Amla Juice Benefits: आंवला, जिसे इंडियन गूजबेरी कहते हैं, किसी सुपरफूड से कम नहीं है. वैसे तो बाजारों में आपको आंवला हमेशा मिल जाता है, लेकिन सर्दियों के सीजन में ताजे आंवले ज्यादा मिलते हैं. इसलिए, इस मौसम में हमें इनका सेवन जरूर करना चाहिए. आंवले का जूस रोजाना पीने से शरीर को कई तरह से लाभ हो सकते हैं. मगर क्या इसके जूस को खाली पेट पीना सही होता है? यूनानी एक्सपर्ट डॉक्टर सलीम जैदी बताते हैं कि कुछ लोगों के लिए यह रस खाली पेट पीना सही होता है. आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से.
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
यूनानी डॉक्टर सलीम जैदी कहते हैं कि आंवले में संतरे से 20 गुना ज्यादा विटामिन सी होता है. इसलिए, रोज आंवला खाना या उसका रस पीना इम्यूनिटी को मजबूत रखने का सबसे आसान तरीका होता है. आंवला जूस पीने से दिल की बीमारियों से बचा जा सकता है. इसके सेहतमंद गुणों से पाचन तंत्र को दुरुस्त करने में मदद मिलती है.
आंवला जूस पीने के 5 बड़े फायदे। Amla Juice Benefits
इम्यूनिटी बढ़ाएं- रोजाना आंवला जूस पीने से बीमारियों और संक्रमणों से लड़ने में मदद मिलती है. आंवला जूस पीने से शरीर को विटामिन-C मिलता है, जिससे सर्दी-जुकाम और खांसी नहीं होती. मौसमी बीमारियों से बचने के लिए भी आंवला का जूस पीना सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है.
लिवर को डिटॉक्स करें- खाली पेट आंवला जूस पीने से लिवर में जमा टॉक्सिन्स भी फ्लश आउट होते हैं. इससे फैटी लिवर को कम करने में भी मदद मिलती है. आंवला लिवर की कार्यक्षमता को बढ़ाता है और मेटाबॉलिज्म को स्ट्रॉन्ग करता है. एक्सपर्ट बताते हैं कि आंवला एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज से भरपूर होता है.
हार्ट हेल्थ को सुधारें- आंवले में ट्राइग्लिसराइड, कोलेस्ट्रॉल और एलडीएल कॉलेस्ट्रॉल को कम करने वाले गुण पाए जाते हैं. इससे ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल रहता है. इसलिए, दिल के मरीजों को भी आंवला जूस रोजाना खाली पेट पीना चाहिए.
किडनी के लिए फायदेमंद- आंवला जूस पीने से शरीर से ऑक्सीडेंट तत्व निकलते हैं. इससे हमारी किडनी को फायदा पहुंचता है. आंवला जूस पीने से किडनी की सूजन भी कम करता है.
स्किन और हेयर के लिए फायदेमंद- विटामिन-सी से भरपूर आंवला जूस बालों और त्वचा को भी लाभ होता है. इससे बालों के झड़ने की समस्या दूर होती है, सफेद बाल नहीं होते और नए बाल उगने में मदद मिलती है. आंवला स्किन में कोलेजन बूस्ट करता है जिससे एंटी-एजिंग की समस्या दूर होती है.
आंवला जूस पीने के नुकसान। Amla Juice Side Effects
कुछ लोगों को खाली पेट आंवला जूस पीने से पाचन की समस्याएं परेशान कर सकती हैं. दरअसल, इसमें विटामिन-सी की प्रचुर मात्रा होती है, जिस वजह से कई बार खाली पेट आंवला जूस पीने से पेट में मरोड़े आने लगते हैं.
शरीर में डिहाइड्रेशन की संभावना भी बढ़ सकती है. दरअसल, आंवला में मूत्रवर्धक (diuretic) गुण पाए जाते हैं, जिससे बार-बार पेशाब आता है. इसलिए, शरीर में पानी की कमी हो सकती है.
आंवला जूस पीने से ब्लड शुगर लेवल कम हो जाता है. इसलिए, अगर कोई डायबिटीज की बीमारी से पीड़ित है और दवा खा रहा है तो उन्हें भी इसका जूस नहीं पीना चाहिए.
ये भी पढ़ें-खाली पेट नींबू पानी पीना सही या नहीं? गट एक्सपर्ट ने बताया कब और कैसे पिएं
संबंधित खबरें
हड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
4 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
5 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
6 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
9 hrs agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
9 hrs agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
13 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
1 day agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 day agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines