Egg Side Effects: हेल्दी डाइट में अंडे का होना कॉमन है। दुनियाभर में लोग रोजाना नाश्ते से लेकर डिनर में अंडों का सेवन करते हैं। अंडे प्रोटीन का प्रमुख सोर्स माने जाते हैं, इसलिए इसे डेली खाने की सलाह दी जाती है। अंडे कई प्रकार से खाए जाते हैं, जैसे- बॉइल्ड एग, ऑमलेट, हाफ-फ्राई। एक ताजा रिसर्च में पाया गया है कि अंडे दिल के रोगों की वृद्धि कर सकते हैं। जी हां, अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के मुताबिक अंडों को ज्यादा पका कर खाने से हार्ट डिजीज का रिस्क दोगुना बढ़ जाता है। आइए जानते हैं इस बारे में।
ये भी पढ़ें- दिवाली पर मिठाइयों से न करें परहेज, इन 5 हेल्थ टिप्स को करें फॉलो, मजबूत होगी इम्यूनिटी!
पके हुए अंडे हैं हानिकारक!
एक बड़े अंडे में लगभग 186 मिलीग्राम कोलेस्ट्रॉल होता है, जिसका अधिकांश हिस्सा अंडे के पीले भाग में होता है। इसे योल्क या जर्दी कहा जाता है। यह योल्क दिल के रोगों के जोखिमों को बढ़ा सकता है। हालांकि, रिसर्च टीम ने रोज 1 अंडा खाने की सलाह दी है, लेकिन यह भी कहा है कि उसे सही ढंग से पका कर खाने से ही फायदे मिलेंगे। अंडे में मौजूद कोलेस्ट्रॉल से शरीर में ऑक्सिडेटिव तनाव, सूजन और स्ट्रेस में बढ़ोतरी होती है।
ऑक्सीस्टेरोल्स क्या हैं?
ऑक्सीस्टेरोल्स, यह एक यौगिक तत्व है, जो अंडे में मौजूद होता है। इस तत्व के गर्मी से संपर्क में आने से ही अंडा हानिकारक हो जाता है। दरअसल, यह तत्व ज्यादा एक्टिव तब होता है, जब इसे लंबे समय तक उबाला या फिर उसे किसी और तरीके से पकाया जाता है। इसके बाद इन अंडों के सेवन से यह शरीर में ब्लड वेसल्स में जम जाता है, जिससे कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है और हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है।
क्या दिल के मरीजों को अंडे से परहेज करना चाहिए?
हालांकि, रिसर्च में इस बात की पुष्टि नहीं की गई है कि अंडों से परहेज करना है लेकिन यह बात बताई गई है कि यदि आप पहले से दिल के मरीज, हाई बीपी के मरीज या फिर इंबैलेंस कोलेस्ट्रॉल के चलते परेशान हैं तो आपको संभलकर अंडों का सेवन करना चाहिए। सही ढंग से अंडे पका कर खाने से सेहत को लाभ होगा।
अंडे खाने का सही तरीका
- अंडों को सिर्फ उबालकर खाएं।
- अगर फ्राई अंडे खाने हैं तो ऑलिव ऑयल या एवोकाडो तेल में पकाकर खाएं।
- अंडों को कम समय यानी सिर्फ नरम होने तक ही उबालें।
- सब्जियों के साथ अंडे खाना ज्यादा फायदेमंद है।
ये भी पढ़ें- Diwali 2024: पटाखों से हाथ-पैर जल जाएं तो तुरंत करें ये काम, नहीं पड़ेगा दाग!
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
त्योहारों में देर रात तक जागना पड़ सकता है भारी, दिख सकते हैं ये लक्षण
2 hrs agoदिल्ली की जहरीली हवा से बच्चों और बुजुर्गों को कैसे बचाएं? अपनाएं ये जरूरी
3 hrs agoत्योहार के बाद गैस और एसिडिटी कर देते हैं परेशान? अपनाए ये Tips
6 hrs agoक्या स्तन की हर गांठ कैंसर वाली होती है? AIIMS डॉक्टर ने बताए लक्षण
7 hrs agoप्रदूषित हवा से बचाव के लिए कौन सा मास्क लगाना चाहिए? जानिए यहां
8 hrs agoसर्दियों में खुद को कैसे रखें हाइड्रेटेड? बाबा रामदेव ने बताया उपाय
12 hrs agoमल में खून से लेकर पेट फूलने तक, पेट के कैंसर के लक्षण जानिए यहां
1 day agoपटाखों से आंखों को हो सकता है नुकसान, AIIMS ने बताया किन गलतियों से बचें
1 day agoहार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
2 days agoसीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines