अलर्ट! कहीं आपके कान से तो नहीं बहता खून, ये हो सकते हैं कारण

Ear Bleeding Causes: कानों से खून आने की समस्या सामान्य नहीं है। हालांकि, अगर किसी को कारण पता है, तो शायद समाधान निकालना आसान होगा, लेकिन कारण पता न होने से रिस्क ज्यादा बढ़ सकता है। यहां जानिए कान से खून निकलने के क्या कारण हो सकते हैं।

Ear Pain

Ear Bleeding Causes: अगर हमारी स्किन के किसी हिस्से पर चोट या कट लग जाए, तो वहां से खून आना एक कॉमन प्रॉब्लम है, लेकिन परेशानी का पता न होने के बाद खून आना किसी गंभीर आघात का संकेत है। ऐसा एक अंग कान भी है, जहां से खून निकलना सामान्य बात नहीं है। कई बार लोगों के कानों से खून आता है, लेकिन उन्हें इसका कारण नहीं पता होता है। आइए हेल्थ एक्सपर्ट से समझते हैं कि क्या कानों से खून आना किसी बीमारी का संकेत है या फिर सामान्य संक्रमण है।

विज्ञापन

कानों से खून आने का कारण

डॉक्टर सीमा यादव ने ओनली माय हेल्थ की टीम से बातचीत में बताया है कि कान से खून निकलने का कोई एक कारण नहीं हो सकता है। इसमें संक्रमण और बीमारी भी शामिल है,। कान में इंफेक्शन, सर्जरी या इंटरनल इंफेक्शन के चलते ऐसा हो सकता है। इसे नजरअंदाज करना सही नहीं है। अगर ऐसा किसी के साथ अचानक हुआ हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने की जरूरत होती है।

विज्ञापन

कान में चोट लगना

अगर कान में किसी प्रकार की चोट लगती है, जो कि अक्सर गिरने या किसी तेज चीज से टकराने से होती है, कान से खून निकलने का एक प्रमुख कारण हो सकता है। इसमें कान के बाहर या अंदर की स्किन पर घाव हो सकता है।

विज्ञापन

कान का इंफेक्शन

कान में संक्रमण होने से सूजन और दबाव बढ़ता है, जिससे कान के ब्लड वैसल्स फट सकती हैं और खून निकल सकता है। इंफेक्शन होने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे गंदे हाथों से कानों को छूना, धूल-मिट्टी का कान में प्रवेश हो जाना या फिर किसी कीड़े-मकौड़े के संपर्क में आने से ऐसा हो सकता है।

कान का पर्दा फटना

कान के पर्दे फटने से भी इनमें से खून आ सकता है। यह भी एक सामान्य कारण है जिसके कारण कान से खून बह सकता है। ऐसा आमतौर पर तेज आवाज के संपर्क में आने से, पानी में डूबने या कई बार बाहर की तेज गतिविधि जैसे हवा का कानों के अंदर तेजी से प्रवेश करने से ऐसा हो सकता है। हालांकि, ऐसा सबके साथ नहीं होता है।

विज्ञापन

Ear Infection

सिर की चोट लगना

अगर किसी के सिर में चोट लगी हो, तो भी कान से खून आ सकता है। कई बार कान के अंदर से खून तब आता है, जब सिर में बाहरी चोट के बजाय अंदरूनी चोट लगती है। यह संकेत काफी गंभीर हो सकता है, क्योंकि सिर के अंदर की चोट का पता लगाना मुश्किल होता है। इसमें कानों में तेज दर्द भी महसूस होता है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ