Earphone Side Effects: अब हर किसी की पॉकेट में पोर्टेबल ईयरफोन्स मिलते हैं। लोग उन उलझन भरी तारों के बजाय चार्जिंग वाले ईयरफोन या ईयरबड ज्यादा पसंद करते हैं। ये ईयरफोन्स यूज करने में तो काफी आसान होते हैं, मगर कुछ पैमानों पर हानिकारक भी हो सकते हैं। कानों में इन स्मार्ट ईयरफोन्स को लेकर समस्याओं के मामले सामने आए हैं, जिनमें कुछ लोगों को सुनाई देने या कान के पर्दों पर असर पड़ने से लेकर सिरदर्द भी शामिल हैं। हाल ही में टर्की से एक मामला सामने आया जिसमें एक शख्स ने उसकी गर्लफ्रेंड के साथ हुई घटना के बारे में बताया है, दरअसल उसकी गर्लफ्रेंड के कानों में ये ब्लूटूथ वाले ईयरफोन्स फट गए थे जिसके बाद उसे बेहरेपन का सामना करना पड़ा था।
क्या सच में कानों में ईयरफोन फट सकते हैं?
हालांकि, इस पर कोई रिसर्च या जांच सामने नहीं आई है, मगर कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार माना जाता है कि कानों में तेज म्यूजिक से या ज्यादा देर तक इन ईयरफोन्स को पहनने से कान के पर्दे फट सकते हैं। कान के पर्दे, कानों की सुरक्षा तथा सुनने के काम में अहम भूमिका निभाते हैं। कान का पर्दा बाहरी और मध्य कान के बीच मौजूद होता है। कान का पर्दा कानों को इंफेक्शन होने से भी बचाता है। WHO की एक रिपोर्ट के अनुसार ईयरफोन के ज्यादा इस्तेमाल से दुनिया भर में लगभग 100 करोड़ लोगों को, जिनमें युवाओं की संख्या ज्यादा है, उनमें सुनने की क्षमता प्रभावित हो सकती है।
ये भी पढ़ें- ब्रेकफास्ट के बाद ब्रश? जानें क्या है इस पर एक्सपर्ट की राय
ज्यादा ईयरफोन लगाने के नुकसान
- हर समय ईयरफोन्स का इस्तेमाल करने से बहरापन हो सकता है।
- ईयरफोन्स से दिल की धड़कनें भी तेज हो सकती हैं, इसलिए ये हृदय रोगों को भी बढ़ा सकता है।
- ज्यादा समय तक ईयरफोन्स लगाने से सिरदर्द और माइग्रेन की समस्या हो सकती है।
- कुछ लोगों को ईयरफोन्स पहनने से नींद ना आने की समस्या हो सकती है।
- ईयरफोन्स को पूरे दिन कानों में लगाए रखने से इन्फेक्शन हो सकता है।
ईयरफोन्स का संभलकर इस्तेमाल करें
- सबसे पहले को ईयरफोन खरीदते समय ध्यान रखें कि वे किसी अच्छे ब्रांड के हों।
- कम आवाज में गाने सुनें।
- 60 मिनट गाना सुनने के बाद ब्रेक लें।
- ईयरफोन्स को नियमित रूप से साफ करें।
ये भी पढ़ें- घर लाते ही सड़ जाते हैं केले? अपनाएं ये 3 टिप्स, लंबे समय तक रहेंगे फ्रेश!
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
पतली कमर और चपटे पेट के लिए ये 5 योग हैं बेस्ट, फिट दिखने लगेगा शरीर
16 hrs agoसाइलेंट निमोनिया क्या है? बिना बुखार और खांसी के भी हो सकता है इंफेक्शन
19 hrs agoकिस कारण हकलाने लगता है व्यक्ति? AIIMS के प्रोफेसर ने बताया
19 hrs agoआयोडीन की कमी का कारण बन रहा है काला नमक, बढ़ा रहा है घेंघा का खतरा
22 hrs agoकैसे पता चलेगा डेंगू हो गया है, यहां जानिए Dengue होने के लक्षण
23 hrs agoपिता की स्मोकिंग का गर्भ में पल रहे बच्चे पर असर? जानिए क्या कहती है साइंस
1 day agoआयोडीन की कमी से कौन-कौन सी बीमारियां होती हैं? जानिए कैसे दूर होगी कमी
1 day agoकैंसर के ऑपरेशन में नहीं पड़ेगी ज्यादा खून की जरूरत, AIIMS ने बताया
1 day agoपसलियों को मुड़वा और तुड़वाकर पतली हो रही हैं महिलाएं, क्या है यह सर्जरी
1 day agoचेहरे की एक फोटो बताएगी कैंसर का मरीज बच सकेगा या नहीं: रिसर्च
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines