हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

रोज सुबह अदरक वाला गुनगुना पानी पीने से क्या होगा, एक्सपर्ट से जानिए किसके लिए फायदेमंद

Adrak Ka Pani Peene Ke Fayde: अगर हम रोजाना सुबह अदरक का पानी खाली पेट पीना शुरू कर दे उससे क्या-क्या फायदे होंगे? मगर इन लोगों के लिए थोड़ा हानिकारक भी बन सकती है ये ड्रिंक। चलिए जानते हैं इस बारे में एक्सपर्ट से।

विज्ञापन

Adrak Ka Pani Peene Ke Fayde: सुबह की शुरुआत अगर हेल्दी तरीके से हो तो हम पूरा दिन एनर्जेटिक रहते हैं। आजकल लोग अपनी डेली रूटीन में ऐसे देसी नुस्खों को शामिल कर रहे हैं, जो शरीर को अंदर से डिटॉक्स करने के साथ-साथ हमारी इम्युनिटी को भी बढ़ाती हैं। इन्हीं में से एक है गुनगुने पानी में अदरक का रस डालकर पीना। लेकिन क्या वाकई ये ड्रिंक फायदेमंद होता है? किन लोगों को इसे पीने से फायदा होता है और किन्हें इस पानी से परहेज करना चाहिए? चलिए जानते हैं एक्सपर्ट से कि ये साधारण-सा दिखने वाला घरेलू उपाय हमारे शरीर पर क्या असर डालता है।

एक्सपर्ट क्या कहते हैं?

यूनानी एक्सपर्ट डॉक्टर सलीम जैदी बताते हैं कि अदरक एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। इसमें ऐसे एंजाइम्स होते हैं, जो शरीर से सूजन कम करते हैं। ये एंटीबैक्टीरियल भी होता है, जिस वजह से सर्दी-खांसी होने पर इसका सेवन करने की सलाह दी जाती है। मगर वहीं, अगर किसी को सीने में जलन की समस्या रहती है, उनके लिए यह ड्रिंक थोड़ी नुकसानदायक भी हो सकती है।

ये भी पढ़ें- Methi Ka Pani: किन-किन लोगों को खाली पेट पीना चाहिए मेथी दाने का पानी? एक्सपर्ट ने बताए फायदे

विज्ञापन


अदरक क्यों सेहत के लिए फायदेमंद है?

अदरक साउथईस्ट एशिया का एक ऐसा हर्बल फूड आइटम है, जिसे दवा भी माना जाता है। भारत में भी आयुर्वेदिक उपचारों में इसका इस्तेमाल किया जाता है। वहीं, हमारे घरों में रोजाना अदरक को चाय और सब्जी में मिलाकर खाया जाता है ताकि उसका स्वाद और गुण दोनों बढ़ सके। एक्सपर्ट बताते हैं कि अदरक का फायदा लेने के लिए आपको इसे पानी में मिलाकर उबालकर खाली पेट पीना चाहिए।

अदरक का पानी पीने के फायदे

एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज- अदरक का पानी पीने से शरीर में सूजन की समस्या कम होती है। इस पानी को पीने से मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द भी दूर होता है।

विज्ञापन

एंटीऑक्सिडेंट्स- अदरक में एंटीऑक्सिडेंटिव गुण मौजूद होते हैं। इसका पानी शरीर में स्ट्रेस की समस्या दूर करता है। इसे पीने से शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है और पेट में भी गुड बैक्टीरिया का स्तर बढ़ता है।

मतली और डाइजेशन- गुनगुना पानी और अदरक मिलाकर पीने से उल्टी, मतली जैसी समस्याएं दूर होती हैं। पाचन की समस्या दूर करने के लिए खाली पेट इस पानी को पीना चाहिए।

विज्ञापन

गले की खराश दूर करें- अगर आपको गले में खराश है या आवाज भारी हो रही है, तो भी खाली पेट इस पानी को पिएं। खांसी में भी अदरक का पानी पीना चाहिए।

इसके अलावा, ब्लड शुगर लेवल हाई होने, बीपी हाई की समस्या और वेट लॉस में भी यह पानी पीना चाहिए। हाइड्रेशन लेवल को बढ़ाने के लिए भी इस पानी को पीना चाहिए।

विज्ञापन

अदरक के पानी के साइड-इफेक्ट्स

हालांकि, अदरक का पानी फायदेमंद होता है लेकिन सभी के लिए नहीं। जी हां, जिन्हें गैस की समस्या बहुत ज्यादा होती है, उन्हें इसे नहीं पीना चाहिए। कार्डियो प्रॉब्लम से लेकर किडनी की बीमारियों में भी अदरक का पानी नहीं पीना चाहिए। अदरक का पानी पीने से डायरिया की समस्या भी हो सकती है। प्रेग्नेंसी में भी अदरक का पानी खाली पेट नहीं पीना चाहिए।

कैसे बनाएं इस पानी को?

इसके लिए आपको 1 गिलास पानी को उबालना है। इसके बाद पानी में 1 बड़ा चम्मच अदरक का रस मिलाकर पीना है। इसे एक-एक घुट के साथ पिएं। एक बार में पूरा पीने से पेट दर्द हो सकता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें-Lemon Water: सुबह खाली पेट नींबू पानी पीना सही या नहीं? गट एक्सपर्ट ने दी ये वॉर्निंग्स

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola