Dry Fruits Benefits In Winter: सर्दियां आते ही हर कोई हेल्दी चीजें खाना शुरू कर देता है। हेल्दी रहने के लिए ज्यादातर लोग ड्राई फ्रूट्स खाते हैं। सर्दियों में इन्हें खाने से आप पूरे साल स्वस्थ और फिट रहते हैं। तो सर्दियों में कौन-कौन से ड्राई फ्रूट्स खाने से शरीर के लिए फायदेमंद है और कैसे खाने चाहिए। चलिए जान लेते हैं इस लेख के जरिए-
अगर हम मौसम के अनुसार खाना खाते हैं, तो शरीर ठीक रहता है और खासतौर पर सर्दियों में हेल्दी खाना खाया जाता है। क्योंकि सर्दियों में हमारा पेट भारी भोजन को आसानी से पचा लेता है, जिसमें हम कुछ सूखे मेवे का सेवन करते हैं। सर्दियों में किशमिश खाने से कब्ज की परेशानी से राहत मिलती है। किशमिश पाचन से जुड़ी किसी भी परेशानी, एसिडिटी, वजन का बढ़ना, तुरंत एनर्जी देने वाला, एनीमिया का अच्छा उपचार करने वाला, हड्डियों की ताकत बढ़ाने के लिए अच्छा होता है। आंखों और उसकी हेल्थ और दांतों के लिए बहुत कारगर साबित होता है।
ये भी पढ़ें- Anxiety और Depression नहीं है एक, जानिए अंतर, लक्षण और बचाव का तरीका
सर्दी के दिनों में रोज खाया जाने वाला खजूर एक तरह से टॉनिक का काम करता है। यह बॉडी को गर्मी देने के साथ-साथ स्फूर्ति और ताकत देता है। खासतौर पर महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद है क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है। चूंकि अंजीर आयरन, कार्बोहाइड्रेट और फाइबर से भरपूर होता है, इसलिए यह कब्ज के मरीजों के लिए उपयोगी होता है।
अंजीर पोटैशियम से भरपूर होता है, जो ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए लाभदायक है और इसमें मौजूद कैल्शियम हमारे शरीर की हड्डियों के मरीजों के लिए उपयोगी होता है। इसके साथ ही इसमें मौजूद आयरन, कार्बोहाइड्रेट और फाइबर भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसलिए यह कब्ज के मरीजों के लिए सहायक होता है। अगर अंजीर ज्यादा मात्रा में खाया जाए तो वजन भी बढ़ सकता है। इसलिए आप इसका सेवन दिन में 2 या 3 अंजीर लेकर दूध में पीसकर पी सकते हैं।
ये भी पढ़ें- बड़ा फायदेमंद है सरसों का साग! इन बीमारियों से रखता है दूर
सभी सूखे मेवों में बादाम में सबसे ज्यादा प्रोटीन होता है, इसमें कैल्शियम भी प्रचुर मात्रा में होता है। इसकी छाल से विटामिन ए मिलता है और इसमें विटामिन ई भी भरपूर पाया जाता है। अगर कुछ बादाम को रात में पानी में भिगोकर सुबह खाएं, तो इसमें मौजूद विटामिन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसके साथ ही यह आसानी से डाइजेस्ट भी हो जाता है। ऐसे ही मुनक्का ब्लड सर्कुलेशन को भी बेहतर बनाता है। इससे हमारी स्किन हेल्दी रहती है और बाल भी काले, घने हो जाते हैं।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
दिल्ली की जहरीली हवा से बच्चों और बुजुर्गों को कैसे बचाएं? अपनाएं ये जरूरी
52 mins agoत्योहार के बाद गैस और एसिडिटी कर देते हैं परेशान? अपनाए ये Tips
3 hrs agoक्या स्तन की हर गांठ कैंसर वाली होती है? AIIMS डॉक्टर ने बताए लक्षण
4 hrs agoप्रदूषित हवा से बचाव के लिए कौन सा मास्क लगाना चाहिए? जानिए यहां
5 hrs agoसर्दियों में खुद को कैसे रखें हाइड्रेटेड? बाबा रामदेव ने बताया उपाय
9 hrs agoमल में खून से लेकर पेट फूलने तक, पेट के कैंसर के लक्षण जानिए यहां
1 day agoपटाखों से आंखों को हो सकता है नुकसान, AIIMS ने बताया किन गलतियों से बचें
1 day agoहार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
2 days agoसीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
2 days agoधन्वंतरि धाम में हर साल होगा हर्बल कुंभ, लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines