Is It Harmful To Drink Water After Urinating: आमतौर पर डॉक्टर की ओर से पेशाब को न रोकने की सलाह दी जाती है। पेशाब जिसे अंग्रेजी में यूरिन कहा जाता है, वो हमारे शरीर में हो रहीं बीमारियों की जानकारी देने के लिए मददगार होता है। पेशाब के विभिन्न रंग बता सकते हैं कि व्यक्ति किस बीमारी से ग्रस्त है। ये ही कारण है कि लोग पेशाब को रोकने या उससे जुड़ी गलती को न करने की कोशिश करते हैं। अगर आपको पेशाब करने के तुरंत बाद पानी पीने की आदत है तो पहले जान लीजिए कि इस तरह की आदत सही है या गलत?
पेशाब करने के बाद पानी पीने की आदत सही या गलत?
अगर आप पेशाब करने के तुरंत बाद पानी पी लेते हैं तो इसके कई नुकसान है। ऐसा करना सही नहीं बल्कि आपके शरीर के लिए बहुत गलत हो सकता है। पेशाब के तुरंत बाद पानी का सेवन करने से आपको कई समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
पेशाब करने के तुरंत बाद क्यों नहीं पीना चाहिए पानी?
हमारी छोटी-मोटी आदत ही हमें बीमारियों से दूर या करीब रख सकती हैं। आप क्या खा रहे हैं, क्या कर रहे हैं इन सभी का अच्छा और बुरा असर आपके शरीर पर हो सकता है। पेशाब करने के तुरंत पानी को पीने के लिए इसलिए मनाया किया जाता है क्योंकि इससे कुछ गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। कभी-कभार यूरिन करने के बाद पानी पी लेना नुकसानदायक नहीं है, लेकिन अगर ऐसा रोजाना कर रहे हैं तो किडनी से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं।
ये भी पढ़ें- पेशाब का रंग बदलना सही या नहीं? जानें संकेत
इसके पीछे की वजह ये है कि यूरिन करने के बाद यूरिन की थैली खाली होती है और फिर उसमें कुछ ऐसे अवयव रह जाते हैं जिन्हें मूत्र मार्ग (Urinary Tract) से बाहर नहीं जा पाते हैं, ऐसे में जब आप पानी पी लेते हैं तो वो अवयव पानी में घुल नहीं पाते और किडनी स्टोन की वजह बन जाते हैं।
हो सकता है यूरिन इन्फेक्शन
जी हां, पेशाब के तुरंत बाद पानी पीने की आदत शरीर के लिए नुकसानदायक है। ऐसा करने पर यूरिन इन्फेक्शन (UTI) की समस्या हो सकती है। डॉक्टर्स की मानें तो पेशाब करने के तुरंत बाद नहीं कम से कम 15 मिनट के बाद ही पानी पीना चाहिए, जिससे मूत्र पथ के संक्रमण (Urinary Tract Infection) का खतरा कम रहता है।
किडनी से जुड़ी समस्या होने का भी खतरा
पेशाब के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए क्योंकि इससे किडनी से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती है। किडनी में स्टोन होना इन समस्याओं में आम है। आपके लिए ये जानना भी जरूरी है कि पेशाब करने के कितने समय के बाद पानी पीना चाहिए और कितना पानी पीना चाहिए? बता दें कि पेशाब के तुरंत बाद नहीं बल्कि 15 से 20 के बाद पानी का सेवन करना चाहिए और वो भी सिर्फ 1 गिलास पानी ही पियें, अधिक पानी पीना सेहत के लिए सही नहीं होता है।
ये भी पढ़ें- 5 संकेत बताते हैं आपकी किडनी में पथरी है! घबराने की नहीं, सावधानी की जरूरत
संबंधित खबरें
बच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
13 hrs agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
16 hrs agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
17 hrs agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
18 hrs agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
20 hrs agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
1 day agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
2 days agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
2 days agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
2 days agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines