Cigaret Quit Tips: Smoking Quit Tips: सिगरेट एक ऐसी चीज है जिसकी लत अगर एक बार लग जाए तो पीछा छुड़ाना मुश्किल हो जाता है. रोज इसे पीने की तलब होती है और यह बढ़ती रहती है. इसका असर न सिर्फ हेल्थ पर पड़ता है, बल्कि फेफड़े भी खराब होने लगते हैं. इसलिए कुछ लोग सिगरेट छोड़ने की कोशिश करते हैं. हालांकि, कुछ लोग बार-बार कोशिश करने के बावजूद सिगरेट की लत से छुटकारा नहीं पा पाते. इसकी वजह निकोटीन की लत और दिमाग में मान लेना है. हालांकि, अगर कोशिश की जाए तो इस समस्या से काफी हद तक छुटकारा पाया जा सकता है. तो देर किस बात की आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि आप सिगरेट छोड़ने के लिए क्या क्या कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- टाइफाइड से ठीक होने के बाद भी क्यों नहीं लौटती पहले जैसी ताकत? जानिए शरीर को रिकवरी के लिए क्या चाहिए
सिगरेट छोड़ने के लिए क्या करें?
सबसे पहले आपको मेंटली स्ट्रांग होना होगा, ताकि सिगरेट छोड़ने का इरादा किया जा सके. इसके अलावा, सिगरेट छोड़ने का फैसला अचानक लेने की बजाय एक तारीख तय करें. इस दौरान खुद को मेंटली रूप से तैयार करें और अपने आसपास मौजूद सिगरेट, लाइटर और ऐशट्रे जैसी चीजों को हटा दें.
अपनी ट्रिगर आदतों को पहचानें
इसके बाद अपनी ट्रिगर आदतों की पहचान करें. कुछ लोग ऐसे होते हैं जिन्हें चाय पीने से सुकून मिलता है और कुछ लोगों का कॉफी पीने से स्ट्रेस कम हो जाता है. ऐसा इसलिए क्योंकि जब आपको सिगरेट पीने की तलब होगी तो ये चीजें काम आएंगी. ऐसे ट्रिगर्स को पहचानें और उनकी जगह कोई दूसरी आदत अपनाएं.
खुद को बिजी रखें
जब भी सिगरेट पीने की इच्छा न हो तो आपको खुद को किसी काम में बिजी रखें. ध्यान लगाने के लिए किताब पढ़ें और नियमित एक्सरसाइज करें. अगर आपको सॉन्ग पसंद है तो गहरी सांस लें, क्योंकि इससे निकोटीन की तलब को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है.
परिवार और दोस्तों की मदद ले
अपने करीबी लोगों को बताएं कि आप सिगरेट छोड़ने की कोशिश कर रहे हैं. उनकी मदद लें और खुद को मोटिवेट करें. जरूरत पड़ने पर किसी सपोर्ट ग्रुप से भी जुड़ें, ताकि दूसरे लोगों को सिगरेट छोड़ते हुए देख आपको अच्छा लगे.
हेल्दी खान-पान अपनाएं
फल, सब्जियां, साबुत अनाज और पानी का सेवन करें. अपनी थाली में पौष्टिक खान-पान को शामिल करें, क्योंकि यह निकोटीन के इफेक्ट को कम करने और एनर्जी बनाए रखने में मदद कर सकता है. साथ ही, हेल्दी डाइट धूम्रपान की इच्छा को कंट्रोल करने और सिगरेट छोड़ने में मददगार हो सकती है.
इसे भी पढ़ें-गुजरात में कैंसर का बढ़ता कहर: 1 साल में 43,000 से ज्यादा मौतें, 5 साल में बढ़े 10% मामले
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
हाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
19 hrs agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
21 hrs agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
1 day agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
1 day agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
1 day agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
1 day agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
2 days agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
2 days agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
2 days agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines