Diet Plan after Navratri Fasting : नवरात्रि पर लोग अलग-अलग दिन उपवास रखते हैं। कोई पहली और आखिरी नवरात्रि पर उपवास रखता है तो कोई 8वीं या 9वीं नवरात्रि पर उपवास खोलता है। जिनके घर अष्टमी का पूजन होता है, वे 7 दिन उपवास रखने के बाद 8वें दिन उपवास खोलते हैं। वहीं जिनके घर नवमी का पूजन होता है, वे 8 दिन उपवास रखने के बाद 9वें दिन उपवास खोलते हैं। इतने दिन उपवास रखने के बाद तुरंत ही हैवी डाइट शुरू नहीं कर देनी चाहिए। नहीं तो बीमार होने में देर नहीं लगेगी। बेहतर होगा कि कुछ समय के लिए एक डाइट प्लान बनाएं और धीरे-धीरे हैवी चीजें खाना शुरू करें।
जूस या नारियल पानी से खोलें उपवास
पूरी नवरात्रि उपवास रखने के बाद शुरू में लिक्विड चीजें शामिल करें। उपवास मीठे पानी, फलों का जूस या नारियल पानी से खोलें। उपवास खोलने के करीब 1 घंटे तक कुछ न खाएं। इसके बाद सूप या दलिया या खिचड़ी ले सकते हैं। अगर इसमें मिर्च डालनी हैं तो मिर्च बहुत कम रखें। बेहतर होगा कि शुरुआत में एक-दो दिन हरी मिर्च का इस्तेमाल करें। इसके बाद लाल मिर्च का इस्तेमाल कर सकते हैं।
हैवी खाना कर सकता है इन्फेक्शन
अष्टमी या नवमी पर लोगों के घर में पूड़ी, सब्जी, हलवा, खीर आदि चीजें बनती हैं। काफी लोग ऐसे होते हैं जो उपवास खोलने के तुरंत बाद ही पूड़ी-सब्जी पेट भरकर खा लेते हैं। ऐसा बिल्कुल भी न करें। यह बहुत हैवी खाना हो जाता है। शरीर का पाचन तंत्र 7-8 दिन लंबे उपवास के बाद कुछ धीमा हो जाता है और ऐसा खाना पचाने के लिए पूरी तरह तैयार नहीं होता। ऐसे में पेट या आंतों में इन्फेक्शन हो सकता है और पेट में दर्द, जी मिचलाना, गैस, घबराहट, लूज मोशन आदि समस्याएं हो सकती हैं। अगर पूड़ी सब्जी खानी भी हो तो एक-दो बाइट ले सकते हैं।
उपवास खोलने के बाद हैवी चीजें न खाएं
जूस इसलिए है बेस्ट
उपवास रखने से शरीर की एनर्जी कम होने लगती है जो ग्लूकोज से मिलती है। ग्लूकोज खाने-पीने की चीजों से मिलता है। उपवास के दौरान खाना-पीना सीमित हो जाता है। ऐसे में शरीर में ग्लूकोज की मात्रा कम हो जाती है। उपवास के बाद ग्लूकोज को धीरे-धीरे बढ़ाना चाहिए। इसके लिए फलों का जूस बेस्ट ऑप्शन होता है। जब जूस पीया जाता है तो यह ग्लूकोज सीधे ब्लड में मिल जाता है और तुरंत एनर्जी देता है। वहीं दूसरी चीजों में मौजूद ग्लूकोज को एनर्जी में बदलने में कुछ समय मिलता है। इसलिए उपवास खोलने के बाद जूस पर फोकस ज्यादा करें।
यह भी पढ़ें : शरीर के साथ है यह परेशानी तो न रखें उपवास, तबीयत हो सकती है और खराब
शुरुआत में खा सकते हैं ये चीजें
- फ्रूट चाट खा सकते हैं।
- छाछ या लस्सी ले सकते हैं।
- सूप, दलिया या खिचड़ी खाएं। दलिया या खिड़ची में हरी सब्जियों का इस्तेमाल करें।
- ब्रेक फास्ट में इडली या पोहा खा सकते हैं।
- उपवास के बाद करीब 3-4 दिन पर हल्की डाइट रखें और फिर धीरे-धीरे हैवी या उपवास से पहले वाली डाइट पर आ जाएं।
संबंधित खबरें
रातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
11 hrs agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
15 hrs agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
16 hrs agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
17 hrs agoबच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
1 day agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
1 day agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
1 day agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
1 day agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
1 day agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines