Stale Mouth Water Drinking: जल ही जीवन है ये तो सभी ने सुना होगा। पानी बॉडी से वेस्ट मटेरियल को बाहर निकालता है, जिसकी वजह से पेट की कई बीमारियों में लाभदायक होता है। डेली एक हेल्दी इंसान को कम से कम 8 से 10 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए। बॉडी हाइड्रेट रहे और डिहाइड्रेसन से बचा जा सके। लेकिन सुबह बिना ब्रश अदर पानी पीते हैं तो ऐसा करना सेहत के लिए सही में लाभदायक होता है। सुबह खाली पेट पानी पीने से पेट साफ रहता है। साथ ही कई बीमारियों से बचाता है। लेकिन खाली पेट पानी पीना कई लोगों के लिए सही नहीं माना जाता है और इसके कई नुकसान भी झेलने पड़ते हैं। हालांकि अगर नुकसान हैं तो फायदे भी हैं। चलिए इस पर विस्तार से चर्चा करें।
इन लोगों नहीं पीना चाहिए बासी मुंह पानी
- खाली पेट बासी मुंह काफी गर्म पानी का सेवन भी कैंसर का खतरा दे सकता है।
- अल्सर की समस्या
- पेट की समस्या
- यूरिन से जुड़ी समस्या
- बुखार की समस्या
- ओवर हाइड्रेशन की परेशानी (किडनी से जुड़ी बीमारियां होती हैं)
ये भी पढ़ें- Side Effects Of Hot Water: जरूरत से ज्यादा गर्म पानी का सेवन दे सकता है बड़ा नुकसान, जानें क्या कहते हैं डॉक्टर?
खाली पेट बासी मुंह पानी पीने के फायदे
एसिडिटी से छुटकारा- खाना डाइजेस्ट करने के लिए हाइड्रोक्लोरिक एसिड बनता है। कई बार ज्यादा एसिड ज्यादा हो जाने के कारण खट्टी डकार आती है। इसके लिए बासी मुंह पानी पिएं।
किडनी- सुबह बासी मुंह पानी पीने से किडनी से जुड़ी कई परेशानियां दूर होती हैं और किडनी को फील्टर करती है।
इंफेक्शन- शरीर को इंफेक्शन से बचाने के लिए खाली पेट पानी पीने की आदत डालें। ऐसा करेंगे तो शरीर में मौजूद जहरीले पदार्थ बाहर निकलते हैं।
नए सेल बनते हैं- पानी ब्लड में जहरीले पदार्थ को घुलने नहीं देता जिससे नई सेल्स और मांसपेशियों के बनने का प्रोसेस बढ़ता है।
दिमाग तेज- ब्रेन में भी पानी की 70 % मात्रा होती है इसलिए दिमाग को हाइड्रेट रखना जरूरी है। तनाव दूर करने के लिए बासी मुंह पानी पीने की आदत डालें।
मेटाबॉलिज्म- सुबह बासी मुंह पानी पीने से पेट में लार पहुंचती है, जिससे मेटाबॉलिज्म का रेट बढ़ता है।
मुंह की बदबू को करे दूर- पानी की कमी होने पर मुंह से बदबू आने लगती है तो ऐसे में डेली सुबह बासी मुंह पानी का सेवन करें।
स्किन की चमक बढ़ाए- सुबह उठकर सबसे पहले पानी पीने से रंग और स्किन की चमक में निखार आ जाता है। ये सभी जानते हैं पानी की कमी होने से चेहरे पर झुर्रियां आने लगती हैं।
हेल्दी हेयर- बालों के लिए भी बासी मुंह पानी पीना बेहद कारगर है। न सिर्फ बालों की जड़ों को ताकत मिलती है बल्कि बाल स्टोंग होते हैं।
वजन कम- सुबह खाली पेट पानी पीने से डाइजेस्टिव सिस्टम सही रहता है। खाली पेट पानी पीने से भूख कम और वजन कम करने में भी हेल्प मिलती है।
कीटाणुओं से राहत- सुबह खाली पेट बासी मुंह पानी पीने से मुंह में जमे कीटाणु से फ्री हो जाते हैं।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
पतली कमर और चपटे पेट के लिए ये 5 योग हैं बेस्ट, फिट दिखने लगेगा शरीर
2 hrs agoसाइलेंट निमोनिया क्या है? बिना बुखार और खांसी के भी हो सकता है इंफेक्शन
6 hrs agoकिस कारण हकलाने लगता है व्यक्ति? AIIMS के प्रोफेसर ने बताया
6 hrs agoआयोडीन की कमी का कारण बन रहा है काला नमक, बढ़ा रहा है घेंघा का खतरा
8 hrs agoकैसे पता चलेगा डेंगू हो गया है, यहां जानिए Dengue होने के लक्षण
10 hrs agoपिता की स्मोकिंग का गर्भ में पल रहे बच्चे पर असर? जानिए क्या कहती है साइंस
1 day agoआयोडीन की कमी से कौन-कौन सी बीमारियां होती हैं? जानिए कैसे दूर होगी कमी
1 day agoकैंसर के ऑपरेशन में नहीं पड़ेगी ज्यादा खून की जरूरत, AIIMS ने बताया
1 day agoपसलियों को मुड़वा और तुड़वाकर पतली हो रही हैं महिलाएं, क्या है यह सर्जरी
1 day agoचेहरे की एक फोटो बताएगी कैंसर का मरीज बच सकेगा या नहीं: रिसर्च
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines