Drinking Hot Water Benefits and Risks: रोजाना खाली पेट पानी पीना शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद बताया जाता है। हालांकि, इसका सेवन सभी अलग-अलग तरह से करते हैं। किसी को पानी में शहद मिलाकर पीना पसंद होता है, तो कोई नींबू डालकर पानी पीना पसंद करता है। इसके अलावा न जाने कितनी तरह की ड्रिंक्स होती हैं जिसे लोग अपनाना पसंद करते हैं। तरह-तरह के दावों के साथ लोग अपने आपको फिट रखने की कोशिश करते हैं। हालांकि, गर्म पानी को पीने की राय सभी डॉक्टर्स या एक्सपर्ट देते हैं।
आयुर्वेद में रोजाना सुबह खाली पेट पानी का सेवन करना सबसे अच्छा माना गया है, लेकिन कब इसका सेवन करना सही नहीं है इसकी भी खास जानकारी दे रखी है। आज हम आपको गर्म पानी से संबंधित जानकारी देने जा रहे हैं कि इसका सेवन करना आपके लिए कैसे फायदेमंद साबित हो सकता है और 21 दिनों तक अगर गर्म पानी को पीते हैं तो कैसे हमारे शरीर को फायदा पहुंच सकता है। इसके अलावा गर्म पानी का सेवन कब नहीं करना चाहिए? आइए इसके बारे में भी जानते हैं।
वजन कम करने का दावा
मार्केट में वजन कम करने के दावे के साथ कई प्रोडक्ट्स और सप्लीमेंट्स मौजूद हैं। इनमें कई महंगे प्रोडक्ट्स होते हैं तो कई साइड इफेक्ट के साथ होते हैं तो कुछ ऐसे भी हो सकते हैं जिससे वजन कम होने के साथ कई बीमारियां हो सकती हैं। ऐसे में बेहतर है कि आप वजन को कम करने के लिए गर्म पानी को अपना लें। इसके लिए कोई कीमत भी चुकानी नहीं होगी और आप फ्री में अपनी सेहत को बेहतर बनाए रख सकेंगे।
ये भी पढ़ें- Cholesterol: लाइफस्टाइल में 5 बदलावों से बढ़ता कोलेस्ट्रॉल होगा कम! जानिए
सिर्फ आयुर्वेद में ही नहीं मॉर्डन स्टडी में भी गर्म पानी का सेवन करना शरीर के लिए काफी फायदेमंद माना गया है। स्टडी के मुताबिक ठंडे पानी को पीने की तुलना में गर्म पानी को पीना ज्यादा फायदेमंद है। जब ग्रुप A को नॉर्मल पानी दिया और ग्रुप B को गर्म पानी दिया गया तो स्टडी में देखा गया कि गर्म पानी पीने वालों का मेटाबोलाइज ज्यादा बेहतर हुआ। रोजाना 2 लीटर गर्म पानी का सेवन करना उनके लिए शरीर के लिए काफी फायदेमंद रहा और उन्हें एक्टिव भी रखने में मददगार साबित हुआ।
गर्म पानी 3 तरह से वजन कम करने में करता है मदद
- खाना पचाने में करे मदद- गर्म पानी के सेवन से आप खावे को आसानी से पचा सकते हैं।
- बूस्ट मेटाबोलाइज- गर्म पानी आपके मेटाबोलाइजम को बढ़ाने में मदद करता है।
- भूख करे कम- खाना खाने से आधे घंटे पहले गर्म पानी पीना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
कितना गर्म पानी पीना सही?
आपको हद से ज्यादा गर्म पानी पीने से बचना चाहिए। फायदे के साथ चीजों का गलत सेवन करना नुकसानदायक भी हो सकता है। 54 से 70 डिग्री तक के तापमान का गर्म पानी पीना सेहत के लिए फायदेमंद माना गया है। दिमाग के लिए भी इस तरह के पानी को अच्छा माना गया है।
ये भी पढ़ें- Love Bombing क्या है? जानकर आप भी रहें इस प्यार से सावधान!
तनाव को दूर करने में भी मददगार
तनाव को कम करने के लिए भी गर्म पानी को मददगार माना गया है। अगर आप तनाव महसूस करते हैं तो उस समय कोई दवा को अपनाने से बेहतर है कि पहले लंबी सांस लें और फिर गर्म पानी का सेवन करें। इससे आप काफी अच्छा महसूस कर सकते हैं। 21 दिनों तक गर्म पानी पीने से क्या फायदा मिल सकता है, ये आप वीडियो के माध्यम से भी जान सकते हैं।
सौंफ का पानी भी है फायदेमंद
आपको शांत और अच्छा महसूस करवाने के लिए सौंफ का पानी भी काफी मददगार साबित हो सकता है। आप पानी में सौंफ को मिलाकर उबाल लें और फिर इसे छन्नी की मदद से छान लें और पानी का सेवन कर लें।
संबंधित खबरें
महीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
4 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
6 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
7 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
9 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
1 day agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
2 days agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines