आज के दौर में अच्छी सेहत किसी वरदान से कम नहीं है, शायद ही दुनिया में कोई इंसान ऐसा होगा, जो किसी बीमारी से परेशान न हो और वह एकदम फिट हो. आजकल की खराब लाइफस्टाइल, खानपान, फिजिकल एक्टिविटी की कमी आदि के कारण इम्यून सिस्टम कमजोर पड़ जाता है, जिसका असर ये रहता है कि हम बार-बार बीमार पड़ने लगते हैं, कमजोर हो जाते हैं और साथ ही कई गंभीर बीमारियों का खतरा घेरने लगते है. इसलिए जरूरी है कि आप अपनी डेली रूटीन में ऐसी चीजों को शामिल करें, जो हमें फायदा पहुंचाए. इसी कड़ी में आपने अक्सर लोगों को कहते सुना होगा कि रात में सोने से पहले 2 कीवी खाने से हेल्थ को काफी फायदा मिलता है. आइए जानते हैं इस बात में कितनी सच्चाई है?
यह भी पढ़ें: महिलाओं की जिंदगी पर खतरा बन रहा ये कैंसर, हर 8 मिनट ले रहा एक की जान! जानें इसके छिपे
सोने से पहले 2 कीवी खाने से क्या होगा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह छोटा सा खट्टा-मीठा फल नींद की क्वालिटी के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. इससे खाने न सिर्फ नींद बल्कि पाचन तंत्र को भी फायदा मिलता है. रिसर्च बताती है कि अगर कोई शख्स, जिसे नींद की समस्या है, तो अगर वह सोने से 2 घंटे पहले हरे कीवी खालें, तो उसको जल्दी नींद आ सकती है और साथ ही, नींद का समय भी बढ़ सकता है. इसका कारण कीवी में पाएं जाने वाले पोषक तत्व होते है.
गट हेल्थ को पहुंचाती है फायदा
रात में कीवी खाने से पेट की समस्या भी काफी हद तक ठीक हो सकती है. जानकारी के अनुसार, रात में कीवी खाने से पेट फूलने की परेशानी कम हो सकती है, और साथ ही सुबह आसानी से पेट साफ हो सकता है. इसके अलावा कब्ज, पेट साफ न होना, पाचन से जुड़ी समस्या, आंतों से जुड़ी दिक्कत को ठीक कर सकता है. इस फल में मौजूद तत्व जैसे, फाइबर और अन्य गुण मल त्याग से लेकर फ्रीक्वेंसी और कंसिस्टेंसी को ठीक रखने और गट माइक्रोबायोम को हेल्दी बनाए रखने में मदद कर सकता है.
इस कैंसर के खतरे को कम करता है कीवी
कीवी दिखने में भले ही छोटा दिखता हो, लेकिन इसका असर कैंसर तक के खतरे को कम करता है. माना जाता है कि कीवी में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जिस कारण ये कोलन कैंसर के खतरे को कम करता है. हालांकि, मेडिकल साइंस ये भी कहती है कि कोई खाना कैंसर के खतरे को रोक नहीं सकता है, लेकिन फाइबर कोलन की सेहत को बनाए रखने में फायदेमंद होती है.
यह भी पढ़ें: हार्ट अटैक की स्थिति में कैसे बचाएं मरीज की जान? जानिए क्या करना चाहिए और क्या नहीं
संबंधित खबरें
क्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
7 hrs agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
1 day agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
1 day agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
1 day agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
1 day agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
2 days agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
2 days agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
2 days agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
2 days agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines