Edible Gold: क्या खाया जा सकता है सोना? सेहत और सुंदरता पर कैसे असरदार, जानें फायदे और नुकसान

Edible Gold: गोल्ड के बारे में हर कोई जानता है। सोना पहनने की चाहत तो हर किसी को होती है, मगर कई जगह इसे खाने में भी इस्तेमाल किया जाता है। क्या ऐसा करना हानिकारक होता है? चलिए जानते हैं कि असली सोना खा सकते हैं या नहीं और क्या इसके कोई लाभ भी हैं।

Edible Gold

Edible Gold

Edible Gold: सोना किसे नहीं पसंद? हर कोई सोने को अपना बनाना चाहता है, मगर शायद कुछ लोगों की किस्मत ऐसी होती है कि वो जिंदगीभर में एक भी बार सोना नहीं पहन पाते या खरीद पाते। वहीं कुछ ऐसे भी लोग हैं जो सोना खाते हैं। जी हां, आपने अक्सर देखा होगा कि कुछ विशेष खाद्य पदार्थों में सोने का इस्तेमाल होता है, जैसे मिठाई और पान। सोने का इस्तेमाल ब्यूटी के कामों में भी होता है। चलिए जानते हैं इसके फायदे और नुकसान।

विज्ञापन

सोना खाने के फायदे

कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार सोना खाने के कुछ अनोखे फायदे हैं। जैसे:

विज्ञापन

सूजन कम करें

सोना खाने से सूजन कम हो सकती है। गठिया के मरीजों को सोना खाना फायदेमंद बताया गया है। इसके सेवन से गठिया के मरीजों को दर्द और सूजन से राहत मिलती है।

दिमाग के लिए फायदेमंद

सोने के सेवन से दिमाग की गतिविधि सही चलती है। इससे याददाश्त तेज होती है। माइंड शार्प और तेज होता है। सोना खाने से तनाव भी कम होता है।

विज्ञापन

एनर्जी

एक्सपर्ट्स के अनुसार सोना खाने से दिमाग और शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है, जो ब्लड सर्कुलेशन को भी बेहतर बनाने का काम करता है।

विज्ञापन

त्वचा के लिए फायदेमंद

सोना स्किन के लिए भी अच्छा माना जाता है। सोना स्किन एलर्जी, फंगल इंफेक्शन तथा जले और कटे निशानों को भी मिटाता है।

हालांकि, कुछ मेडिकल रिपोर्ट्स में पाया गया है कि सोने में किसी भी तरह की कोई न्यूट्रिशनल वैल्यू नहीं होती, लेकिन ये भी बताया गया है कि इसे खाने से भी सेहत को कोई नुकसान नहीं होगा।

विज्ञापन
edible gold

edible gold

क्या इस खाने के कोई नुकसान हैं?

वैसे तो जीरो न्यूट्रिशनल वैल्यू के बाद भी इसे खा सकते हैं, मगर सोना सिर्फ वहीं खाया जा सकता है जिस पर एडीबल (Edible) होने का मार्क लगा होता है। ज्यादा सोना खाने से पाचन की समस्या हो सकती है। अगर सोना 22 कैरेट से नीचे का है, तो वो टॉक्सिक माना जाता है। ये सोना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। कुछ लोगों को इसे खाने से एलर्जी भी हो सकती है। प्रेग्नेंट या ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली माएं भी इसे नहीं खा सकती हैं।

विज्ञापन

कैसे खाएं सोना?

सोने की पत्तियों को ही खाया जा सकता है जो एडीबल हो। सोना ज्यादा मात्रा में खाया नहीं जा सकता है। इसका इस्तेमाल खाने व मिठाई की सजावट के लिए किया जाता है। उतनी मात्रा का सोना खाने योग्य माना गया है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ