हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

क्या बीड़ी-सिगरेट बिगाड़ सकते हैं पुरुषों की सेक्सुअल हेल्थ? पुरुष यौन रोग विशेषज्ञ ने दिया जवाब

Smoking And Erectile Dysfunction: धूम्रपान को लेकर कहा जाता है कि यह फेफड़ों के लिए अच्छा नहीं है, लेकिन क्या आप जानते हैं धूम्रपान पुरुषों को और अधिक गंभीर रूप से प्रभावित करता है और सेक्सुअल दिक्कतों की भी वजह बन सकता है. आइए जानते हैं पुरुष यौन रोग विशेषज्ञ का इसपर क्या कहना है.

विज्ञापन
सिगरेट कैसे बन सकती है इरेक्टाइल डिसफंक्शन की वजह?

Smoking And Sexual Health: स्मोकिंग को आमतौर पर फेफड़ों, दिल और कैंसर जैसी बीमारियों से जोड़कर देखा जाता है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि सिगरेट पुरुषों की सेक्सुअल हेल्थ पर भी गंभीर असर डाल सकती है. विशेषज्ञों के मुताबिक धूम्रपान इरेक्टाइल डिसफंक्शन (Erectile Dysfunction) यानी इरेक्शन बनाए रखने में कठिनाई की बड़ी वजह बन सकता है. यह समस्या अब सिर्फ बढ़ती उम्र तक सीमित नहीं रही बल्कि युवाओं में भी तेजी से देखी जा रही है. डॉक्टरों का मानना है कि पुरुषों की यौन क्षमता ब्लड सर्कुलेशन और हार्मोनल संतुलन से सीधे जुड़ी हुई है. स्मोकिंग इन दोनों पर विपरीत प्रभाव डालती है जिससे इरेक्टाइल डिसफंक्शन का खतरा बढ़ जाता है. इसी बारे में बता रहे हैं वीएनए हॉस्पिटल के यूरोलॉजी, सेक्सोलॉजी और इनफर्टिलिटी विभाग के प्रिंसिपल कंसल्टेंट डॉ. विनीत मल्होत्रा. आइए डॉक्टर से ही जानते हैं धूम्रपान के कारण होने वाली सेक्सुअल दिक्कतों के बारे में.

धूम्रपान के कारण होने वाली सेक्सुअल दिक्कतें

डॉक्टर, विनीत मल्होत्रा, यूरोलॉजी और मेन्स हेल्थ एक्सपर्ट, कहते हैं, “कई पुरुष इरेक्टाइल डिसफंक्शन को मात्र वृद्धावस्था या तनाव से जोड़कर देखते हैं, जबकि स्मोकिंग भी इस समस्या का मुख्य कारण है. सिगरेट में पाए जाने वाले निकोटीन और अन्य जहरीले तत्त्व रक्त वाहिकाओं को क्षति पहुंचाते हैं जिससे निजी अंगों में पर्याप्त रक्त संचार संभव नहीं हो पाता.”

स्मोकिंग और इरेक्टाइल डिसफंक्शन के बीच संबंध

विज्ञापन

सिगरेट में पाई जाने वाली दवा, निकोटीन, रक्त वाहिकाओं के संकुचन के कारण ब्लड फ्लो के बढ़ने में बाधा डालती है. लंबे समय में यह ब्लड वाहिकाएं कठोर होने लगती हैं और इरेक्टाइल डिसफंक्शन का कारण बन सकती हैं. डॉक्टर मल्होत्रा कहते हैं, स्मोकिंग शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और सूजन पैदा करती है. इसके कारण एंडोथेलियल डिसफंक्शन हो जाती है और रक्त वाहिकाओं की अंदरूनी परत सही तरह से काम नहीं कर पाती है. इससे इरेक्शन की परफॉरमेंस पर असर पड़ता है.

युवाओं में बढ़ रही है समस्या

विज्ञापन

आमतौर पर लोगों को लगता है कि इरेक्टाइल डिसफंक्शन सिर्फ 50 या 60 की उम्र के बाद की समस्या है. लेकिन, लगातार स्मोकिंग करना भी इस दिक्कत को बढ़ाने लगा है.

हार्मोन भी होते हैं प्रभावित

विज्ञापन

डॉक्टर कहते हैं स्मोकिंग से टेस्टोस्टेरोन और प्रजनन क्षमता पर भी असर पड़ सकता है. लंबे समय से धूम्रपान करने वालों में इस तरह शुक्राणुओं की गुणवत्ता भी प्रभावित हो सकती है और पुरुषों में यौन इच्छा कम हो सकती है. डॉक्टर मल्होत्रा के अनुसार, जब बहुत से लोगों की समस्या काफी बढ़ चुकी होती है, तब वे डॉक्टर के पास आते हैं. हालांकि, अगर शुरुआती दौर में धूम्रपान बंद कर दिया जाए और लाइफस्टाइल में सुधार किया जाए तो सेक्सुअल हेल्थ में बदलाव देखने को मिलता है.

कभी नजरअंदाज ना करें ये लक्षण

विज्ञापन

यदि किसी पुरुष को लगातार इरेक्शन बनाए रखने में दिक्कत आ रही है तो यह ना केवल यौन दिक्कत है बल्कि यह हृदय रोग और रक्त वाहिका से संबंधित समस्याओं का शुरुआती लक्षण भी हो सकता है.

कैसे बचें इस दिक्कत से

विज्ञापन
  • धूम्रपान ना करें या उसे छोड़ने की कोशिश करें
  • नियमित व्यायाम करें
  • तनाव पर नियंत्रण रखें
  • शराब और तंबाकू से दूरी दूर रखें
  • संतुलित आहार लें
  • संदेह होने पर किसी एक्सपर्ट से सवाल पूछें.

हेल्थ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि स्मोकिंग केवल फेफड़ों की ही नहीं बल्कि पुरुषों की आत्मविश्वास और सेक्सुअल हेल्थ की भी दुश्मन हो सकती है. इसीलिए सही समय पर धूम्रपान छोड़ना आपके शरीर ही नहीं बल्कि रिश्तों को बेहतर बनाए रखने के लिए भी जरूरी होता है.

यह भी पढ़ें – ग्रामीण इलाकों हर 6 में से 1 किशोर है गंभीर तनाव में, AIIMS से लिंक्ड स्टडी ने बताई मेंटल हेल्थ बिगड़ने की बड़ी वजह

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola