हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

आयरन की कमी को दूर करने में मददगार हैं 5 तरह के ड्रिंक्स

Drinks To Boost Iron Levels: बॉडी में आयरन की कमी होने पर आपको कमजोरी महसूस होती है और कई बीमारियां भी घेर लेती हैं। ऐसे में कई ड्रिंक्स हैं, जिनकी हेल्प से आयरन की कमी को पूरा किया जा सकता है।

विज्ञापन
आयरन के स्तर को बढ़ाने के लिए पेय Image Credit: Freepik

Drinks To Boost Iron Levels: शरीर में आयरन की कमी आपको हर समय कमजोरी, थकान और सांस लेने में परेशानी हो सकती है। शरीर में आयरन की कमी होने पर एनीमिया का शिकार बना सकती है। जब बॉडी में एचबी लेवल यानी की हीमोग्लोबिन कम हो जाता है, तो आप कई बीमारियों से ग्रस्त होते हैं। कुछ आयरन की कमी को पूरा करने के लिए सप्लीमेंट्स लेते हैं।

इसके अलावा रंग-बिरंगे फल और सब्जियों का सेवन करते हैं। कुछ फल और सब्जियां ऐसी हैं, जो जल्दी खून बनाने में मदद करती हैं। आप चाहे तो जूस के रुप में पी सकते हैं। चुकंदर, पालक जैसी कई सब्जियों का जूस पीने से  कुछ ही दिनों में हीमोग्लोबिन का लेवल बढ़ने लगता है। आयरन की कमी को पूरा करने के लिए ये 5 प्रकार के जूस बेहद असरदार हो सकते हैं..

चुकंदर का जूस (Beetroot Juice)

चुकंदर आयरन का एक अच्छा सोर्स है और इसमें विटामिन C भी होता है जो आयरन के अवशोषण को बढ़ावा देता है।

विज्ञापन

अनार का जूस (Pomegranate Juice)

अनार में आयरन, विटामिन A, C, और E प्रचुर मात्रा में होते हैं। यह खून में हीमोग्लोबिन लेवल को बढ़ाने में मददगार होता है।

पालक और सेब का जूस (Spinach and Apple Juice)

पालक में आयरन प्रचुर मात्रा में होता है और सेब में विटामिन C होता है, जो आयरन के अवशोषण में मदद करता है। इस मिश्रण का जूस आयरन की कमी को दूर करने में सहायक होता है।

विज्ञापन

अलसी का जूस (Flaxseed Juice)

अलसी में आयरन के साथ-साथ ओमेगा-3 फैटी एसिड भी होते हैं। यह जूस आयरन की कमी को पूरा करने के साथ-साथ ओवरऑल हेल्त के लिए भी फायदेमंद है।

संतरे और गाजर का जूस (Orange and Carrot Juice)

संतरे में विटामिन C और गाजर में आयरन होता है। यह दोनों ही आयरन के अवशोषण को बढ़ाने में मदद करता है और खून को बढ़ाता है।
इन जूस को रेगुलर रूप से अपनी डाइट में शामिल करके आयरन की कमी को दूर कर सकते हैं। इसके साथ ही, आयरन के अवशोषण को बढ़ाने के लिए विटामिन C युक्त फूड्स का सेवन करना भी महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- इन धातु के बर्तनों में भूलकर भी न बनाएं खाना, फायदे नहीं होंगे नुकसान

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola