Superfood Egg : आप चाहे अंडे खाते हो या नहीं, लेकिन इसके गुणों को जानकार आप इसके दीवाने जरूर हो जाओगे। इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित डॉ. अम्बरीश के आर्टिकल में डॉ. अम्बरीश ने बताया है कि अंडा खाने वाले डायबिटीज के मरीजों को इससे कोई नुकसान नहीं है, बल्कि यह कैलोरी में फायदा ही देता है। वैसे अंडे को सुपरफूड या कंप्लीट फूड माना गया है। साथ ही इसे प्रोटीन का भी रिच सोर्स माना गया है। साथ ही इसमें विटामिन B2 और B12 समेत कई न्यूट्रिएंट्स भी होते हैं। अंडे के योक (पीला हिस्सा) में मौजूद फैट अच्छी क्वॉलिटी का होता है। यही कारण है कि इसे खाने से कॉलेस्ट्रोल बढ़ने की परेशानी नहीं होती। आर्टिकल में अंडे खाने के डायबिटीज या दिल की बीमारियों पर पड़ने वाले असर के बारे में बताया गया है।
डायबिटीज के मरीजों के लिए कितना है फायदेमंद
आर्टिकल में बताया गया है कि डायबिटीज के मरीजों को रोजाना की कुल कैलोरी का 15 से 20 फीसदी हिस्सा प्रोटीन से लेना चाहिए। अंडा इसमें काफी फायदेमंद होता है। अंडे खाने से उतनी कैलोरी मिल सकती है। चूंकि अंडे में कार्बोहाइड्रेट की कम मात्रा में होता है, इसलिए यह टाइप-1 डायबिटीज मरीजों के लिए काफी फायदेमंद है।
कॉलेस्ट्रोल की न करें चिंता
अंडे को लेकर सबसे ज्यादा चिंता इसमें मौजूद कॉलेस्ट्रोल को लेकर होती है। दरअसल, अंडे के योग में काफी मात्रा में कॉलेस्ट्रोल होता है। एक अंडे में 200mg कॉलेस्ट्रोल होता है। डाइट एक्सपर्ट के मुताबिक कॉलेस्ट्रोल से ब्लड शुगर का लेवल बढ़ता है। इससे दिल की बीमारियों का रिस्क बढ़ जाता है। हाल ही में हुई रिसर्च के मुताबिक अंडे को खाने के बाद भी यह कॉलेस्ट्रोल को नहीं बढ़ाता है। डायबिटीज और एग (DIABEGG) के मुताबिक हर हफ्ते 12 अंडे खाने के बाद भी टाइप-2 डायबिटीज मरीजों पर कॉलेस्ट्रोल, फास्टिंग ग्लूकोज और इंसुलिन लेवल पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा।
विटामिन और मिनरल्स से है भरपूर
करीब 58 ग्राम के अंडे में 70 कैलोरी होती है। साथ ही इसमें 6 ग्राम प्रोटीन और 4.6 ग्राम फैट होता है। इस फैट में 20 फीसदी से ज्यादा सेचुरेटेड फैट होता है। अंडे में काफी कम मात्रा में कार्बोहाइड्रेट होता है और यह विटामिन B2, विटामिन B12 और विटामिन B के दूसरे स्रोत मौजूद होते हैं। साथ ही इसमें विटामिन A और कुछ मात्रा में विटामिन D भी होता है। इसके अतिरिक्त इसमें जरूरी मिनरल्स जैसे फास्फोरस, आयोडीन और सेलेनियम होता है।
यह भी पढ़ें : Egg Sandwich Recipe: ये है हेल्दी ब्रेकफास्ट अंडा सैंडविच रेसिपी, जानें बनाने की आसान विधि
प्रोटीन की भरपाई करता है अंडा
इंडियन काउंसिल फॉर मेडिकल रिसर्च (ICMR) के अनुसार हर शख्स को हर शख्स को रोजाना उतने ग्राम प्रोटीन की जरूरत होती है, उतने किलो का वह शख्स होता है। हर शख्स को प्रति किलो वजन के हिसाब से 0.8 ग्राम से लेकर 1 ग्राम तक प्रोटीन की जरूरत होती है। अगर कोई शख्स 50 किलो का है तो उसे रोजाना 40 ग्राम से लेकर 50 ग्राम तक प्रोटीन की जरूरत होती है। ऐसे में अगर कोई शख्स रोजाना 2 अंडे खाता है तो उसे 12 ग्राम प्रोटीन मिल जाती है, जो रोजाना की जरूरत का एक बड़ा हिस्सा पूरा कर देती है।
संबंधित खबरें
त्योहारों में देर रात तक जागना पड़ सकता है भारी, दिख सकते हैं ये लक्षण
2 hrs agoदिल्ली की जहरीली हवा से बच्चों और बुजुर्गों को कैसे बचाएं? अपनाएं ये जरूरी
3 hrs agoत्योहार के बाद गैस और एसिडिटी कर देते हैं परेशान? अपनाए ये Tips
6 hrs agoक्या स्तन की हर गांठ कैंसर वाली होती है? AIIMS डॉक्टर ने बताए लक्षण
7 hrs agoप्रदूषित हवा से बचाव के लिए कौन सा मास्क लगाना चाहिए? जानिए यहां
8 hrs agoसर्दियों में खुद को कैसे रखें हाइड्रेटेड? बाबा रामदेव ने बताया उपाय
12 hrs agoमल में खून से लेकर पेट फूलने तक, पेट के कैंसर के लक्षण जानिए यहां
1 day agoपटाखों से आंखों को हो सकता है नुकसान, AIIMS ने बताया किन गलतियों से बचें
1 day agoहार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
2 days agoसीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines