पब्लिक टॉयलेट का नाम सुनते ही लोग अपना मुंह बना लेते हैं और जाने के लिए मना करते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि ज्यादातर लोगों का मानना है कि पब्लिक टॉयलेट में बैक्टीरिया होने का खतरा ज्यादा होता है. हाइजीन की दिक्कत होती है और अगर ध्यान न दिया जाए तो यूटीआई की दिक्कत ज्यादा बढ़ जाती है. यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन के होने के डर से लोग टॉयलेट का इस्तेमाल ही नहीं करते हैं. खासतौर पर महिलाएं टॉयलेट इस्तेमाल करने से बचती हैं क्योंकि उन्हें इंफेक्शन होने का डर रहता है. हालांकि, किम्स हॉस्पिटल्स के एंड्रोलॉजिस्ट डॉक्टर विश्वास एमआर का कहना है कि पब्लिक टॉयलेट इस्तेमाल करने से इंफेक्शन नहीं होता, क्योंकि यह आपकी आदतें हो सकती हैं. यह सिर्फ एक मिथक है जिस पर ज्यादातर लोग विश्वास करते हैं.
क्या यह सिर्फ एक मिथक है?
डॉक्टर का कहना है कि पब्लिक टॉयलेट इस्तेमाल करने से इंफेक्शन नहीं होता. इसको लेकर कोई रिसर्च भी मौजूद नहीं है कि सिर्फ साफ सार्वजनिक शौचालय की सीट पर बैठने से यूटीआई होता है. इसलिए आप ऐसा मानकर टॉयलेट इस्तेमाल करना बंद न करें. हालांकि, हाइजीन की दिक्कत होने पर पब्लिक टॉयलेट इस्तेमाल न करना एक अलग बात है.
इसे भी पढ़ें- इन 7 लोगों में रहता है टीबी का ज्यादा खतरा, स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा समय पर जांच बना सकती है जान
किन कारणों से होती है दिक्कत?
ऐसा एक नहीं बल्कि कई कारणों से हो सकता है, जिस पर आपको ध्यान देने की जरूरत है. अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो यह परेशानी कहीं भी हो सकती है.
- भरपूर मात्रा में पानी न पीना
- लंबे वक्त तक पेशाब रोकना
- सही से पेट साफ न होना
- होवरिंग करना
यूटीआई होने की असल वजह
जब आप टॉयलेट की सीट पर सही तरह से नहीं बैठते हैं या खड़े होकर सकते हैं तो आपके पेल्विक फ्लोर के मांसपेशियां राहत से भरपूर रहती हैं. इससे पेट सही तरह से खाली नहीं हो पाता और यूरिन बचा रहता है. इसकी वजह से बार-बार पेशाब लगने जैसे लक्षणों का खतरा बढ़ सकता है और लोगों को परेशानी होने लगती है.
यूरिन इंफेक्शन से कैसे बच सकते हैं?
डॉक्टर का कहना है कि हमारी आदतों में कुछ चीजें ऐसी हैं जिसमें टॉयलेट सीट से ज्यादा इंफेक्शन होता है. तो ऐसा कहना कि सिर्फ 5 मिनट सीट पर बैठना यूरिन इंफेक्शन होने के खतरे को बढ़ा देता है. हालांकि, इससे आपको बचने के लिए डॉक्टर के बताए गए टिप्स को फॉलो कर सकते हैं.
- लगातार पानी पीते रहें और खुद को हाइड्रेटेड रखें. दिन में इतना पानी पिएं कि आपको पेशाब सही वक्त पर आए.
- जब भी मन करे तो तुरंत पेशाब करने के लिए जाएं, क्योंकि इससे परेशानी ज्यादा बढ़ जाएगी और इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाएगा.
- आराम से बैठें और अपने यूरिन की इच्छा को पूरा करते रहें. कई बार इसे नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है.
इसे भी पढ़ें- किडनी पर पानी की छोटी थैलियां जमना भी है बीमारी, जानिए क्या है इस Kidney Cyst के लक्षण
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
वायु प्रदूषण और दिमाग की बीमारियों का क्या है कनेक्शन?
5 hrs agoमूंग या चना स्प्राउट्स, तेजी से वजन घटाने के लिए क्या खाना है बेहतर? जानिए
6 hrs agoइम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने का आसान तरीका, रोजाना अपनाएं ये 6 हेल्दी टिप्स
7 hrs agoदिवाली के बाद अचानक उल्टी-दस्त? फूड पॉइजनिंग का हो सकता है संकेत
10 hrs agoअस्थमा के मरीज पटाखों के धुएं से कैसे बचें? यहां जानिए कैसें रखें ख्याल
11 hrs agoसुबह उठते ही शरीर में दिखें ये लक्षण तो समझ जाएं बढ़ रहा है प्रदूषण का असर
13 hrs agoदिवाली पर पटाखे जलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, AIIMS प्रोफेसर की सलाह
13 hrs agoत्योहारों में देर रात तक जागना पड़ सकता है भारी, दिख सकते हैं ये लक्षण
1 day agoदिल्ली की जहरीली हवा से बच्चों और बुजुर्गों को कैसे बचाएं? अपनाएं ये जरूरी
1 day agoत्योहार के बाद गैस और एसिडिटी कर देते हैं परेशान? अपनाए ये Tips
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source- Dr. Viswas M R KIMS Hospital
First published on:
Know More: Editorial Guidelines