Early Signs of Thyroid: आज के समय में थायराइड होना आम हो गया है और इसका सबसे बड़ा कारण हमारी खराब लाइफस्टाइल है। डायबिटीज और ब्लड प्रेशर की तरह थायराइड के मरीजों की संख्या भी आए दिन बढ़ती जा रही है। ऐसे में थायराइड के शुरुआती लक्षणों को समझना बेहद जरूरी है क्योंकि बाद में इसका इलाज करवाना मुश्किल हो जाता है। इस बीमारी के शुरुआती लक्षण सामान्य होते हैं जिसकी वजह से इसे पहचानना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं इस बीमारी के कुछ शुरुआती लक्षणों के बारे में।
थायराइड हमारे गले के निचले हिस्से में मौजूद एक ग्रंथि होती है जो ट्राईआयोडोथायरोनिन और थायरॉक्सिन नाम के हार्मोन को रिलीज करती है। जब थायराइड ग्लैंड इन दोनों हार्मोन को जरूरत से ज्यादा या कम रिलीज करती है तो इस कंडीशन में लोगों को थायराइड की समस्या होती है।
थायराइड के लक्षण
थकान
अगर आपको बिना किसी वजह के थकान महसूस हो रही है तो ये थायराइड का एक संकेत हो सकता है। थायराइड की समस्या में हार्मोन की कमी होने के कारण शरीर में एनर्जी कम हो जाती है जिसकी वजह से आपको अक्सर सोने का मन करता है।
वजन में बदलाव
थायराइड में वजन बढ़ना और घटना दोनों समस्याएं देखने को मिलती हैं। इसमें शरीर का मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है जिसकी वजह से खाना पच नहीं पाता है और फैट के रूप में जमा हो जाता है।
ये भी पढ़ें- स्मोकिंग न करने वाले भी हो जाएं सावधान! ये लक्षण दिखें तो मतलब फेफड़े हो रहे हैं खराब
बालों का झड़ना
बालों का झड़ना भी थायराइड होने का लक्षण है। अगर आपके बाल भी लगातार और तेजी से झड़ रहे हैं तो समझ जाइए कि आपको भी थायराइड है।
पाचन में दिक्कत
अगर आपको पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे अपच, कब्ज, पेट में ऐंठन, दस्त हो रही हैं तो एक बार डॉक्टर के पास जाकर चेकअप जरूर करवा लें, क्योंकि ये थायराइड के कुछ लक्षण हैं।
ठंडा या गर्म लगना
थायराइड की चपेट में आने वाले मरीजों को अक्सर बहुत ज्यादा ठंड महसूस होती है। हालांकि कुछ मरीजों को गर्मी भी लगती है। इस स्थिति में एक बार ब्लड टेस्ट जरूर करवाएं क्योंकि ये थायराइड के कारण होता है।
ये भी पढ़ें- पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट
संबंधित खबरें
पिता की स्मोकिंग का गर्भ में पल रहे बच्चे पर असर? जानिए क्या कहती है साइंस
16 hrs agoआयोडीन की कमी से कौन-कौन सी बीमारियां होती हैं? जानिए कैसे दूर होगी कमी
18 hrs agoकैंसर के ऑपरेशन में नहीं पड़ेगी ज्यादा खून की जरूरत, AIIMS ने बताया
18 hrs agoपसलियों को मुड़वा और तुड़वाकर पतली हो रही हैं महिलाएं, क्या है यह सर्जरी
19 hrs agoचेहरे की एक फोटो बताएगी कैंसर का मरीज बच सकेगा या नहीं: रिसर्च
20 hrs agoपेशाब में खून से लेकर भूख ना लगने तक, जानिए किडनी कैंसर के क्या लक्षण हैं
23 hrs agoकैंसर होने पर शरीर पहले ही देने लगता है संकेत? किन लक्षणों पर रखें नजर
1 day agoखाना खाते ही सीने में होने लगती है जलन? जानिए क्या है कारण
1 day agoअचानक हाथ कांपने लगते हैं या शरीर में होती है कंपकंपी? ये हो सकती है वजह
1 day agoदांतों में दिखने वाले ये लक्षण हो सकते हैं कैंसर का संकेत, न करें नजरअंदाज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines