Foods For Dry Eyes: ड्राई आइज ऐसी कंडीशन है जिसमें आंसू आंखों को पर्याप्त मात्रा में नमी नहीं दे पाते हैं. इससे आंखें सूखने लगती हैं और इरिटेशन होने लगती है. इससे इंफ्लेमेशन होती है, आंखें लाल नजर आने लगती हैं और आंखों की ऊपरी परत डैमेज हो सकती है सो अलग. ऐसे में आंखों के सूखने की इस दिक्कत से छुटकारा (Dry Eyes Remedies) पाना जरूरी होता है. आई एंड रेटिना सर्जन डॉ. भानु पांग्ती ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि आंखों के सूखने की दिक्कत में क्या खाने पर आराम महसूस होता है और ड्राई आइज से छुटकारा मिल जाता है.
यह भी पढ़ें – तनाव में कभी ना खाएं ये 5 चीजें, डाइटीशियन ने बताया स्ट्रेस को बढ़ा देते हैं ये फूड्स
ड्राई आइज में क्या खाना चाहिए
साल्मन मछली – इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड्स की अच्छी मात्रा होती है जो आपके मियामोबिन ग्लैंड को हेल्प करता है जिससे ऑयल प्रोडक्शन बेहतर होता है.
अखरोट – इसे डॉक्टर 10 में से 9 नंबर देते हैं. अखरोट प्लांट बेस्ड फूड में फैटी एसिड्स का बहुत अच्छा स्त्रोत होता है. इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड्स ड्राई आइज के लक्षणों को कम करता है.
एवोकाडो – इसमें ओलेक एसिड होता है जो आंखों की इंफ्लेमेशन को कम करता है. इसमें मौजूद विटामिन ई आंखों की सेहत को अच्छा रखता है.
अंडे – लुटेन और विटामिन ए से भरपूर होता है जो आपके टियर फिल्म में म्यूसिन लेयर को बनाता है.
दिक्कत को बढ़ाती है यह चीज
अगर आप शुगरी ड्रिंक्स पीने के शौकीन हैं तो जान लीजिए कि ये इंफ्लेमेशन को बढ़ाने के काम करते हैं और आंखों के सूखेपन को बढ़ाते हैं.
आंखें सूखने के क्या कारण हैं
- आंसु कम बनने पर आंखें सूखने लगती हैं. ऐसा डायबिटीज, थायराइड डिसोर्डर या ओटोइम्यून डिजीज के कारण भी हो सकता है.
- शुष्क हवा, AC और धुएं के कारण अगर आंसु जल्दी सूख जाते हैं तो ड्राई आइज की दिक्कत हो सकती है.
- हर समय फोन या कंप्यूटर के आगे बैठे रहने से आंखों में ड्राईनेस हो सकती है.
- लंबे समय तक कॉन्टेक्ट लेंस पहने रहने से भी ऐसा होता है.
- धूम्रपान करने वालों और शराब का सेवन करने वालों को भी यह दिक्कत हो सकती है.
- हार्मोनल बदलाव होने पर आंखें सूखने लगती हैं. आई सर्जरी या किसी आई कंडीशन में भी ऐसा होता है.
यह भी पढ़ें – डायबिटीज में चावल खाना चाहिए या नहीं? एक्सपर्ट ने बताया शुगर स्पाइक को रोकने के लिए क्या करें
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
महीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
6 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
8 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
9 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
11 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
1 day agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
2 days agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines