हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

किस कमी से एड़ी में दर्द होता है? जानिए किन बीमारियों के लक्षण दिखाई देते हैं पैरों पर

Heel Pain Causes: पैर की एड़ी का दर्द किसी चोट के चलते नहीं बल्कि किसी पोषक तत्व या विटामिन की कमी से भी हो सकता है. वहीं, ऐसी कई बीमारियां हैं जिनके लक्षण पैरों पर नजर आ सकते हैं.

विज्ञापन
एड़ी की हड्डी क्यों दुखती है?

Edi Me Dard Ke Karan: एड़ी किसी चीज से टकरा जाए या फिर एड़ी में कुछ चुभ जाए तो जायजतौर पर दर्द होने लगता है. लेकिन, बिना किसी तरह की बाहरी चोट के एड़ी में दर्द होता है तो इसका कारण किसी पोषक तत्व, विटामिन या खनिज की कमी से भी हो सकता है. अगर आपको भी एड़ी में अक्सर ही दर्द (Heel Pain) महसूस होता है तो यहां जानिए किस कमी से एड़ी में दर्द महसूस होता है. साथ ही, जानिए किन-किन बीमारियों के लक्षण पैरों पर नजर आ सकते हैं. वक्त रहते ये लक्षण पहचान लिए जाएं तो शरीर में जिस पोषक तत्व की कमी हो उसे पूरा किया जा सकता है और इन लक्षणों को पहचानकर बीमारी की जड़ तक जा सकते हैं.

किस कमी से एड़ी में दर्द होता है

विटामिन डी की कमी – अगर शरीर में विटामिन डी की कमी (Vitamin D Deficiency) हो जाए तो शरीर सही तरह से कैल्शियम को नहीं सोख पाता है. इससे हड्डियों में दर्द होने लगता है.

कैल्शियम की कमी – कैल्शियम हड्डियों की संरचना और मजबूती बनाए रखने के लिए जरूरी होता है. ऐसे में अगर शरीर में कैल्शियम की कमी हो जाए तो एड़ी में दर्द महसूस हो सकता है.

विज्ञापन

आयरन की कमी – आयरन की कमी या कहें शरीर मे खून की कमी से मांसपेशियों तक पर्याप्त मात्रा में खून नहीं पहुंच पाता जिससे एड़ियों में दर्द महसूस हो सकता है.

मैग्नीशियम की कमी – मांसपेशियों को आराम देने में मैग्नीशियम की विशेष भूमिका है. ऐसे में मैग्नीशियम की कमी से मांसपेशियों में अकड़न पैदा हो सकती है जो एड़ी के दर्द को बढ़ा सकती है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें – अगर 3 हफ्ते से ज्यादा दिखें ये 2 लक्षण तो तुरंत कराएं जांच, कैंसर स्पेशलिस्ट ने बताया गले के कैंसर का हो सकता है साइन

पैरों पर किन बीमारियों के लक्षण दिखते हैं

विज्ञापन
  • अगर पैर सूज गए हैं तो इसका मतलब किडनी या लिवर की बीमारी हो सकता है. दिल की दिक्कतों में, थायराइड इंबैलेंस में या जरूरत से ज्यादा नमक के सेवन के कारण भी ऐसा होता है.
  • पैरों पर हरी-नीली धारियां नजर आती हैं तो इसकी वजह मोटापा, विटामिन के और डी की कमी हो सकती है.
  • पैर के अंगूठे में दर्द हो तो इसका मतलब हाई यूरिक एसिड हो सकता है. यह जोड़ों की इंफ्लेमेशन, किडनी की दिक्कतों और गठिया को भी दर्शाता है.
  • एड़ियों का फटना विटामिन बी3, सी और ई की कमी से हो सकता है. हाइपोथायराइडिज्म, डायबिटीज और ड्राई स्किन के कारण ऐसा होता है.
  • पैरों में अगर अक्सर ही अकड़न होती है तो यह पौटेशियम, कैल्शियम और मैंग्नीज की कमी से भी हो सकता है. इसके अलावा विटामिन डी की कमी और डिहाड्रेशन के कारण भी पैरों में अकड़न महसूस हो सकती है.
  • हर समय पैर ठंडे रहते हैं तो यह हाइपोथायराइडिज्म, आयरन की कमी, दिल की दिक्कतों और डायबेटिक न्यूरोपैथी का लक्षण हो सकता है.

यह भी पढ़ें – कैसे पता चलेगा पित्त की थैली में पथरी हो गई है? यहां जानिए पथरी का सबसे बड़ा लक्षण क्या है

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola