर मणिक्कम ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें उन्होंने बताया कि शरीर में अधिकांश कोलेस्ट्रॉल लीवर के कारण बनता है, इसलिए कई विशेषज्ञों का मानना है कि हाई सैचुरेटेड फैट वाले फूड खाने से हमारे लिवर में ज्यादा कोलेस्ट्रॉल बनता है। अंडे में कोलेस्ट्रॉल और फैट दोनों हो होता है, ऐसे में अगर आप रोज 1 अंडा खाते हैं तो कोई नुकसान नहीं है, लेकिन एक से ज्यादा अंडे खाने पर आपकी हालत खराब हो सकती है।
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए अंडे
- अंडे के ज्यादा सेवन से बॉडी का कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ जाता है, इसलिए जिन लोगों का कॉलेस्ट्रॉल लेवल हाई रहता है, उन्हें इसके सेवन से बचना चाहिए।
- एक्सपर्ट्स के अनुसार, कोलेस्ट्रॉल के मरीज अगर अंडे का ज्यादा सेवन करते है, तो हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए ऐसे मरीज अंडे से दूरी बनाएं।
- जिन लोगों को अंडा खाने के बाद नियमित उल्टी, मितली और पेट में दर्द होता है तो वह इसे खाने से बचें।
- अंडे का ज्यादा सेवन से उन लोगों को बचना चाहिए। जिनको किडनी की समस्या या परेशानी हो।
और पढ़िए –हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
त्योहारों में देर रात तक जागना पड़ सकता है भारी, दिख सकते हैं ये लक्षण
1 hr agoदिल्ली की जहरीली हवा से बच्चों और बुजुर्गों को कैसे बचाएं? अपनाएं ये जरूरी
3 hrs agoत्योहार के बाद गैस और एसिडिटी कर देते हैं परेशान? अपनाए ये Tips
6 hrs agoक्या स्तन की हर गांठ कैंसर वाली होती है? AIIMS डॉक्टर ने बताए लक्षण
6 hrs agoप्रदूषित हवा से बचाव के लिए कौन सा मास्क लगाना चाहिए? जानिए यहां
8 hrs agoसर्दियों में खुद को कैसे रखें हाइड्रेटेड? बाबा रामदेव ने बताया उपाय
12 hrs agoमल में खून से लेकर पेट फूलने तक, पेट के कैंसर के लक्षण जानिए यहां
1 day agoपटाखों से आंखों को हो सकता है नुकसान, AIIMS ने बताया किन गलतियों से बचें
1 day agoहार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
2 days agoसीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines