बार बार सूखने लगे हैं होंठ! न करें नजरअंदाज, देते हैं ये संकेत
Edited By Deepti Sharma

dry lips
Edited By Deepti Sharma

dry lips
Dry Lips Causes: होंठ फटना, सूखे होना या कभी-कभी होठों से खून आना ये सब समस्या सिर्फ सर्दियों में नहीं बल्कि गर्मियों के मौसम में भी होता है। होंठ सूखने के पीछे कई तरह के कारण हो सकते हैं। जैसे बॉडी में पानी की कमी, मौसम की मार, सूखी त्वचा और कई विटामिन की कमी के चलते होठों के सूखने का कारण बन सकता है। शरीर को हेल्दी रखने में आयरन और विटामिन अहम रोल निभाते हैं। ऐसे में किसी भी कमी से होठों की परेशानी बढ़ा सकती है।
ये भी पढ़ें- हड्डियों से आती है चटकने की आवाज! न करें इग्नोर, देता है इस विटामिन की कमी का संकेत
विटामिन बी- होंठ सुखना भी विटामिन बी की कमी की ओर संकेत देता है। विटामिन बी बॉडी के लिए बेहद फायदेमंद है। ये कैसी भी टाइप की चोट को ठीक करने में हेल्प करता है।
विटामिन बी 9- होंठों का सूखना विटामिन बी 9 की कमी के कारण होता है। विटामिन बी 9 की कमी होने पर ऱुखी स्किन,फटे होंठ, लीवर में दिक्कत हो सकती है।
विटामिन बी 6- विटामिन बी 6 की कमी कई तरह से नुकसान पहुंचा सकती है। विटामिन बी 6 के सेवन से मूड, नींद और भूख को बेहतर किया जा सकता है।विटामिन बी 6 से कमी से भी होंठ सूखते हैं।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: