News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Reduce Obesity : सलाद खाकर भी मोटापा कम किया जा सकता है। चौंक गए ना…। यह बात एकदम सही है। एक्सपर्ट की मानें तो सलाद मोटापा कम करने में काफी कारगर है। डाइट एक्सपर्ट मोनिका शर्मा के मुताबिक सलाद में फाइबर समेत ऐसी कई चीजें होती हैं जो मोटापा कम करने में मददगार हो सकती हैं। ऐसा नहीं है कि सलाद सिर्फ नाम मात्र के लिए ही खाई जाए। अगर सलाद का असर देखना है तो इसे थाली भरकर खाना होगा और इसमें मौसमी सब्जियां और फल शामिल करने होंगे। सलाद में खीरे, टमाटर, गाजर, चुकुंदर, मूली, पत्ता गोभी, हरे मटर, अनार, संतरा आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं।

भरपेट सलाद खाएं
सलाद बनाते समय सफाई का ध्यान जरूर रखें। फसल तैयार करते समय इसमें पेस्टिसाइड और फर्टिलाइजर्स का इस्तेमाल काफी होने लगा है। फिटनेस एक्सपर्ट अरुण सिंह के मुताबिक सलाद बनाने के लिए पहले गाजर, मूली आदि को छील लें। गाजर, चुकुंदर, हरे मटर, टमाटर को 5 मिनट के लिए गुनगुने पानी में रख दें। इससे इनमें मौजूद फाइटोन्यूट्रियंट्स थोड़े ज्यादा ऐक्टिव हो सकते हैं। साथ ही हानिकारक बैक्टीरिया भी मर जाते हैं।
यह भी पढ़ें : Weight Loss TIPS: गर्मियों में करें ये काम, तेजी से घटेगा मोटापा
ऐसा नहीं है कि सिर्फ सलाद खाने से ही वजन कम हो जाएगा। कुछ एक्सरसाइज भी करनी होंगी। अगर एक्सरसाइज करने का समय नहीं है तो रनिंग, स्वीमिंग और ब्रिक्स कर सकते हैं। अभी गर्मियां हैं तो बेहतर होगा कि स्वीमिंग करें। इससे दिमाग को भी शांति मिलती है। स्वीमिंग भी एक तरह से एक्सरसाइज है। स्वीमिंग करने से कैलोरी बर्न होती है और वजन कम करने में मदद मिलती है। वहीं कम से कम 30 मिनट ब्रिक्स वॉक करें।
न्यूज 24 पर पढ़ें हेल्थ, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।