Moringa Flowers Benefits For Pregnant Women: ऐसा हमेशा माना जाता है कि प्रेगनेंसी के दौरान मां को हेल्दी और पौष्टिक चीजों का सेवन करना चाहिए। गर्भावस्था के समय महिला को न जाने किन चीजों को खाने की क्रेविंग होती है, जिनमें से कुछ अनहेल्दी भी होती हैं और डॉक्टर द्वारा मना कर दी जाती हैं। बहुत से लोग इस समय पर ड्रमस्टिक का सेवन करते हैं, क्योंकि माना जाता है कि इसमें बहुत अच्छी मात्रा में हेल्दी पोषक तत्व होते हैं। बहुत से लोग सहजन को सब्जी के रूप में या फिर सूप, सांभर आदि के रूप में इसका सेवन करते हैं।
लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि सहजन के फूल गर्भवती महिला के लिए कितने फायदेमंद होते हैं? अगर नहीं, तो आइए जानते हैं एक्सपर्ट अनुपमा वृक्षम् से कि प्रेगनेंसी में ड्रमस्टिक के फूल खाने के क्या फायदे हैं।
पोषक तत्वों से भरपूर
एक्सपर्ट अनुपमा वृक्षम् के मुताबिक ड्रमस्टिक के फूल में प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, विटामिन A और C जैसे आवश्यक पोषक तत्व अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं, जो की मां और बच्चे दोनों के लिए बहुत ही जरूरी होते हैं।
हीमोग्लोबिन को बढ़ाता है
मस्टिक के फूलों में आयरन की अच्छी मात्रा होती है, जो गर्भावस्था में एनीमिया से बचाने और हीमोग्लोबिन स्तर को बनाए रखने में मदद करता है।
ये भी पढ़ें- Homemade chutney benefits: घर की बनी ये चटनियां हैं हेल्थ बूस्टर, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट
हड्डियों की सेहत में सहायक
मस्टिक के फूल में कैल्शियम और फॉस्फोरस होता है जो की हड्डियों को मजबूत बनाने में काफी ज्यादा सहायक होता है, जो गर्भावस्था के दौरान बहुत ही जरूरी होता है।
रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है
इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन C शरीर की इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं, जिससे संक्रमणों से लड़ने में मदद मिलती है। इसलिए एक्सपर्ट के मुताबिक सहजन के फूलों का प्रेगनेंट महिलाओं को सेवन जरूर करना चाहिए।
पाचन में सुधार करता है
ड्रमस्टिक फूल में फाइबर होता है, जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने, कब्ज से राहत देने और भूख बढ़ाने में मदद करता है।
ये भी पढ़ें- Health Tip: घुटनों में दर्द छुपा रहा है गंभीर बीमारी का राज, अभी जानिए क्या है संकेत
संबंधित खबरें
क्या हमेशा के लिए ठीक हो सकती है टाइप-1 डायबिटीज? जान लें मेडिकल साइंस का साफ जवाब
51 mins agoखाना खाते ही सीने में जलन और गले तक आता है खट्टा पानी? ठंडा दूध पीने की गलती छोड़कर अपनाएं ये टिप्स
2 hrs agoहर समय एंटीबायोटिक दवाएं लेने से शरीर पर असर हो सकता है कम, WHO ने बताया कब लें Antibiotics और कब नहीं
4 hrs agoहेपेटाइटिस में शरीर का कौन सा अंग प्रभावित होता है? AIIMS ने बताया कैसे दिखते हैं Hepatitis के लक्षण
4 hrs agoबार-बार फड़क रही है दाईं या बाईं आंख? शुभ-अशुभ का चक्कर छोड़ें, जानिए क्या है कारण
6 hrs agoएक्ट्रेस नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, जानिए कितनी गंभीर है यह चोट, कैसे किया जाता है Spinal Fracture का इलाज
8 hrs agoफेफड़ों के कैंसर के शुरुआती लक्षण कैसे नजर आते हैं? एक्सपर्ट्स ने बताए 10 संकेत जिनपर नजर बनाए रखना है जरूरी
10 hrs agoकैसे पता चलेगा दिल की बीमारी ने घेर लिया है? यहां जानिए हार्ट अटैक और हार्ट फेलियर से पहले कैसे दिखते हैं लक्षण
1 day agoएसिडिटी होती है तो ना खाएं ये 10 चीजें, Acidity को ट्रिगर करते हैं ये फूड्स
1 day agoEsophageal Cancer: खान-पान से जुड़ी यह एक गलती बन सकती है भोजन नली के कैंसर की वजह, यहां जानिए कारण और लक्षण
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines