Guava Leaves Kadha Benefits: बदलते मौसम में रोजाना पीएं अमरूद के पत्तों का काढ़ा, फायदे आपको चौंका देंगे

Guava Leaves Kadha

Guava Leaves Kadha

Guava Leaves Kadha Benefits: अमरूद आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता हैष, लेकिन क्या आपको पता है कि अमरूद के समान ही इसकी पत्तियां भी बहुत लाभकारी होती हैं। अमरूद के पत्ते विटामिन सी, प्रोटीन, गैलिक एसिड, फेनोलिक कंपाउंड्स, एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होती हैं।

विज्ञापन

इसलिए अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट अमरूद के पत्तों का काढ़ा बनाकर पीते हैं तो इससे आपकी सेहत को कई फायदे मिलते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए अमरूद के पत्तों के काढ़े का सेवन करने के फायदे लेकर आए हैं। इसके सेवन से आपकी इम्यूनिटी मजबूत होती है। साथ ही इससे आप कई गंभीर बीमारियों से भी बचे रहते हैं।

विज्ञापन

अमरूद के पत्तों का काढ़ा पीने के फायदे- Guava Leaves Concoction Benefits

वायरल संक्रमण से बचाव करे

अगर आप अमरूद के पत्तों का काढ़ा बनाकर सेवन करते हैं तो इससे आपकी इम्यूनिटी मजबूत होती है। इससे आपको बदलते मौसम में सर्दी-खांसी, जुकाम, वायरल बुखार, एलर्जी और संक्रमण जैसी बीमारियों से बचने में मदद मिलती है।

विज्ञापन

खून की कमी को पूरा करे

अगर आप अमरूद के पत्ते का काढ़ा पीते हैं तो इससे आपके खून में ऑक्सीजन, लाल रक्त कोशिकाओं और हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद मिलती है। अगर डेंगू के मरीज को अमरूद के पत्ते का काढ़ा पिलाया जाए तो इससे प्लेटलेट भी जल्दी बढ़ जाती है।

पाचन बेहतर होता है

अगर आपको पेट से जुड़ी समस्याएं रहती हैं तो इसके लिए अमरूद का काढ़ा एक रामबाण उपाय है। इस के सेवन से आपके पाचन में सुधार होता है जिससे आपको पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

विज्ञापन

शरीर को डिटॉक्स करे

अगर आप अमरूद के काढ़े का सेवन करते हैं तो इससे आपको शरीर से गंदगी को बाहर निकालने और खून को शुद्ध करने में मदद मिलती है। इसके अलावा इससे आप त्वचा संबंधी समस्याओं से भी बचे रहते हैं।

विज्ञापन

डायबिटीज में फायदेमंद

अमरूद कई एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होतेे है इसलिए ये काढ़ा ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल बनाए रखने में सहायक होता है। इसके अलावा ये हाई बीपी को कंट्रोल करके आपके दिल को भी स्वस्थ बनाए रखने में भी मदद करता है।

कैसे बनाएं अमरूद के पत्तों का काढ़ा- How To Make Guava Leaves Kadha

इसके लिए आप 8-10 अमरूद के पत्तों को धोकर एक बर्तन में पानी के साथ डालें। फिर आप इसमें 2-3 काली मिर्च और अदरक डालकर उबाल लें। इसके बाद जब पानी का रंग हरा हो जाए तो आप गैस बंद करके काढ़ा छान लें। फिर जब ये थोड़ा ठंडा हो जाए तो आप इसमें शहद मिलाकर पिएं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ