Arpit Pandey
Read More
---विज्ञापन---
Soaked Gram: सेहत के लिए भीगे हुए चना खाना बहुत फायदेमंद होता है, क्योंकि इससे न सिर्फ शरीर को एनर्जी मिलती है, बल्कि कई चीजों में भी यह फायदेमंद होता है। ऐसे में रोजाना एक मुठ्टी चने खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि यह आपको कई बीमारियों से लड़ने में मदद करता हैं, जबकि कई बीमारियों से आपको बचाता भी हैं। ऐसे में आज हम आपको भीगे हुए चने के फायदे बताएंगे।
भीगे हुए चने में कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं। भीगे चने में फैट्स, फाइबर, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, आयरन और विटामिन जैसे कई पौषक तत्व पाए जाते हैं। जो आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। ऐसे में चना खाने से आपको कई तरह के फायदे मिलते हैं। इसके अलावा यह आपको बीमारियों से भी बचाता है, जानिए चने के ऐसे ही कुछ फायदे।
और पढ़िए –Healthy Diet: आखिरी क्यों खानी चाहिए बाजरा रोटी? ये 5 फायदे आपको हैरान कर देंगे, जानिए
भीगे हुए चने सुबह के वक्त खाना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। इसके लिए आप रात के वक्त सोने से पहले एक कटोरी में एक मुट्ठी चने पानी में भिगो दे, इसके बाद इन्हें सुबह उठकर अच्छी तरह से धो ले। उसके बाद चनों में टमाटर, प्याज जैसे सलाद मिलाकर और थोड़ा नमक डालकर खा ले।
डायबिटीज आज के वक्त में एक बड़ी समस्या बनती जा रही है। लेकिन अगर आप डायबिटीज को कंट्रोल रखना चाहते हैं तो इसके लिए भीगे हुए चने खाना एक शानदार ऑप्शन होता है। डायबिटीज में फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है जो पाचन के लिए बेहतर होता है। इससे ब्लड शुगर मेंटेन भी रहता है। ऐसे में चने का फायदा इस बीमारी से बचाव में होता है।
भीगे हुए चने पेट के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं, क्योंकि भीगे हुए चने खाने से पेट का दर्द, ऐठन, कब्ज जैसी समस्याओं से निजात मिलती है। जबकि दिनभर पाचन क्रिया ठीक रहती है। ऐसे में अगर आप भीगे हुए चने का सेवन करते हैं तो यह आपके लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट भी भीगे हुआ चना खाने की सलाह देते हैं।
और पढ़िए –Milk and Raisins: एक गिलास दूध में मिलाएं इतनी किशमिश, मिलेंगे गजब के फायदे
आज के वक्त में लाइफस्टाइल बेहद बिगड़ती जा रही है। खाना खाने का कोई निर्धारित समय नहीं होता, जबकि कई तरह के जंक फूड लगातार खाने से हमारी सेहत भी खराब होती है। लेकिन अगर आप हर दिन एक मुठ्ठी भीगा हुआ चना खाते हैं, तो यह आपके खून को भी साफ रखने में मदद करता है। जबकि इससे चेहरे की चमक भी बढ़ जाती है। इसके अलावा चना हमारी इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है, क्योंकि शरीर को सबसे ज्यादा पोषण भीगे चनों से मिलता है। इसलिए खून साफ रखने के लिए भी चना खाया जाता है।
भीगा हुआ चना खाना मांसपेशियों के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें प्रोटीन पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इससे मांसपेशिया मजबूत होती हैं। ऐसे में हर दिन भीगे हुए चने खाने से न केवल आपका शरीर मजबूत होगा बल्कि हड्डियों को भी पर्याप्त प्रोटीन मिलता है।
आज के वक्त में इम्यूनिटी को मजबूत रखना बहुत जरूरी होता है। जिसके लिए भीगे हुए चने एक अच्छा विकल्प होता है। क्योंकि इसमें प्रोटीन, जिंक, विटामिन ई और आयरन जैसे पर्याप्त पौषक तत्व पाए जाते हैं। इससे आपकी इम्यूनिटी मजबूत होती है।
Disclaimer: खबर में दी गई जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है। हालांकि इसकी नैतिक जिम्मेदारी न्यूज 24 हिन्दी की नहीं है। आपसे निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से जरूर संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
और पढ़िए –हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें हेल्थ, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।