Ear Problems: कान में होने वाली बीमारियां इन दिनों बहुत आम हो गई है। कान में सूजन, खुजली या तरल बाहर निकलने जैसी परेशानियां होती रहती हैं। इसका इलाज करने के लिए लोग घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करते हैं, जो की सही नहीं होता है। अक्सर लोग कान में तेल डालते हैं ताकि दर्द कम हो सके। मगर कान में तेल डालने की प्रक्रिया सबके लिए फायदेमंद नहीं हो सकती है। योगगुरु बाबा रामदेव ने योग और आयुर्वेद के जरिए स्वास्थ्य को एक नई दिशा दी है। उनकी दिव्य इयरग्रिट गोल्ड दवा इन सभी समस्याओं को दूर करेगा।
पतंजलि क्यो चुने?
पतंजलि आयुर्वेद बाबा रामदेव की कंपनी है, जिसने भारतीय परंपरागत चिकित्सा प्रणाली को आधुनिक दौर में लोकप्रिय बनाया है। पतंजलि की दवाइयां और हर्बल सप्लीमेंट्स आज देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी भरोसे का नाम बन चुकी हैं। इन्हीं में से एक विशेष औषधि है दिव्या इयरग्रिट गोल्ड 20 एन, जो खासतौर पर कान से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए बनाई गई है।
किन बीमारियों में लाभकारी है ये दवा
यह दवा मुख्य रूप से कान में सूजन, दर्द, संक्रमण और सुनने की क्षमता में कमजोरी जैसी परेशानियों का इलाज कर सकता है। इसके अलावा यह कान में लगातार होने वाले शोर और बार-बार होने वाले इन्फेक्शन में भी राहत देने का काम करती है। इन गोलियों के नियमित सेवन से कान की नसों को पोषण मिलता है।
ये भी पढ़ें-पतंजलि पाचक शोधित हरड़ खाएं, पाचन की हर समस्या होगी दूर, जानें सही खाने का सही तरीका
दवा की मुख्य सामग्रियां और उनके फायदे
दिव्या इयरग्रिट गोल्ड 20एन की खासियत इसकी प्राकृतिक जड़ी-बूटियां और मिनरल्स हैं।
गिलोय- रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है।
आंवला- विटामिन-C से भरपूर है, जो कान की नसों को मजबूत करता है।
हरड़, बहेड़ा और आंवला- ये त्रिफला है, जो शरीर से विषाक्त पदार्थ को बाहर निकालते हैं।
नीम और हल्दी- एंटीबैक्टीरियल और सूजन कम करने वाले गुणों से भरपूर।
लौंग, छोटी इलायची और दालचीनी- दर्द कम करने और ब्लड सर्कुलेशन को संतुलित करने में सहायक।
भांगड़ा और अर्जुन- ये नसों और हड्डियों को मजबूती देते हैं।
कैसे करें इसका सेवन?
हालांकि, दवा खाने से पहले आपको किसी न किसी डॉक्टर से परामर्श जरूर लेना चाहिए। दवा के पीछे मौजूद जानकारी के मुताबिक, आपको इसकी 2 गोलियां, दिन में दो बार लेनी है।
दवा भोजन के बाद गुनगुने पानी के साथ ले सकते हैं।
जरूरी सावधानियां बरतें
गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाएं डॉक्टर की सलाह के बिना दवा न लें।
बच्चों को देने से पहले डॉक्टर की राय लें।
दिव्या इयरग्रिट गोल्ड 20 एन एक प्रभावी आयुर्वेदिक दवा है, जो कान की विभिन्न समस्याओं को दूर करने और सुनने की क्षमता को बनाए रखने में मदद करती है।
ये भी पढ़ें-हेल्दी हार्ट और अच्छी स्किन के लिए पतंजलि सी बकथॉर्न कैप्सूल फायदेमंद, ऐसे करें सेवन
संबंधित खबरें
विटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
7 mins agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
18 mins agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
1 hr agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
3 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
19 hrs agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
22 hrs agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
1 day agoबच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
1 day agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines