शुगर यानी डायबिटीज की समस्या आज के वक्त में लोगों को काफी परेशान कर रही है. यह बीमारी पहले बड़े उम्र के लोगों में ज्यादा देखने को मिलती थी, लेकिन स्थिति अब इतनी बुरी हो चुकी है कि बच्चे में इसके खतरे से बाहर नहीं है. एक बार किसी को यह बीमारी पकड़ लें, तो शुगर लेवल को कंट्रोल करना अक्सर लोगों के लिए मुश्किल हो जाता है, भले ही वह तरह-तरह के दवाइयों का सेवन कर रहे हो. हालांकि, अगर आप भी केमिकल वाली दवाइयों से हटकर आयुर्वेदिक तरीके से इस समस्या से राहत पाना चाहते हैं, तो बाबा रामदेव ने अपनी वीडियो में इसका आसान उपाय बताया है, जिसे नियमित रूप से फॉलो करने पर डायबिटीज का लेवल कंट्रोल में किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें: पेशाब में खून दिखे तो न करें नजरअंदाज! इंफेक्शन से लेकर कैंसर तक हो सकते हैं ये कारण
क्या है डायबिटीज किन कारणों से शरीर में हो जाता है पैदा?
किसी बीमारी को कंट्रोल या उसके इलाज से पहले उसके बारे में जानकारी होना जरूरी है, जैसे कि आखिर वह बीमारी क्या है, कैसे पैदा होती है और इसको विकसित करने वाले कारण क्या होते हैं. बता दें कि डायबिटीज यानी शुगर की समस्या (मधुमेह) एक ऐसी स्थिति है, जिसमें खून में ग्लूकोज (शर्करा) की मात्रा बढ़ जाती है. ऐसी स्थिति तब पैदा होती है, जब शरीर में पर्याप्त मात्रा में इंसुलिन नहीं बन पाता या फिर शरीर इंसुलिन का सही से इस्तेमाल नहीं कर पाता है. अब आते हैं आखिर किन कारणों से यह समस्या शरीर में पनपने लगती है. इसके मुख्य कारण; ज्यादा मीठा खाना, मोटापा, ज्यादा वजन, कम फिजिकल एक्टिविटी, परिवारिक इतिहास, खराब लाइफस्टाइल और बढ़ती उम्र भी शामिल हैं.
कैसे शुगर लेवल रहेगा कंट्रोल?
स्वामी रामदेव की वीडियो में देखा गया कि एक व्यक्ति उन्हें कॉल कर बताता है कि उनकी पत्नी को काफी वक्त से शुगर की समस्या है और शुगर का लेवल कंट्रोल में नहीं रहता है. इसके जवाब में योग गुरु बाबा रामदेव बताते हैं, मैं शुगर और बीपी के लिए जो चीज बताता हूं उन्हें आप नियमित रूप से फॉलो करें, इसका रिजल्ट आपको जल्दी मिल जाएगा. बाबा रामदेव बताते हैं कि शुगर को कंट्रोल करने के लिए सबसे पहले आर्टिफिशियल मीठी चीजों का सेवन बंद कर दें. अब इसके बाद बाबा बताते हैं कि अपने डाइट में खीरा, टमाटर करेला का जूस पीएं. इससे शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है. रामदेव कहते हैं कि अगर पेट साफ रहता है, तो आधा गिलास जूस पीएं और अगर पेट साफ नहीं रहता है, तो दिन में दो बार एक-एक गिलास यह जूस पीएं. इस जूस को बनाने में 1 टमाटर, 1 खीरा और 1 करेला लें और उसको नियमित रूप से सेवन करें. इसके अलावा मधुनाशिनी और गिलोय का काढ़ा भी पीने की आदत डालें, उनके मुताबिक, शुगर कंट्रोल करने के लिए यह सबसे फायदेमंद चीज है. इतना ही नहीं, उन्होंने योग करने पर भी जोर दिया है.
इस बात का भी ध्यान रखें कि अगर आपका शुगर लेवल कंट्रोल नहीं हो रहा है और स्थिति बिगड़ रही है, तो तुरंत डॉक्टर से जांच कराएं, ताकि उचित कदम उठाया जा सके.
यह भी पढ़ें: ज्यादा नमक, मीट और ऐसी डाइट से बढ़ता है कैंसर का खतरा! कहीं आपकी डाइट भी तो ऐसी
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
शुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
4 hrs agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
7 hrs agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
7 hrs agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
8 hrs agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
10 hrs agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
13 hrs agoमुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
1 day agoबार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
1 day agoखाना खाने के बाद बढ़ जाती है शुगर तो 10 मिनट करें यह काम, AIIMS ने बताया
1 day agoहाथ सुन्न हो जाना या हाथों में झुनझुनी महसूस होना किस बीमारी का लक्षण है?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines