Dusting Causes: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर गिरा है लेकिन AQI अब भी 160 के आस-पास बना हुआ है। वायु गुणवत्ता अब भी खराब ही है। PM2.5 सूक्ष्म कणों की मौजूदगी से सांस लेने में कठिनाई होती है। रेस्पिरेटरी हेल्थ प्रॉब्लम्स भी खराब हवा के कारण होताी है। हालांकि, जब भी एयर क्वालिटी की बात होती है तो हमेशा बाहर की हवा पर फोकस किया जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं घर के अंदर भी धूल-मिट्टी होती है, जो हमें बीमार करती है। जी हां, अगर कुछ दिनों तक लगातार आप घर की साफ-सफाई न करें, तो फर्निचर और घर के अंदर अन्य सतही चीजों पर धूल जम जाती है, जो हमें बीमार करती है। आइए जानते हैं इस पर हुई एक स्टडी क्या बताती है।
धूल है खतरनाक
आंखों में धूल झोंकना, यह कहावत तो आपने काफी बार सुनी होगी। कहीं न कहीं इस कहावत का अर्थ सही है क्योंकि धूल ऐसा छोटा कण है, जो दिखाई देना मुश्किल है लेकिन आंखों में पड़ जाए, तो बहुत तकलीफ देती है। घर के अंदर मौजूद धूल फेफड़ों, आंखों, स्किन से लेकर दिल के रोगों का भी एक कारण है।
क्या कहती है रिसर्च?
टाइम्स नाऊ में पब्लिश एक रिपोर्ट के अनुसार न्यूयॉर्क स्टेट डिपार्टमेंट ऑफ हेल्थ द्वारा की गई एक स्टडी बताती है कि पीएम2.5 के कण हमारी सेहत को गंभीर रूप से प्रभावित करते हैं। शरीर में इनके प्रवेश से वायुमार्ग में सूजन, हाई बीपी, दिल की धड़कनों का तेज होना और अस्थमा के साथ-साथ कैंसर होने का रिस्क भी बढ़ जाता है। रिसर्च बताती है कि घर के अंदर मौजूद धूल इन बीमारियों के साथ-साथ पुरानी बीमारियों का जोखिम भी बढ़ा सकती है।
ये भी पढ़ें: 21 दिन तक रोज पिएं इस पत्ते का जूस
घर में बीमारियों के प्रमुख कारण
- घर में नमी के कारण मोल्ड और फफूंदी लगना।
- टॉक्सिक केमिकल्स जैसे ब्लीच और अमोनिया वाले साफ-सफाई के उत्पाद।
- गंदे वातावरण से बैक्टीरिया और वायरस का पनपना भी एक कारण है।
- बाहर से घर के अंदर आई धूल मिट्टी।
- घर के अंदर कुछ चीजें जैसे तंबाकू, धूम्रपान आदि का सेवन करना।
घर की धूल कैसे हटाएं?
- नियमित साफ-सफाई करें।
- वैक्यूम क्लीनर से कोने-कोने की सफाई करने में मदद मिलेगी।
- एयर प्यूरिफायर लगवा सकते हैं।
- बेकार का सामान घर में न रखें, इन पर अत्यधिक धूल जमा होती है।
- बिस्तर, तकिए, पर्दे और सोफा पर बिछाए कपड़ों को समय-समय पर बदलें।
ये भी पढ़ें: आपको तो नहीं है विटामिन बी12 की कमी?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
शुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
30 mins agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
3 hrs agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
3 hrs agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
4 hrs agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
6 hrs agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
9 hrs agoमुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
23 hrs agoबार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
1 day agoखाना खाने के बाद बढ़ जाती है शुगर तो 10 मिनट करें यह काम, AIIMS ने बताया
1 day agoहाथ सुन्न हो जाना या हाथों में झुनझुनी महसूस होना किस बीमारी का लक्षण है?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines