क्या आप को भी पेशाब करते वक्त यूरीन का रंग बदला-बदला सा नजर आ रहा है? अक्सर लोगों की शिकायत रहती है कि अचानक उनके पेशाब का रंग सामान्य से बदलकर गुलाबी या खून जैसा हो गया है. इस तरह के बदलाव के देखकर मन घबरा उठता है और डर लगता है कि कहीं शरीर में कोई बड़ी बीमारी तो पैदा नहीं हो गई, जो भविष्य में ज्यादा तकलीफ का कारण बने. हालांकि, ऐसा डर पैदा होना आम है, लेकिन ऐसे लक्षणों के नजरअंदाज करना काफी खतरनाक हो सकता है.
कई बार ऐसा भी होता है कि लोग पेशाब के बदले हुए रंग को कोल्ड ड्रिंक या किसी तरह के खानपान से जोड़कर नजरअंदाज कर देते हैं, सोचते हैं कि शायद मैंने वह चीज खाई थी, इसलिए पेशाब का रंग बदल गया है और कुछ देर में ठीक हो जाएगा. ऐसी लापरवाही शरीर में मौजूद समस्या को बढ़ाने का और वक्त देती है और एक वक्त ऐसा आ जाता है कि मरीज को बड़ी मेडिकल जांच आदि का सामना करना पड़ता है. इसलिए बेहतर रहेगा कि पहले ही जान लिया जाए कि आखिर किन-किन कारणों से पेशाब में खून दिखाई देने लगता है.
यह भी पढ़ें: ज्यादा नमक, मीट और ऐसी डाइट से बढ़ता है कैंसर का खतरा! कहीं आपकी डाइट भी तो ऐसी नहीं?
मेडिकल भाषा में क्या कहलाती है ये समस्या?
NIH में प्रकाशित एक रिपोर्ट में इस समस्या को लेकर बताया गया कि, पेशाब में खून आने की स्थिति को मेडिकल भाषा में हेमट्यूरिया (Hematuria) कहा जाता है. इस स्थिति में पेशाब का रंग गुलाबी, लाल या भूरे रंग का दिखाई देने लगता है. रिपोर्ट बताती है कि पेशाब का रंग बदलने के लिए खून की थोड़ी मात्रा ही काफी होती है. इस स्थिति में कई लोगों को दर्द का महसूस नहीं होता है, लेकिन पेशाब करते समय खून के थक्के निकल रहे हैं, तो यह दर्दनाक हो सकता है, या अगर ये थक्के पेशाब के बहाव को रोक दें तो दर्द दे सकते हैं.
किन-किन कारणों से हेमट्यूरिया की स्थिति पैदा हो सकती हैं?
- ब्लैडर, किडनी, मूत्रमार्ग या प्रोस्टेट में इंफेक्शन या सूजन हो, तो पेशाब में खून दिखाई दे सकता है.
- किसी तरह की चोट
- मूत्र मार्ग में पथरी
- अचानक ज्यादा एक्सरसाइज करने पर भी कभी-कभार ऐसी स्थिति पैदा हो सकती है.
- BPH- बिनाइन प्रोस्टेटिक हाइपरप्लासिया (यह पुरुषों में प्रोस्टेट ग्रंथ के बढ़ने की एक आम समस्या है, जो कैंसर का कारण नहीं बनती.)
- इनके अलावा कुछ गंभीर कारण भी इस समस्या का खतरा बढ़ाते हैं.
- ब्लैडर में कैंसर, किडनी कैंसर, किडनी में स्टोन
- किडनी से जड़ी कोई गंभीर समस्या
- खून का थक्का जमने से जुड़ी बीमारियां, जैसे कि हीमोफीलिया भी इस समस्या का कारण हो सकते हैं.
ऐसी स्थिति में क्या करें?
अगर आपको इस तरह की समस्या दिख रही है, तो बिना देरी किए और बिना नजरअंदाज किए डॉक्टर से इसकी जांच कराएं. संबंधित डॉक्टर कुछ टेस्ट की मदद से इस समस्या के पीछे क्या कारण है, उसका पता लगा सकते हैं और सही दवा आदि से आपकी इस समस्या को दूर कर सकते हैं. हालांकि, अगर आप देर करेंगे, तो हो सकता है कि यह समस्या गंभीर रूप ले लें और आपको भविष्य में बहुत परेशान करना पड़े.
यह भी पढ़ें: रोजाना 30-45 मिनट की फिजिकल एक्टिविटी से मिल सकते हैं कई फायदे, जानिए क्यों जरूरी है
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
वायु प्रदूषण और दिमाग की बीमारियों का क्या है कनेक्शन?
5 hrs agoमूंग या चना स्प्राउट्स, तेजी से वजन घटाने के लिए क्या खाना है बेहतर? जानिए
6 hrs agoइम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने का आसान तरीका, रोजाना अपनाएं ये 6 हेल्दी टिप्स
7 hrs agoदिवाली के बाद अचानक उल्टी-दस्त? फूड पॉइजनिंग का हो सकता है संकेत
10 hrs agoअस्थमा के मरीज पटाखों के धुएं से कैसे बचें? यहां जानिए कैसें रखें ख्याल
11 hrs agoसुबह उठते ही शरीर में दिखें ये लक्षण तो समझ जाएं बढ़ रहा है प्रदूषण का असर
13 hrs agoदिवाली पर पटाखे जलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, AIIMS प्रोफेसर की सलाह
13 hrs agoत्योहारों में देर रात तक जागना पड़ सकता है भारी, दिख सकते हैं ये लक्षण
1 day agoदिल्ली की जहरीली हवा से बच्चों और बुजुर्गों को कैसे बचाएं? अपनाएं ये जरूरी
1 day agoत्योहार के बाद गैस और एसिडिटी कर देते हैं परेशान? अपनाए ये Tips
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines