Ear Acupressure Points: एक्यूप्रेशर एक पारंपरिक चाइनीज टेक्निक है, जिसे वहां का प्राचीन उपचार कहते हैं। इसमें शरीर पर स्पेशल पॉइंट्स पर दबाव डालना होता है, जिन्हें एक्यूप्रेशर पॉइंट्स के रूप में जाना जाता है। इन पॉइंट्स पर प्रेशर डालने से शरीर के कई अंगों के दर्द से राहत मिलती है। एक्यूप्रेशर का उपयोग तनाव, सिरदर्द से राहत, पाचन में सुधार और पुराने दर्द से राहत पाने के लिए किया जाता है। इसमें कुछ पॉइंट्स ऐसे होते हैं, अगर हमें सही पॉइंट्स की जानकारी है तो हम खुद प्रेशर डालकर दर्द कम कर सकते हैं। कान शरीर का ऐसा अंग है, जो बॉडी के बाकी हर अंग से जुड़ा होता है। कान के एक्यूप्रेशर पॉइंट्स को दबाने से सर्वाइकल पेन, कमर दर्द से लेकर घुटनों के दर्द में भी राहत मिलती है। आइए हम आपको बताते हैं कि कैसे कानों पर प्रेशर डालने से राहत मिल सकती है।
कान के इन पॉइंट्स को दबाने से दूर होगा दर्द
1. सर्वाइकल पेन
सर्वाइल के दर्द से राहत पाने के लिए आपको कान के अंदर से बाहर की ओर निकली हड्डी पर एक चिमटी से प्रेस करना होगा। आपको चिमटी कम से कम 10 से 15 सेकंड तक लगा कर छोड़नी होगी। आप कपड़ों पर लगने वाली चिमटियों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: हार्टअटैक के बढ़ते केसों में भारतीय युवा क्यों? स्पेशलिस्ट ने गिनाए कारण, ऐसे करें बचाव
2. कमर दर्द
अगर आपको कमर में दर्द रहता है तो कान के ऊपर की ओर बाहर वाले हिस्से पर 10 से 15 सेकेंड के लिए चिमटी लगाएं। आप यहां एक साथ 3 चिमटियां लगा सकते हैं। कमर दर्द के लिए आपको थोड़ी-थोड़ी देर में चिमटी हटानी होगी और फिर वापस लगानी होगी। ऐसा लगभग 5 मिनट करें, आप देखेंगे आपकी कमर का दर्द काफी कम हो जाएगा।
3. घुटनों का दर्द
घुटनों का दर्द बुजुर्गों को ज्यादा परेशान करता है, इससे राहत पाने के लिए एक्यूप्रेशर पॉइंट्स की मदद लेना फायदेमंद है। आपको अपने कान के ऊपर वाले अंदरूनी भाग में चिमटी लगानी है, इसमें भी आप 2-3 चिमटियां एक साथ लगा सकते हैं। ऐसा करने से आपको घुटनों के दर्द में राहत मिलेगी।
फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक
4. मांसपेशियों का दर्द
अगर आप मांसपेशियों के दर्द या शरीर की अकड़न से परेशान है तो कान के लोब यानी नीचे वाला भाग, जहां कान छिदवाए जाते हैं, वहां मसाज कर सकते हैं। इसमें आपको अपने कानों को नीचे की तरफ खींचने होते हैं। ऐसा 1-2 मिनट करने से ही आपको काफी आराम मिलेगा।
5. माइग्रेन के लिए
माइग्रेन के दर्द से राहत पाने के लिए आपको कान के बाहरी हिस्से के कुछ पॉइंट्स को दबाना होगा, जैसे कान के लोब्स और उसके थोड़े ऊपर, या फिर कान के ऊपरी भाग के मिड पॉइंट पर प्रेस करना होगा, माइग्रेन से राहत पाने के लिए इन पॉइंट्स पर हल्की-हल्की मसाज करना सही रहेगा।
ये भी पढ़ें- Weight Loss: चिया सीड्स, सब्जा और तुलसी के बीज में कौन सा ज्यादा असरदार?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
त्योहारों में देर रात तक जागना पड़ सकता है भारी, दिख सकते हैं ये लक्षण
13 hrs agoदिल्ली की जहरीली हवा से बच्चों और बुजुर्गों को कैसे बचाएं? अपनाएं ये जरूरी
15 hrs agoत्योहार के बाद गैस और एसिडिटी कर देते हैं परेशान? अपनाए ये Tips
18 hrs agoक्या स्तन की हर गांठ कैंसर वाली होती है? AIIMS डॉक्टर ने बताए लक्षण
18 hrs agoप्रदूषित हवा से बचाव के लिए कौन सा मास्क लगाना चाहिए? जानिए यहां
19 hrs agoसर्दियों में खुद को कैसे रखें हाइड्रेटेड? बाबा रामदेव ने बताया उपाय
1 day agoमल में खून से लेकर पेट फूलने तक, पेट के कैंसर के लक्षण जानिए यहां
1 day agoपटाखों से आंखों को हो सकता है नुकसान, AIIMS ने बताया किन गलतियों से बचें
1 day agoहार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
2 days agoसीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines