Ear Problem : अगर आप कानों में घंटों ईयरफोन लगाकर बैठे रहते हैं या तेज आवाज में म्यूजिक सुनने की आदत है या आपको सुनाई कम देता है तो सावधान हो जाइए। हो सकता है कि आपके कानों की सेहत खराब हो रही हो और आपको इसकी खबर ही न हो। इसके लिए कानों का टेस्ट जरूर कराएं। अगर आपके कानों के साथ ये लक्षण हैं तो आपको टेस्ट कराने की जरूरत है:
- कानों में घंटी या सीटी की आवाज सुनाई देना या सनसनाहट महसूस होना।
- लोगों से यह सुनना कि आप तेज आवाज में बात करते हैं।
- टीवी या म्यूजिक का साउंड तेज आवाज में सुनना।
- लोगों से बात करते समय उनसे बार-बार चीजों को फिर से कहने के लिए कहना।
- बैकग्राउंड में कम शोर होने पर लोगों की बातें न सुन पाना।
- कानों में दर्द होना और दर्द का 24 घंटे या इससे ज्यादा समय तक बने रहना।
- कान में खुजली होना आदि।
न करें अनदेखी
अगर कानों के साथ जरा-सी भी समस्या है तो उसे बिल्कुल भी अनदेखा न करें। जरा-सी अनदेखी बहरा भी बना सकती है। खुद डॉक्टर तो बिल्कुल भी न बनें। अक्सर देखा जाता है कि कान में वैक्स जमा होने पर लोग कान में तीली, पिन आदि डालकर उसे खुद ही निकाल देते हैं। ऐसा बिल्कुल भी न करें। वैक्स निकलवाने के लिए ईयर स्पेशलिस्ट डॉक्टर की मदद लें। मार्केट में सिर पर लाल कपड़ा बांधे लोग घूमते रहते हैं। ये लोग कान साफ करवाने के लिए कहते हैं। इनसे कान साफ न करवाएं। यही नहीं, कान में दर्द होने या कोई और समस्या होने पर किसी के कहने से कोई भी दवा कानों में न डालें। ऐसी स्थिति में डॉक्टर के पास जाएं और अपनी समस्या बताएं।
कान में पानी चला जाए तो…
नहाते समय कान में अक्सर पानी चला जाता है। ऐसे में काफी लोग कान से पानी निकालने के लिए कान में उंगली डालकर हिलाते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो ऐसा करना तुरंत छोड़ दें। आप चाहें को जिस कान में पानी गया है, उस तरफ गर्दन मोड़ लें और उस तरफ के एक पैर खड़े होकर धीरे-धीरे कूदें। पानी निकल जाएगा। अगर फिर भी न निकले तो परेशान न हों। कान में पानी चले जाने पर कुछ देर बाद यह अपने आप निकल जाता है।
म्यूजिक पर कंट्रोल रखें
आजकल देखा जा रहा है लोग कान में ईयरबड्स लगाकर घंटों म्यूजिक सुनते रहते हैं। कई बार वॉल्यूम भी काफी ज्यादा होता है। यह गलत है। अगर आप ईयरबड्स का इस्तेमाल करते हैं तो एक बार में 60 मिनट से ज्यादा इस्तेमाल न करें। इस दौरान वॉल्यूम 50 फीसदी से ज्यादा नहीं होना चाहिए। अगर फिर से ईयरबड्स का इस्तेमाल करना पड़े तो 60 मिनट के बाद कम से कम 60 मिनट का ब्रेक लें।
यह भी पढ़ें : Sinus ने कर दिया है नाक में दम, अपनाएं ये 5 आसान से घरेलू नुस्खे
डॉक्टर की लें मदद
कान की किसी भी प्रकार की समस्या होने पर किसी स्पेशलिस्ट को दिखाएं। बेहतर होगा कि ENT स्पेशलिस्ट के पास जाकर ही इलाज कराएं। डॉक्टर जो भी टेस्ट बताए, उसे जरूर कराएं। बच्चों के मामले में ज्यादा सावधानी रखें।
संबंधित खबरें
बेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
2 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
5 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
6 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
7 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
7 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
9 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
10 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines