Blue Tea for Diabetes: आज के समय में ज्यादातर लोग हर्बल टी का सेवन करना पसंद करते हैं क्योंकि हर्बल टीन कई सेहतमंद गुणों से भरपूर होती है। हर्बल टी के कई प्रकार है। इसमें ग्रीन टी, कैमेमाइल टी, लेमन टी या तेजपत्ता टी शामिल हैं।
लेकिन क्या कभी आपने ब्लू टी के बारे में सुना है? अगर नहीं तो आज हम आपको ब्लू टी पीने के फायदे और बनाने का तरीका लेकर आए हैं। ब्लू टी को अपराजिता के फूल से बनाया जाता है। इसमें कई एंटी-डायबिटीक गुण मौजूद होते हैं।
इसके सेवन से आपको डायबिटीज कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसके साथ ही इससे आपको कई हेल्थ लाभ भी प्रदान होते हैं, तो चलिए जानते हैं ब्लू टी बनाने की विधि और इसको पीने के लाभ के बारे में-
अभी पढ़ें – Eating Disorders: क्यो होता है Teenagers को ईटिंग डिसऑर्डर? चलिए जानते हैं इसके कारण और लक्षण
ब्लूटी पीने के फायदे-
एनर्जी बूस्टर
ब्लू टी कई एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है जिससे आपके शरीर की थकान दूर होती है और आपको ऊर्जा प्रदान होती है। इसके लिए आप रोजाना 1 कप ब्लू टी का सेवन जरूर करें।
डायबिटीज कंट्रोल करे
ब्लू टी में कई ऐसे गुण मौजूद होते हैं जोकि आपके शरीर में ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में आपकी मदद करते हैं। इसके साथ ही इसके सेवन से आपकी भूख को भी कंट्रोल किया जा सकता है।
वजन घटाए
ब्लू टी में मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने के गुण पाए जाते हैं, जिसकी सहायता से आपका वजन तेजी से घटने लगता है। रोजाना ब्लू टी के सेवन से आप अपना बढ़ता हुआ वजन कम कर सकते हैं।
अभी पढ़ें – उपवास के दौरान एनर्जी से भरपूर रखेगी पौष्टिक बनाना-वॉलनट लस्सी, जानें रेसिपी
ब्लू टी बनाने की विधि- How to make Blue Tea
- घर पर ब्लू टी बनाने के लिए सबसे पहले 1 पैन लें।
- फिर आप इसमें 1 कप पानी डालकर अच्छी तरह से उबाल लें।
- इसके बाद आप इसमें 4 से 5 अपराजिता के फूल डाल दें।
- फिर आप इसको अच्छी तरह से उबाल लें।
- इसके बाद आप इसको छानकर एक कप में निकाल लें।
- फिर आप इसमें थोड़ा सा शहद मिलाकर पीएं।
- अब आपकी ब्लू टी बनकर तैयार है।
- इसके सेवन से आपको कई लाभ मिलेंगे।
अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
9 mins agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
3 hrs agoमुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
17 hrs agoबार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
21 hrs agoखाना खाने के बाद बढ़ जाती है शुगर तो 10 मिनट करें यह काम, AIIMS ने बताया
23 hrs agoहाथ सुन्न हो जाना या हाथों में झुनझुनी महसूस होना किस बीमारी का लक्षण है?
1 day agoब्रेस्ट में गांठ के बिना भी हो सकता है कैंसर, दिखें ये लक्षण तो रहें सतर्क
1 day agoचेहरा टेढ़ा होना, हाथ-पैर में अचानक कमजोरी या सुन्नपन… AIIMS ने बताया
1 day agoनेफ्थलीन बॉल्स का करते हैं इस्तेमाल? कई देशों में बैन है यह कीटनाशनक दवा
2 days agoHIV होने पर जीभ पर दिखते हैं ऐसे निशान, जानिए पुरुषों में एचआईवी के लक्षण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines