Kya Ladkon Mein Bhi Rehta Hai Breast Cancer Ka Khatra: ज्यादातर लोग यही समझते हैं कि ब्रेस्ट कैंसर (Breast Cancer) सिर्फ महिलाओं को ही होता है, लेकिन सच्चाई इससे अलग है. आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि पुरुषों में भी ब्रेस्ट कैंसर हो सकता है, हालांकि इसके मामले कम देखने को मिलते हैं. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर क्षेत्र के आसपास रहने और काम करने वाले कुछ पुरुषों में ब्रेस्ट कैंसर के मामलें सामने आए और गंभीर बीमारी में बढ़ोतरी दर्ज की गई है.
स्वास्थ्य एजेंसियों के अनुसार, यह संख्या पहले की तुलना में काफी ज्यादा है, क्योंकि पहले के वक्त शायद ही ऐसे मामले सामने आते थे. विशेषज्ञों का कहना है कि पुरुष अक्सर इस बीमारी के लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि यह बीमारी उनसे जुड़ी ही नहीं है. यही सोच कई बार देर से जांच और इलाज का कारण बनती है और बात जान पर आ जाती है. इस स्टोरी में हम आपको इस कैंसर के बारे में बताएंगे और साथ ही पुरुषों में किस तरह के लक्षण दिखाई देते हैं, उनको भी जानेंगे.
यह भी पढ़ें: Salim Khan Health Update: सलमान खान के पिता सलीम खान को क्या हुआ है? इस बीमारी के चलते अस्पताल में हैं भर्ती
पुरुषों में ब्रेस्ट कैंसर कैसे होता है? Breast Cancer in Mens
सामान्य जानकारी के अनुसार, पुरुषों के शरीर में भी जन्म से थोड़ी मात्रा में ब्रेस्ट टिश्यू मौजूद रहता है. जब इन टिश्यू की कोशिकाओं में असामान्य बदलाव होने लगते हैं, तो ऐसे में कैंसर विकसित हो सकता है. यह बीमारी आमतौर पर छाती के ऊपरी हिस्से में गांठ के रूप में शुरू होती है, जो समय के साथ ट्यूमर का रूप ले सकती है. हालांकि, इस बीमारी के शुरुआत में दर्द नहीं होता, इसलिए कई लोग इसे गंभीरता से नहीं लेते हैं. लेकिन समय पर जांच न कराने से समस्या बढ़ सकती है. कहा जाता है कि कैंसर के लक्षण जब दिखाई देने लगते हैं, तो तब तक काफी देर हो चुकी होती है, क्योंकि उस वक्त कैंसर शरीर को जकड़ लेता है, जिसे ठीक कर पाना काफी हद तक मुश्किल हो जाता है.
किन पुरुषों में ज्यादा रहता है खतरा?
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि 60 से 70 साल की उम्र के पुरुषों में इसका खतरा सबसे ज्यादा होता है, लेकिन यह बात भी समझें कि यह अब किसी भी उम्र में हो सकता है. जानकारी के अनुसार, बढ़ती उम्र, परिवार में ब्रेस्ट कैंसर का इतिहास, हार्मोनल असंतुलन होना, मोटापा, लिवर की बीमारी जैसे सिरोसिस (Cirrhosis) और कुछ जेनेटिक स्थितियां जोखिम बढ़ा सकती हैं. इसके अलावा, जिन पुरुषों को एस्ट्रोजन थेरेपी (Estrogen Therapy) दी जाती है या टेस्टिकल संबंधी समस्याएं होती हैं, उनमें भी खतरा ज्यादा हो सकता है.
क्या होते हैं लक्षण और कैसे करें बचाव?
पुरुषों में ब्रेस्ट कैंसर के शुरुआती संकेत हल्के हो सकते हैं, जैसे छाती में बिना दर्द की गांठ महसूस होना, त्वचा में बदलाव होना, निप्पल का अंदर की ओर मुड़ना या किसी प्रकार का रिसाव. अगर ये लक्षण लंबे समय तक बने रहें, तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए.
वहीं, कैंसर से बचाव के लिए अच्छी लाइफस्टाइल और डॉक्टर की सलाह के अनुसार, जिंदगी जीना बहुत जरूरी है. साथ ही, वजन नियंत्रित रखना, शराब का सेवन न करना, नियमित स्वास्थ्य जांच कराना और परिवार में इतिहास होने पर जेनेटिक टेस्टिंग करवाना जोखिम कम करने में मदद कर सकता है. सही जानकारी के साथ सही लाइफस्टाइल आपकी जिंदगी बचा सकता है.
यह भी पढ़ें: गले में हर समय रहती है खराश और बनता है बलगम तो एक्सपर्ट से जान लीजिए इलाज, ये नुस्खे दिक्कत को दूर कर देंगे
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
ब्रेस्ट में गांठ के बिना भी हो सकता है कैंसर, दिखें ये लक्षण तो रहें सतर्क
6 hrs agoचेहरा टेढ़ा होना, हाथ-पैर में अचानक कमजोरी या सुन्नपन… AIIMS ने बताया
11 hrs agoनेफ्थलीन बॉल्स का करते हैं इस्तेमाल? कई देशों में बैन है यह कीटनाशनक दवा
13 hrs agoHIV होने पर जीभ पर दिखते हैं ऐसे निशान, जानिए पुरुषों में एचआईवी के लक्षण
14 hrs agoबिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
1 day agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
1 day agoहाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
1 day agoकहीं बवासीर समझकर कैंसर को तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? डॉक्टर ने बताया
1 day agoसिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
2 days agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines